Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रायपुर की न्यूड पार्टी के आयोजकों पर कसने लगा है शिकंजा, नाईट स्टे के साथ 40 हजार रुपए थी एंट्री फीस, PCC अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना तो महिला आयोग भी हुई सख्त
    Featured

    रायपुर की न्यूड पार्टी के आयोजकों पर कसने लगा है शिकंजा, नाईट स्टे के साथ 40 हजार रुपए थी एंट्री फीस, PCC अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना तो महिला आयोग भी हुई सख्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68109681317579331525249724e065f6c2550c96f4223034cfc6d36a7ebf2bb1defdc012023b71a53cda66
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: 21 वीं सदी के आधुनिक समाज के नंगापन का जीता जागता उदाहरण है न्यूड पार्टी । राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी के आयोजन के खुलासे ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। उधर इस बेशर्म पार्टी के आयोजक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  महिला आयोग ने भी इसे संज्ञान में लेकर रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि यह विवाद तब खड़ा हुआ था, जब सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी को लेकर पोस्टर्स वायरल हुए थे। यहां ये सवाल भी उठता है कि इस बेशर्म पार्टी के पोस्टर सोशल मीडिया पर प्रचार प्रयास के लिए जानबूझकर पोस्ट किया गया था अथवा किसी ने पोस्टर लीक कर दिया ।

    यह पार्टी 21 सितंबर को होनी थी। गिरफ्तार लोगों से गहन पूछताछ हो रही है। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर सवाल भी खड़े किए थे। वहीं, जांच आगे बढ़ने पर अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।

    न्यूड पार्टी के लिए 40 हजार रुपए रखी गई थी एंट्री फीस

    इस पार्टी में एंट्री फीस 40 हजार रु रुपए रखी गई थी। पोस्टर्स के अनुसार यह पार्टी शाम को चार बजे से शुरू होकर देर रात तक चलने वाली थी। इसमें रात भर रुकने की सुविधा भी थी। पोस्ट वायरल होने के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया था। साथ ही कई लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था।

    इन लोगों को हिरासत में लिया गया

    वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी पूछताछ के लिए हाइपर क्लब के मैनेजर जेम्स बैक, संतोष जेवानी, अजय महापात्रा, एस एस गुप्ता, टीनू सिंह और देवेंद्र शामिल हैं। इन सभी पर एक अज्ञात आयोजन समूह से जुड़े होने की आशंका है। सभी की भूमिकाओं की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    कांग्रेस ने सरकार पर किया हमला

    पूरे विवाद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि असामाजिक तत्वों को विष्णु देव साय की सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की सरकार जब बर्बादी के कगार पर पहुंच जाती है तो इस तरह की न्यूड पार्टियां शुरू हो जाती हैं। पोस्टर्स वायरल हैं लेकिन सरकार चुप है। बीजेपी की सरकार में ऐसे लोग बेलगाम हो गए हैं।

    ऐसे आयोजन बर्दाश्त नहीं करेंगे

    वहीं, डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह मामला अभी तक उनकी जानकारी में नहीं है। मगर ऐसे आयोजन बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

    महिला आयोग ने 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

    छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने इस पर खुद ही संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने रायपुर एसपी से 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही एसपी और साइबर सेल प्रमुख को आयोजकों, प्रायोजकों और ऑनलाइन पोस्टर्स फैलाने वालों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में हर दिन रिपोर्ट देने को कहा है।

    एक जमाना था जब आदिपुरुष (early man) जंगलों में नग्न घुमा करते थे । धीरे धीरे इनका बौद्धिक विकास होता गया और वे ना केवल तन को ढंकना प्रारम्भ किया बल्कि खेती करना और पारिवारिक जीवन जीना सीखा। शिक्षा, खोज और अविष्कार ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल डाला और आधुनिक समाज की स्थापना हुई। लेकिन पढ़े-लिखे लोगों का ये आधुनिक समाज आज किस दिशा में जा रहा है ये बहुत ही चिंता का विषय है। आज तथाकथित युवा पीढ़ी ऐसे न्यूड पार्टी का आयोजन कर वापस आदिकाल का अनुभव लेना चाहती है। आखिर कौन है इसके असली जिम्मेदार ? युवाओं में कौन पैदा कर रहा ऐसी विकृति ? आखिर समाज को कहां लेकर जाएगी ऐसी घिनौनी सोच ?

    यह भी पढ़ें :  रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    यह भी पढ़ें: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों के लिए आवेदन शुरू, स्नातक पास तत्काल करें आवेदन, अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025

    यह भी पढ़ें: घर से भागी नाबालिग को सहेली और उसकी माँ ने दिया सहारा, फिर दबाव डालकर कराने लगे देह व्यापार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..

    यह भी पढ़ें: महज एक रुपया और नारियल से शादी की रस्म पूरी कर घर ले आए बहु, मुँह दिखाई में सास-ससुर ने गिफ्ट कर दी 11 लाख की कार, समाज में मिसाल बना परिवार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.