Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘आपके आंसू मेरे हैं’: Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल, बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
    Featured

    ‘आपके आंसू मेरे हैं’: Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल, बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    24vmihig anil agarwal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  सिंहितराई प्लांट हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने केवल दुख ही नहीं जताया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इस हादसे की जड़ तक जाया जाएगा.

    Vedanta Plant Blast

    छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को हुए एक बॉयलर ट्यूब ब्लास्ट (Vedanta Boiler Blast) में कई जानें चली गईं. इस दुखद घड़ी में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल खुद सामने आए हैं और उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में प्रभावित परिवारों को अपना परिवार बताया है. उन्होंने कहा कि हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति उनके परिवार जैसा है और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी.

    अनिल अग्रवाल का भावुक मैसेज : “आपका दर्द मेरा है”

    हादसे की खबर मिलते ही वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Vedanta Chairman Anil Agarwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर दुख जताते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई प्लांट में हुए दुखद हादसे से गहरा दुख हुआ है.इस हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति मेरा परिवार है. आपके आंसू मेरे हैं, आपका दर्द मेरा है. हमारा पूरा सहयोग, हर तरह से आपके साथ है.”

    उनके इस मैसेज ने यह साफ कर दिया है कि इस दुखद हादसे से वे बेहद आहत हैं. कंपनी इस मुश्किल वक्त में कर्मचारियों के परिवारों के साथ खड़ी है.

    चेयरमैन का बड़ा वादा- ‘जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’

    सिंहितराई प्लांट हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने केवल दुख ही नहीं जताया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इस हादसे की जड़ तक जाया जाएगा. अपने बयान में उन्होंने साफ कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी जांच कराई जा रही है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    उन्होंने पुष्टि की है कि एक इंटरनल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा और हादसे के असली कारण का पता लगाने और मामले की सच्चाई सामने लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी.

    सिंहितराई वेदांता प्लांट हादसा कैसे हुआ?

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को सिंगीतराई गांव में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट की एक बॉयलर (Chhattisgarh Boiler Blast) ट्यूब में अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना भयंकर था कि चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अन्य मजदूरों ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस के शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है और 22 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज रायगढ़ के अस्पताल में चल रहा है.

    सीएम विष्णु देव साय ने दिए जांच के आदेश,मृतक के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. राज्य सरकार की ओर से मृतक श्रमिकों के परिजन को पांच लाख रुपये जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
    उन्होंने यह भी कहा कि ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और जो भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

    यह भी पढ़ें :  अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

    प्रधानमंत्री ने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है.

    यह भी पढ़ें : Raigarh: महादेव पान मसाला सेंटर में रेड, नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा बरामद

    यह भी पढ़ें : अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    यह भी पढ़ें : Kolkata: TMC की रैली में झंडा लेकर नारे लगाते नजर आए नाइजीरियाई नागरिक, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- चुनाव में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,519 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर…

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.