Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे:छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के सीबीएसई स्कूलों के छात्र खिलाड़ियों को एक बड़ा झटका लगा है। अब वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तर की शालेय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने सीबीएसई को एक स्वतंत्र खेल इकाई के रूप में मान्यता दी है। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। सीबीएसई छात्र राज्य खेलों में नहीं लेंगे भाग सत्र 2025-26 से यह नियम लागू होगा। इसका मतलब यह है कि अब सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे।…
उत्तरप्रदेश अलीगढ़/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ऐलानिया कत्ल का मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार की शाम को मस्जिद में नमाज पढ़ कर घर लौटते समय एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या हो गई. आरोप है कि यह वारदात शिक्षक आमिर के भतीजे ने ही अंजाम दिया है. एक साल पहले उसने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी थी. ऐलान किया था कि वह शिक्षक को ईद से पहले मार देगा. इस वारदात की वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है. मामला शुक्रवार की देर शाम क्वार्सी थाना क्षेत्र में जाकिर नगर का है. सूचना मिलने…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला,विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं मुख्यवक्ता सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत हुई कार्यशाला में मुख्यवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि जनसंघ के समय से राष्ट्रवादी सोंच के अनुरूप हम लोग ऊपर से नीचे तक लगातार संघर्ष करते रहे । आज इसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों से सरकार है। केंद्र में भाजपा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के रिसदी मार्ग स्थित निजी अस्पताल श्वेता हॉस्पिटल में दिनांक 01 जून 2025 को सिविल लाईन रामपुर अंतर्गत ग्राम गोढ़ी निवासी अंजली सिंह पति श्री रणजीत सिह के ऑपरेशन से प्रसव पश्चात मृत्यु को प्रकरण पर कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा प्रकरण की जॉच हेतु चार सदस्यीय जॉंच दल का गठन किया गया है। गठित जॉच दल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा प्रकरण के संपूर्ण पहलुओं पर तथ्यपरक जॉंच करते हुए अपना स्पष्ट अभिमत सहित 07 दिवस में प्रतिवेदन देने को कहा गया है। जॉच दल में डॉ. (श्रीमती) सी.के.सिंह ,…
आज का राशिफल : 7 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और कुंब राशि के जातकों के लिए शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात तुला राशि में होगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा और शुक्र के बीच समसप्तक योग और चंद्राधियोग का उत्तम संयोग बनेगा। इसके साथ ही आज चित्रा नक्षत्र भी प्रभाव में रहेगा। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से आज प्रत्येक राशि पर अनुकूल और प्रतिकूल दोनों तरह के प्रभाव दिखेंगे। ऐसे में आज मेष से मीन तक सभी राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया है। उद्घाटन से पहले उन्होंने इस पुल का निरीक्षण भी किया। इस पुल के चालू होने के बाद कटरा से संगलदान के बीच 63 किलोमीटर के रेलवे रूट पर आम लोगों के लिए ट्रेन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। यह पुल चिनाब नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज माना जाता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह तेज हवा और भूकंप जैसी आपदाओं का भी सामना…
राजस्थान कोटा/स्वराज टुडे: आम लोगों के लिए बैंक वह जगह होती है जहां वे अपने जीवनभर की कमाई को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन राजस्थान के कोटा शहर में सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने इस भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। शहर की एक बैंक शाखा में कार्यरत महिला अधिकारी ने 100 से ज्यादा खातों से करोड़ों रुपये गुपचुप तरीके से निकालकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। शेयर बाजार में डूबा दिया जनता का पैसा यह फर्जीवाड़ा राजस्थान के कोटा में उद्योग नगर पुलिस थाना के डीसीएम इलाके में स्थित ICICI बैंक की श्रीराम नगर शाखा में सामने आया…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: प्रदेश मे 10463 स्कूलों को बंद करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पुरे प्रदेश मे विरोध प्रदर्शन किया जाना है जिसको लेकर आगामी दिनों मे जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व मे कार्यक्रम किया जायेगा। जिसको लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अमरजीत चावला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री (संगठन) के नेतृत्व में किया गया । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला ने कहा कि युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी, शिक्षा विरोधी कदम है। इससे प्रदेश में 45000…
* टाउनशिप में उत्पन्न प्लास्टिक कचरे का 100 प्रतिशत निपटान * 2023 से अब तक 200 मीट्रिक टन से अधिक प्लास्टिक कचरे का निपटान * विश्व पर्यावरण दिवस पर बालको द्वारा वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए सशक्त अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी आधारित पहल को सुदृढ़ किया है। बालको ने अपने टाउनशिप में प्रभावी अपशिष्ट पृथक्करण प्रणाली लागू की है जिससे प्लास्टिक समेत अन्य कचरे…
छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: रायगढ़ जिले के पुसौर थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरपाली में हुये गैर अनुसूचित जाति के लोगो द्वारा अनुसूचित जाति के भगालु चौहान एवं उनके परिवार के साथ जातिगत गाली गलौज व मार पीट का मामले दिन ब दिन तूल पकड़ते जा रहा है। पीड़ित ने 14 मई को पुसौर थाना में रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस ने उसी दिन गैरजमानती एवं अन्य धारा भी लगाया है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी 20 दिन तक नही हुई।मामला समाज मे प्रदेश भर में आग की तरह फैल गया। समाज के लोग आक्रोश में रहे। आखिर कार समाज के दबाव के बाद…
