Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»4 महीने बाद पुलिस ने सुलझाई युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी, सिर व धड़ जलाकर अलग-अलग छिपाया गया था, 5 आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    4 महीने बाद पुलिस ने सुलझाई युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी, सिर व धड़ जलाकर अलग-अलग छिपाया गया था, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250404 175055 5345
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जशपुर/स्वराज टुडे: प्रार्थी भरथरी दास उम 69 वर्ष ग्राम लिचिरमा थाना सीतापुर ने दिनांक 29.11.2024 को थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पुत्र अनिरुद्ध दास उम 40 वर्ष ग्राम लिचिरमा दिनांक 20.11.2024 से अपने घर से रघुनाथपुर जा रहा हूँ बोलकर घर से निकला था जो वापस घर नहीं आया, पता-तलाश करने पर कांसाबेल क्षेत्र में आना पता चला, उक्त रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में गुम इंसान दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अकित गर्ग द्वारा घटना की पूरी जानकारी लेते हुए सरगर्मी से अनिरुद्ध दास की पता-तलाश करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को निर्देशित किये जाने के बाद उनके द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में सायबर, फारेंसिंक एक्सपर्ट को सम्मिलित कर एक विशेष टीम बनाकर युध्दस्तर पर प्रयास कर अनिरुद्ध दास के खोजबीन में लगाया गया तथा स्वयं मनिटरिंग लगातार करते रहे।

    पुलिस टीम को जांच के दौरान जानकारी मिली कि गुम व्यक्ति अनिरुद्ध दास का श्याम पैंकरा के परिवार की एक महिला से प्रेम संबंध चल रहा था जो कभी कभी उससे मिलने उसके घर आता-जाता था । इस कारण श्याम पैंकरा अनिरुद्ध दास से रंजिश रखता था तथा मौका देखकर ठिकाने लगाने की योजना बनाया था।

    अनिरूद्ध दास दिनांक 20.11.2024 को शाम करीब 08.00 बजे मुडाटोली कांसाबेल महिला के घर के पास आया तब श्याम पैंकरा प्रदीप उर्फ पीलु, कुन्दन पैंकरा तीनों उसे देखकर पम्प चोर है कहकर पकडे़ और रोड से अलग ले जाकर हाथ-मुक्का तथा पत्थर से सिर में मारपीट कर चोट पहुंचाये, मारपीट करने में गोलू राज पैंकरा भी सम्मिलित था। अनिरूद्ध दास के बेहोश होने पर उसे जमीन में जोर से पटक दिये, फिर उसकी हत्या करने के लिये साईज पत्थर से फिर से अनिरूद्ध दास के सिर चेहरा में जोर से पटक दिये एवं उसके मोबाईल, जूता, 150 रूपया को जेब से निकालकर श्याम पैंकरा ने अनिरूद्ध दास को घसिटकर रहरबाडी तरफ छिपा दिया।

    यह भी पढ़ें :  सहारा रिफंड को लेकर सरकार ने खत्म की 50,000 लिमिट... नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    कुछ देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि अनिरूद्ध दास जीवित है तब श्याम पैंकरा अपने घर से टांगी लेकर आया और टांगी से अनिरूद्ध दास के गला को काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद मृतक के शव को तिरपाल से लपेटकर स्कार्पियो वाहन कमांक सी.जी.22 एच 4451 से फावड़ा इत्यादि रखकर वे तीनों लाश को ठिकाने लगाने के लिये बागबाहर क्षेत्र के ग्राम मयुरनाचा पहुंचे, फिर वहां से आम्बाकछार के जंगल पहुंचकर अनिरूद्ध दास के शव के धड़ के उपर पेंट, शर्ट को तिरपाल के साथ उपर रखकर आग लगा दिये, उसके बाद सिर वाले हिस्से को लपेटे गये बोरा सहित, 2-3 किलोमीटर दूर में ले जाकर एक गढ्ढा खोदकर गाड़ दिये, इस दौरान प्रदीप उर्फ पीलू अपने मोबाईल से लाईट जला कर रोशनी दिखा रहा था। मृतक के मोबाईल को रास्ते में तोड़कर जला दिये एवं बैटरी को फेंक दिये। गावं के कुछ लोग पूछ रहे थे कि पम्प चोर कौन था उसका क्या हुआ तो भाग गया है बताये।

    पुलिस के बढ़ते दबाव में श्याम पैंकरा गिरफ्तार होने के भय से 17.01.25 को दोपहर में अपने स्कार्पियो वाहन से आम्बाकछार जाकर अनिरूद्ध के जला हुआ शरीर को देखने गया, वहां कंकाल मिलने पर उसे बोरी में भर कर रस्सी से बांध कर रोड किनारे रख कर वापस अपना घर आ गया फिर उसी दिन शाम करीब 7.00 बजे रखे स्थान पर जाकर उक्त कंकाल हडडी को अपने गाड़ी में लोड़ कर अपने घर बाड़ी में ले गया एवं उसे जलाने का प्रयास किया। हड्डी के नहीं जलने पर उसे एक नाला के पुलिया में बहा दिया। उसके बाद अम्बाकछार जाकर अनिरूद्ध दास के कटे सिर को भी खेत से जंहा गाड़े थे निकालकर उसे जलाने का प्रयास किया, श्याम के पिताजी दिलबंधु साय द्वारा ड्रम में अनिरूद्ध दास के सिर के हड्डी के जले अवशेष को टीना के ड्रम को जिस टांगी से अनिरूद्ध का सिर काटकर अलग किया गया था और फावड़ा को जंगल तरफ कहीं ले जाकर छिपा दिया है बताया गया, मेमोरेंडम कथन में उनसे जप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री कुलदीप कुजूर एफ.एस.एल सरगुजा एवं एफ.एस.एल अधिकारी श्री सलीम कुजूर जिला जशपुर के साथ पुलिस टीम द्वारा काफी मशक्कत कर बेलाघाटी पहाडी से मृतक अनिरूद्ध का सिर का जला हुआ हडडी जो पहाडी के खाईनुमा गुफा में दिलबंधुसाय द्वारा छिपाने के लिये डाला गया था कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में कुछ टुकड़े बरामद किये गये एवं मृतक के बाल तथा शव ठिकाने लगाने में पहली बार अम्बाकछार जंगल में जलाये स्थान से रस्सी तिरपाल एवं मिटटी राख मृतक के मोबाईल जूता के जले अवशेष एवं आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त टांगी छोटा फावडाॉ स्कार्पियों वाहन कमांक सीजी 22 एच 4451, जिसका लाश ठिकाने लगाने में उपयोग किया गया बरामद कर जप्त किया गया ।। मर्ग कायम कर हडडी एवं बाल का पंचनामा कार्यपालिक दण्डाधिकारी से करायी गई।

    यह भी पढ़ें :  Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    विवेचना के दौरान धड़ के जले राख जो नाला में बहा दिया जाना बताया गया है आरोपीगण मृतक अनिरूध्द दास को महिला से अवैध संबंध के रंजिश के कारण हांथ मुक्का पत्थर टांगी से मार कर नृशंस हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिये शव को जला कर नष्ट किये अपराध सबूत पाये जाने से श्याम पैंकरा पिता दिलबंधु साय पैंकरा उम्र 30 वर्ष प्रदीप उर्फ पीलु उम्र 32 वर्ष, कुन्दन पैंकरा उम्र 34 वर्ष, गोलू राज पैंकरा उम्र 24 वर्ष, दिलबंधु साय उम्र 70 वर्ष सभी निवासी कांसाबेल मुडाटोली थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है।

    नाम आरोपीगण –

    1. श्याम पैंकरा पिता दिलबंधु साय पैंकरा उम्र 30 साल,
    2. प्रदीप उर्फ पीलु साय उम 32 वर्ष,
    3. कुन्दन पैंकरा उम्र 34 वर्ष,
    4. गोलू राज पैंकरा उम्र 24 वर्ष,
    5. दिलबंधु साय पैंकरा उम्र 70 वर्ष सभी निवासी मुड़ाटोली थाना कांसाबेल।

    मामले का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया पुरष्कृत

    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि – गुम इंसान अनिरूद्ध दास की नृशंस हत्या करने के एक ही गांव के 05 आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से जाॅंच कर गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस टीम के अतिशीघ्र मामले का खुलासा करने पर उन्हें पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।

    यह भी पढ़ें: दस मुस्लिम परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, इस वजह से अपनाया था इस्लाम

    यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति और पिता केंद्रीय मंत्री, फिर भी बेच रहे सब्जी,भाजपा नेता के बेटे की सच्ची कहानी

    यह भी पढ़ें :  प्रेस क्लब कोरबा के कार्यकारणी ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन..कहा डिजिटल मिडिया की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने और अनाधिकृत लोगों द्वारा अपने वाहनों में प्रेस लिखवाने वालो पर हो कार्रवाई…

    यह भी पढ़ें: कलेक्टर ऑफिस पहुंची वृद्धा, कांपते हाथों से पहनाई माला, दुआएं भी दी, भावुक हो गए कलेक्टर साहब

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,077 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    कन्नौज/स्वराज टुडे: यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक वकील की ताबड़तोड़…

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.