Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम
    Featured

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260814 WA0072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक।”

    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त 1947 को करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से देश को मिली आज़ादी के भाव से प्रेरित यह अभियान साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने और छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का अभिनव प्रयास है।

    IMG 20260814 WA0071 IMG 20260814 WA0066

    साइबर क्राइम के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी अभियानों में से एक है। इस अभियान की मुख्य थीम है— “साइबर जागृति की एक सेल्फी”।

    बड़ी संख्या में राज्यवासी छत्तीसगढ़ पुलिस एवं संबंधित जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स में जारी लिंक को क्लिक कर अथवा QR Code को स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में अपनी सेल्फी लेकर उसे स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल्स में पोस्ट करेंगे। प्रदेश भर के लाखों लोग छत्तीसगढ़ पुलिस की जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” को सोशल मीडिया में शेयर करेंगे, जिससे साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स एवं फ्रेंड्स तक पहुंचेगा।

    जिला कोरबा में अभियान का शुभारंभ

    IMG 20260814 WA0073 IMG 20260814 WA0074

    “साइबर जागृति अभियान” का शुभारंभ राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय गृहमंत्री द्वारा किया गया। वहीं जिला कोरबा में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए “साइबर जागृति अभियान” की लिंक एवं QR Code जारी कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

    यह भी पढ़ें :  कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी* ने QR Code को स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर अपनी सेल्फी ली तथा इसके पश्चात स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी फ्रेम को पोस्ट किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों को अभियान के विषय में जानकारी दी तथा विशेषकर सामाजिक/व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स एवं कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक क्लिक कर अथवा QR Code स्कैन कर सेल्फी लेने एवं उसे सोशल मीडिया हैंडल्स में शेयर करने की अपील की।

    IMG 20260814 WA0069 IMG 20260814 WA0070

    अभियान के सार के विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि, जिस तरह देश की आज़ादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह हम सभी को साइबर क्राइम के विरुद्ध साथ मिलकर जिलावासियों को जागृत करना होगा और उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना होगा।

    उन्होंने आमजनों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि “साइबर जागृति अभियान” के लिए जागरूकता की एक सेल्फी लें, उस सेल्फी को सोशल मीडिया में शेयर करें और साइबर अपराध को रोकने में जिला कोरबा पुलिस का सहयोग करें।

    जिला कोरबा में सात सप्ताह तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    “साइबर जागृति अभियान” को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अभियान को व्यापक स्वरूप दिया गया है। 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक यानी 07 सप्ताह में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    पहला सप्ताह: डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल/कॉलेजों में अभियान।

    दूसरा सप्ताह: वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा पर बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में अभियान।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    तीसरा सप्ताह: डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के संग टाउन हॉल का आयोजन।

    चौथा सप्ताह: स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउज़िंग पर महिला कॉलेजों एवं सामुदायिक समूहों के बीच अभियान।

    पांचवां सप्ताह: जॉब फ्रॉड और फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक करने रोजगार कार्यालयों, ITI एवं कौशल विकास केंद्रों में कार्यक्रम।

    छठवां सप्ताह: डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाओं के विषय पर अभियान।

    सातवां सप्ताह: ग्राम पंचायतों एवं निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का “संकल्प” अभियान।

    अभियान का समापन

    02 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के दिन “साइबर जागृति अभियान” का समापन किया जाएगा।

    IMG 20260814 WA0067

    जिला कोरबा पुलिस टीमों एवं स्थानीय थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्क एवं बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से QR Code को प्रचारित किया जाएगा। साथ ही राज्य पुलिस एवं जिला कोरबा पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स तथा व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं साइबर नोडल अधिकारी श्री नीतिश कुमार ठाकुर, डीएसपी रजत नाग, यातायात डीएसपी साइबर थाना टीम के सहित जिला पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    यह भी पढ़ें: New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    यह भी पढ़ें :  Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    यह भी पढ़ें: 21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    August 14, 2026

    21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    August 14, 2026

    Bilaspur : शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

    August 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,842 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,483 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,318 Views
    Don't Miss

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    कोरबा पुलिस की अपील—अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम एवं मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को…

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.