Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ऑनलाइन प्यार का चौंकाने वाला मामला: 40 की ‘आंटी’ के प्यार में पड़ा 21 का लड़का, दोनों की शादी की खबर से सदमें में परिवार
    Featured

    ऑनलाइन प्यार का चौंकाने वाला मामला: 40 की ‘आंटी’ के प्यार में पड़ा 21 का लड़का, दोनों की शादी की खबर से सदमें में परिवार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 16, 2026Updated:August 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260817 114303
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अमरोहा/स्वराज टुडे: अमरोहा का 21 वर्षीय लड़का सोशल मीडिया पर मिली 40 वर्षीय विधवा के प्यार में पड़ गया। वह घर से भागकर आगरा चला गया और महिला से गुप्त रूप से शादी कर ली। इस रिश्ते से उसका परिवार सदमे में है और इसे स्वीकार नहीं कर रहा है।

    पहले के जमाने में छोटी उम्र की लड़कियों की शादी उनसे 10-12 साल बड़े लड़कों से करा दी जाती थी। आज भी कई जगहों पर अरेंज मैरिज में ऐसा देखने को मिल जाता है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा चाहते हैं कि लड़की की उम्र लड़के से कम हो। लेकिन आजकल मामला बिल्कुल उल्टा हो रहा है। कम उम्र के लड़के अपने से 10-15 साल बड़ी, यहां तक कि शादीशुदा महिलाओं के प्यार में पड़ रहे हैं, जिससे उनके परिवार वाले परेशान हैं। समाज में होने वाली बदनामी के डर से परिवार वालों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया इस तरह के मामलों को और हवा दे रहा है।

    घर से भागा बेटा, 19 साल बड़ी महिला के घर मिला

    कुछ दिनों पहले ही पंजाब में एक घटना हुई थी, जहां तीन बच्चों की मां के प्यार में पड़े 25 साल के एक लड़के को महिला के घर वालों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला था। ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा से ऐसी ही एक और कहानी सामने आ गई है। पहले लड़कियां प्यार के लिए घर से भागती थीं, लेकिन इस मामले में 21 साल का एक लड़का सोशल मीडिया पर मिले प्यार के पीछे अपना घर छोड़कर चला गया।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    सोशल मीडिया पर मिली 40 साल की महिला

    यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन सच है। सोशल मीडिया पर 40 साल की एक विधवा महिला के प्यार में पड़कर 21 साल का एक लड़का घर से भाग गया, जिससे उसका परिवार सदमे में है। बेटे के गायब होने के बाद जब परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, तो वे सीधे आगरा में रहने वाली 40 साल की उस महिला के घर पहुंचे।

    जी हां, अमरोहा के रहने वाले 21 साल के लड़के की पहचान सोशल मीडिया पर आगरा की रहने वाली 40 साल की महिला से हुई। यह जान-पहचान कुछ ही समय में गहरे प्यार में बदल गई। लड़का इस रिश्ते में इतना डूब गया कि उसने बिना किसी को बताए घर छोड़ दिया और महिला के साथ रहने चला गया।

    जब बेटा अचानक घर से गायब हो गया, तो उसकी परेशान मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खोजबीन के बाद लड़का आगरा में 40 साल की महिला के साथ मिला। जब लड़के की मां उसे लेने महिला के घर पहुंची, तो वहां जमकर हंगामा हुआ। इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने किसी को बताए बिना और बिना किसी की सहमति के एक मंदिर में शादी कर ली है। लड़के के लिए यह भले ही प्यार हो, लेकिन उसके माता-पिता के लिए यह किसी बुरे सपने जैसा है। । वे इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

    अब सवाल यह है कि क्या यह सच में प्यार है या सिर्फ कुछ समय का आकर्षण। दोनों के बीच 19 साल का एज गैप और उनकी सीक्रेट शादी ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। ऑनलाइन चैटिंग और प्यार का असल जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता। ऑनलाइन मिली महिला के लिए परिवार छोड़ने वाले इस लड़के की कहानी अब हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें :  धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
     Online Love Shocker: A 21-Year-Old Falls for a 40-Year-Old ‘Aunt,’ Leaving Family in Shock. This unexpected relationship has raised eyebrows and sparked discussions regarding age differences in romantic partnerships. Family members express their disbelief and concern over the implications of such a relationship, highlighting the generational gap and societal norms. As this story unfolds, it serves as a reminder of the complexities of love in the digital age. **यह भी पढ़ें: **
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026

    उत्तराखंड देहरादून/स्वराज टुडे: देहरादून जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर मंगलवार को हुए…

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.