Author: Deepak Sahu
मध्यप्रदेश मंदसौर/स्वराज टुडे: समाज में एकता और समरसता व भारतीय जनता के पार्टी के प्रति एकजुटता कायम करने को लेकर प्रदेश स्तरीय एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान (सीहोर) के नेतृत्व में बाबा सोनगिरी सरकार की बारगाह मंदसौर में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश प्रदेश के सभी क्षेत्रों से मुस्लिम समाज को राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ भाजपा से जोड़कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल में यातायात पुलिस ने यहां के व्यस्त क्षेत्रों में उन वाहनों को जब्त करने के साथ अर्थदंड भी लगाया, जिन्हें अस्त-व्यस्त अवैध रूप से सडक के आसपास खड़े कर दिया गया था। लोगों की आपत्ति और पुलिस ने खुद स्थिति का जायजा लेने के साथ उक्त कार्यवाही की। इसके अंतर्गत पी.एच. रोड से लेकर टी.पी. नगर सहित अन्य क्षेत्रों में यातायात दल संसाधनों के साथ पहुंचा और इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही के दौरान को एएसआई रामनारायण रात्रे, ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, नीतू श्रीवास्तव, सुभाष, आशीष, पवन, लखन, मेहमान…
छत्तीसगढ़ बिर्रा/जांजगीर-चांपा: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में ग्राम भारती सरस्वती शिक्षा विकास समिति, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा अप्रशिक्षित नवीन आचार्य एवं दीदियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 5 जून 2025 को प्रातः 9 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, बिर्रा में हुआ। उद्घाटन सत्र में जिलेभर से चयनित 22 विद्यालयों के 6 आचार्य और 44 दीदियाँ प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का स्वागत भाषण श्री देवप्रसाद तिवारी (जिला सचिव, ग्राम भारती) द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के उद्देश्य, महत्ता और सरस्वती शिक्षा पद्धति की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 5/6/2025 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में पूर्व तहसीलदार एवं शक्तिपीठ के अध्यक्ष श्री शिव नारायण सिंह कंवर जी के आकस्मिक निधन पश्चात शक्तिपीठ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपरोक्त अवसर पर उनके परिवार के सभी सदस्य गण सहित उनकी धर्म पत्नी भी उपस्थिति रही । इसके अलावा आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान, महासचिव श्री एमपी सिंह तंवर, श्री रघुवीर सिंह मार्को , श्री गंगा सिंह कंवर , श्री रूपेंद्र सिंह पैंकरा एवं सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री सेवक राम मरावी संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका श्री गेंद…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती परीक्षा (ABA25) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक 04 जून से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख आगामी 27 जून रहने वाला है। वहीं इसकी परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होगी। इस वेबसाइट में मिलेगी जानकारी ये पूरी जानकारी रायपुर के कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी किया गया है। वहीं इसकी विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। त्रुटि सुधारने के निर्धारित किया समय इसके अलावा अगर इस आवेदन में किसी…
आंध्रप्रदेश अनंतपुर/स्वराज टुडे: मशहूर कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया का प्लांट आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित है, जो 536 एकड़ में फैला हुआ है। यह प्लांट 19 मई 2017 को स्थापित किया गया था और जनवरी 2019 में परीक्षण उत्पादन शुरू हुआ। यहां हर साल 3 लाख यूनिट कारें बनाने की क्षमता है। इसी प्लांट से 1,008 इंजन चोरी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब 20 करोड़ रुपए की इस चोरी में कंपनी के दो पूर्व कर्मचारी, कुछ स्क्रैप डीलर और अन्य लोगों की मिलीभगत पाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच में पचा…
हरियाणा नारनौंद(हिसार): गांव में अच्छी छवि रखने वाला दिव्यांग युवक गांव में ही सीएससी सेंटर चलाता था। जब बुजुर्गों की पेंशन आती थी, तो जो बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें खुद रिक्शा चलाकर उनके घर पर जाकर पेंशन देकर आता था। हर किसी से राम-राम करता हुआ गांव का चक्कर लगा देता था, लेकिन पर्दे के पीछे वह खलनायक निकला। जब उसकी असली करतूत सामने आई तो पूरा गांव शर्मसार हो गया। जैसे ही सीबीआई की गाड़ियां मंगलवार सुबह गांव में पुलिस बल के साथ पहुंची तो हर कोई देखकर हैरान था कि सोमनाथ ऐसा घिनौना कार्य भी कर…
ओडिसा कोरापुट/स्वराज टुडे:; ओडिशा के कोरापुट जिले के सरकारी अस्पताल में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक के बाद एक पांच मरीजों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इन मौतों का कारण ‘गलत इंजेक्शन’ है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने इसे मरीजों की गंभीर स्थिति से जोड़ा है। मृतकों में से चार मरीज ICU में भर्ती थे, जबकि एक ऑपरेशन के बाद निगरानी में था। सभी की मौत रात 10 बजे से 11 बजे के बीच हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात के समय एक कर्मचारी ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद मरीजों की हालत बिगड़ी…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति सहित 9 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बीच अब इसे लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने शिक्षा विभाग में ट्रांसफर पर ब्रेक लगा दी है। यानी स्कूल के शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। इसके अलावा पुलिस, आबकारी, खनन, परिवहन, वाणिज्य और पंजीयन विभाग में भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। वहीं निगम मंडल और आयोग के कर्मचारी भी अपना तबादला नहीं करा पाएंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने कोरबा पहुँची महिला फुटबॉल टीमों को ठहराने के लिए प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जैसे सुविधा संपन्न स्कूल की जगह, प्राथमिक शाला एन.सी.डी.सी. (डायस कोड: 22051028503, विकासखंड एवं जिला: कोरबा) में रुकवाया गया, जहां बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। फुटबॉल मैच खेलने कोरबा पहुंची महिला टीम को नहाने और शौच के लिए करना पड़ रहा संघर्ष टीमों के प्रबंधन और खिलाड़ियों का आरोप है कि उन्हें जो कमरे दिखाए गए थे, वे अच्छे थे, लेकिन वास्तव में जो कमरे दिए गए वे टूटे-फूटे, गंदे,…
