Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 16, 2026

    आधी रात धनबाद पुलिस का तगड़ा ऐक्शन! 97 जवानों की टीम के साथ घेर लिया पूरा गांव, देश भर में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Featured

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261016 WA0016
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय ई. वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावहारिक एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों में मनोविज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने तथा समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    IMG 20261016 WA0014

    विद्यार्थियों के पिछले शैक्षणिक प्राप्तांकों के आधार पर गठित मनोविज्ञान परिषद में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की भावना बजाज को अध्यक्ष एवं  लालनी को उपाध्यक्ष तथा युवराज सिंह को सचिव और एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की मनीषा ठाकुर को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    परिषद का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, सामूहिक सहभागिता एवं सामाजिक संवेदनशीलता का विकास करना है। परिषद के माध्यम से सेमिनार, कार्यशालाओं, व्याख्यानों, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों को मनोविज्ञान के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

    कार्यक्रम के दौरान 100 बेड अस्पताल के मनोचिकित्सक श्री संजय तिवारी एवं उनके सहयोगी श्री ताराचंद्र एवं तृप्ति ब्राह्मणी मैडम ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के संदर्भ में आयोजित इस जागरूकता सत्र में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक समस्याओं के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर परामर्श एवं उपचार की आवश्यकता तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

    यह भी पढ़ें :  Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    श्री संजय तिवारी बताया कि सजीव एवं निर्जीव वस्तुओं के बीच अंतर समझने, जीवन में प्राथमिकताओं को सही ढंग से निर्धारित करने तथा वस्तुओं की तुलना में मानवीय संबंधों और जीवन-मूल्यों को अधिक महत्व देने की प्रेरणा दी। श्रीमती तृप्ति मैडम ने तनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उसके कारणों, प्रभावों एवं प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डाला। वहीं, श्री ताराचंद सर ने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए व्यक्तित्व विकास, व्यवहार, दृष्टिकोण और जीवन में सकारात्मक बदलावों के महत्व को समझाया। मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही व्यक्ति के संपूर्ण जीवन का अभिन्न अंग है। मानसिक समस्याओं को छिपाने या उनसे जुड़े व्यक्तियों के प्रति भेदभाव करने के बजाय संवेदनशीलता, सहयोग और उचित परामर्श को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा परिवार और समाज में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पक्ष विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने करियर, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, व्यक्तित्व विकास तथा जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और सरल, व्यावहारिक तथा सकारात्मक उदाहरणों के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

    यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एन. कवर के मार्गदर्शन तथा मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आवंतिका कौंसिल, अतिथि व्याख्याता डॉ. शैलेन्द्र कुमार गौतम एवं डॉ. अर्चना पाण्डेय के सहयोग से संपन्न हुआ। विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, मनोवैज्ञानिक समझ के विस्तार तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    मनोविज्ञान परिषद का गठन केवल एक संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने, उनमें नेतृत्व एवं सहयोग की भावना विकसित करने और मनोविज्ञान के ज्ञान को समाज तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समझ, स्वीकार्यता और सहयोग की भावना समाज में अधिक व्यापक हो सके।

    यह भी पढ़ें:आधी रात धनबाद पुलिस का तगड़ा ऐक्शन! 97 जवानों की टीम के साथ घेर लिया पूरा गांव, देश भर में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:Korba: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

    यह भी पढ़ें:Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    आधी रात धनबाद पुलिस का तगड़ा ऐक्शन! 97 जवानों की टीम के साथ घेर लिया पूरा गांव, देश भर में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

    October 16, 2026

    समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण

    October 16, 2026

    Korba: नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन, समस्त कोरबा वासियों को सादर आमंत्रण

    October 15, 2026

    Korba: बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    Jagdalpur : छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज़, जगदलपुर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    October 15, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,021 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    * मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साइंस एवं कन्वेंशन…

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 16, 2026

    आधी रात धनबाद पुलिस का तगड़ा ऐक्शन! 97 जवानों की टीम के साथ घेर लिया पूरा गांव, देश भर में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

    October 16, 2026

    समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.