Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब जिम: बढ़ रही सदस्यों की सक्रियता, वरिष्ठों का मिल रहा मार्गदर्शन

    July 16, 2026

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर
    Featured

    अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n708604327177630837832941143a86a54dd2ef8df4ee5fe513aba273fc99f712f5eaec7c37116d5aaf5292
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अमरावती/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में युवक अयान अहमद द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चलने वाले कोचिंग सेंटरों में प्रवेश लेकर वहां पढ़ने वाली लड़कियों से दोस्ती करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    19 वर्षीय अयान ने 150 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण

    मुख्य आरोपित 19 वर्षीय अयान को एक दिन पूर्व ही पकड़ लिया गया था। अयान स्वयं ज्यादा पढ़ा-लिखा न होने के बावजूद आकाश कोचिंग एवं फ्यूचर हंट जैसे प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेकर वहां नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का काम करता था। उसने एक दो नहीं बल्कि 150 से ज्यादा छात्राओं को फंसाकर ना केवल उनका यौन शोषण किया बल्कि उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे पैसे भी वसूले और देह व्यापार में धकेलने की भी कोशिश की।

    लड़कियों को पार्टी में आने के लिए उकसाता था अयान

    मोबाइल पर फेस्टिवल ग्रुप बनाकर लड़कियों को समय-समय पर होने वाली पार्टियों में आने के लिए उकसाता था। फिर उनसे घनिष्ठता स्थापित कर उन्हें होटलों में ले जाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर एवं उनकी तस्वीरें खींचकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

    आरोपी के घर के अवैध हिस्सों पर चला बुलडोजर 

    पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है। बुधवार को मुख्य आरोपित के घर के अवैध हिस्सों को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया। अमरावती से भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ.अनिल बोंडे की पहल पर उजागर हुए इस मामले में अब तक मुख्य आरोपित अयान के अलावा तीन और आरोपितों उजेर खान, मोहम्मद साद एवं तरबेज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण

    अब तक आठ पीड़िताओं ने दर्ज कराई है शिकायत

    पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार अब तक की जांच में अयान का शिकार बनीं आठ लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है । वहीं पुलिस को आरोपी अयान के मोबाइल से 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अब तक सभी आरोपितों के पास से पांच मोबाइल जब्त किए हैं और इनकी जांच शुरू कर दी है।

    सभी पीड़ित लड़कियों के लिए पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन नम्बर

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी शुभम कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस के 46 अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

    अन्य पीडि़त लड़कियां निस्संकोच पुलिस से संपर्क कर सकें, इसके लिए तीन महिला पुलिस अधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। अमरावती के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद के अनुसार जल्दी ही दो और आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

    सांसद डॉ. बोंडे ने IG से की सख्त कार्रवाई की मांग

    इस बीच सांसद डॉ. बोंडे ने बुधवार को विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले से मिलकर इस मामले की जांच में तेजी लाने की अपील की। उनका कहना है कि एक पीड़िता का परिवार कुछ सप्ताह पहले ही शिकायत लेकर पुलिस के पास गया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

    बोंडे का कहना है कि एसआइटी को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि लड़कियों को फंसाने के लिए, महंगी-महंगी पार्टियां करने के लिए अयान को पैसे कहां से मिलते थे? इसके लिए पुलिस द्वारा बनाई गई एसआइटी में साइबर सेल के लोगों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  सत्ता की हनक या सरेआम गुंडाराज? मुख्यमंत्री के गृह जिले में पुलिस के सामने पत्रकार की बेरहमी से पिटाई; थाने में भू-माफियाओं का नंगा नाच!

    दुकानदारों ने दुकानें बंद रख जताया आक्रोश

    समाज में भी तीखी प्रतिक्रियाअमरावती शहर एवं उसके ग्रामीण हिस्से परतवाड़ा में सामने आए इस कांड के बाद समाज की ओर से विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    अमरावती और परतवाड़ा के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर इस जघन्य घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है। लेकिन राजनीतिक हलकों में इस पर राजनीति ही होती दिखाई दे रही है।

    कॉंग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने इसे बताया गृह मंत्रालय की विफलता

    क्षेत्र की कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने घटना को गृह मंत्रालय की विफलता करार देते हुए इस मामले की तुलना नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात से की है। उनका कहना है कि पुलिस का खुफिया तंत्र एवं साइबर पुलिस पूरी तरह विफल रही है। एक ओर अशोक खरात की पत्नी और बेटा फरार है और उसके घर पर बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर अयान के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

    दूसरी ओर यशोमती ठाकुर ने ही कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले के सभी आरोपितों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध निरोधक कानून (मकोका) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: Ballia: शिकायत लेकर थाना पहुंची महिला से दो पुलिस अधिकारियों ने की जिस्म की डिमांड ! ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    यह भी पढ़ें: संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  कुसमुंडा खदान में ठेका श्रमिक की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत, सहकर्मियों ने SECL प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब जिम: बढ़ रही सदस्यों की सक्रियता, वरिष्ठों का मिल रहा मार्गदर्शन

    July 16, 2026

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026

    विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    July 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,438 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,129 Views
    Don't Miss

    कोरबा प्रेस क्लब जिम: बढ़ रही सदस्यों की सक्रियता, वरिष्ठों का मिल रहा मार्गदर्शन

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा संचालित ‘स्वर्गीय बी.एल. पालीवाल स्मृति पत्रकार व्यायाम शाला’…

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.