Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़
    Featured

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 13, 2026Updated:October 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20261013 232020 0053
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के दशहरा मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव मनाने के लिए जबरदस्त तैयारी की गई है ।

    माँ चंद्रघंटा की विधिवत पूजा अर्चना कर लोगों ने मांगा आशीर्वाद

    IMG20261013210514

    IMG20261013210537

    सुसज्जित आकर्षक पंडाल में विराजित माँ दुर्गा का दर्शन करने न केवल शहर बल्कि उपनगरीय क्षेत्र से भी श्रद्धालुगण दशहरा मैदान पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से माँ चंद्रघंटा की विधिवत पूजा अर्चना कर लोगों ने अपने परिवार और देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा ।

    मैदान में डांडिया – गरबा की जबरदस्त धूम

    IMG 20261013 WA0056

    IMG20261013215244

    IMG20261013214052

    नवरात्र के प्रथम दिन से चल रहा गरबा- डांडिया का कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है । रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों, माता रानी के भजनों और डांडिया की खनक के बीच पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आता है। वहीं प्रतिभागियों की भक्ति और उत्साह देखते ही बनता है । पूजा समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को हर दिन आकर्षक पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है।

    दशहरा मैदान में लगे हैं अलग-अलग तरह के 30 स्टॉल

    IMG20261013213044

    IMG20261013212634

    यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं द्वारा 30 स्टॉल लगाए गए हैं। स्वच्छता और शुद्धता के साथ लगे जलपान स्टॉल में लोग तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।

    नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए तरह-तरह के झूलों की व्यवस्था

    IMG20261013212943

    IMG20261013212928

    IMG20261013213017

    IMG20261013212922

    दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव के मद्देनजर कोसाबाड़ी दशहरा मैदान में मेले जैसा माहौल देखा जा रहा है । जलपान के अलावा यहां कई तरह के झूले लगाए गए हैं । नन्हे मुन्ने बच्चे इन झूलों का जमकर आनंद उठा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    IMG20261013213723

    IMG20261013213756

    कोरबा जिले की सबसे बड़ी पूजा समिति और विशाल दशहरा मैदान में भव्य आयोजन के चलते यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है । लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना भी समिति की अहम जिम्मेदारी होती है। इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं । साथ ही समिति के सदस्यों के अलावा निजी बाउंसर भी पूरे मैदान में मुस्तैद नजर आते हैं।

    IMG20261013213110

    IMG20261013213204

    सम्पूर्ण कार्यक्रम पूजा समिति के अध्यक्ष विवेक पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है जिसमें समिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है, जिसके परिपालन में सभी सदस्य अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    यह भी पढ़ें: Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    यह भी पढ़ें: IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,410 Views
    Don't Miss

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के दशहरा मैदान…

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.