छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र कार्यालय पसरखेत एवं लाइन परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में फैले प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका उचित निस्तारण किया गया तथा पूरे परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास किया गया।

इसके पश्चात “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र के समस्त वनकर्मी, वन समिति के सदस्य, क्षेत्र के प्रबुद्ध ग्रामीणजन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के सदस्य अविनाश यादव एवं उनकी टीम के अजय साहू, अतुल सोनी, उमेश यादव, आयुष, विक्की सोनी एवं अन्नू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं संवर्धन का दायित्व निभाने का संकल्प भी लिया, ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
🌱 पेड़ लगाना एक शुरुआत है, लेकिन उनका संरक्षण ही सच्ची पर्यावरण सेवा है।
आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति की रक्षा करें, हरियाली बढ़ाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करें।
🍃 “एक पेड़ माँ के नाम” — माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति प्रेम और भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक। 🍃
RCRS – Reptile Care and Rescuer Society
SAVE ANIMALS • SAVE NATURE 🐍🌿
यह भी पढ़ें: Korba: हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह
यह भी पढ़ें: Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

Editor in Chief





