Featuredदेश

कलेक्टर ऑफिस पहुंची वृद्धा, कांपते हाथों से पहनाई माला, दुआएं भी दी, भावुक हो गए कलेक्टर साहब

मध्यप्रदेश
इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर कलेक्टर ऑफिस में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। एक वृद्धा कांपते हाथों में फूलों की माला लिए कलेक्टर आशीष सिंह के पास पहुंचीं।

जैसे ही उन्होंने माला पहनाई और बलैंया लीं, पूरा माहौल भावुक हो गया। खुद कलेक्टर भी इस पल को देखकर भावनाओं में डूब गए।

दरअसल, इंदौर की रहने वाली कुलसुम बेगम के जीवन की सबसे बड़ी परेशानी तब शुरू हुई जब उनके दामाद ने उनके ही घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। बेटी को तलाक देकर बाहर कर दिया और कुलसुम बेगम को भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया। न्याय के लिए उन्होंने कई दरवाजे खटखटाए, लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी।

आखिरकार जब उनकी आवाज़ कलेक्टर आशीष सिंह तक पहुंची, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। न्यायालय ने सुनवाई के बाद बेदखली का आदेश दिया और कुलसुम बेगम को उनका घर वापस मिला। बुधवार को जब वह कलेक्टर से मिलने पहुंचीं, तो उनके चेहरे पर सुकून और आंखों में कृतज्ञता के आंसू थे। उन्होंने न केवल माला पहनाई, बल्कि हाथ जोड़कर कलेक्टर को दुआएं भी दी।

देखें वीडियो

 

यह भी पढ़ें: गुजरात के जामनगर में जगुआर विमान क्रैश, एक पायलट की मौत दूसरा घायल

यह भी पढ़ें: बंद कमरे में पत्नी ने पति को पीटा, गला पकड़कर बरसाए दनादन थप्पड़, मदद के लिए मम्मी को पुकारने लगा शख्स, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 21 मजदूरों की मौत, कई घायल 

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button