Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महज एक रुपया और नारियल से शादी की रस्म पूरी कर घर ले आए बहु, मुँह दिखाई में सास-ससुर ने गिफ्ट कर दी 11 लाख की कार, समाज में मिसाल बना परिवार
    Featured

    महज एक रुपया और नारियल से शादी की रस्म पूरी कर घर ले आए बहु, मुँह दिखाई में सास-ससुर ने गिफ्ट कर दी 11 लाख की कार, समाज में मिसाल बना परिवार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6810867711757905679346bed8c4c5bbbfd259b32c265f7db971a34fc260c3926a0dcac941fb41e59d8f8f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    झुंझुनू/स्वराज टुडे: दहेज के दानव वाली खबर तो आपने बहुत पढ़ी होगी। लेकिन आज एक ऐसी खबर सामने आई है जो दहेज लोभियों के गाल पर जोरदार तमाचा है। समाज में एक मिसाल कायम करने वाली खबर राजस्थान के झुंझुनूं से आई है।

    यहां वर पक्ष ने वधु पक्ष से एक पैसे की भी दहेज की डिमांड नहीं की उल्टे सास-ससुर ने अपनी बूह को 11 लाख की कार की चॉबी थमा दी। यही नहीं सास-ससुर ने कहा हम बहू के रूप में बेटी लेकर अपने घर आए हैं।

    खबर राजस्थान के शेखावाटी इलाके के झुंझुनूं जिले के बुहाना से आई है। यहां सात फेरे लेकर खांदवा गांव में आई बहू को उसके सास-ससुर ने मुंह में दिखाई में 11 लाख रुपये कीमत की कार गिफ्ट में दी है। जबकि उन्होंने दहेज में कुछ नहीं लिया। महज एक रुपया और नारियल से शादी की रस्में अदा की गईं।

    दुल्हन की पिता से बोले, अपना अनमोल धन बेटी दे रहे तो और कुछ नहीं चाहिए 

    इस विवाह के बाद खांदवा गांव के रामकिशन का परिवार समाज के लिए मिसाल बन गया है। रामकिशन सीआरपीएफ में एसआई हैं। रामकिशन के इकलौते बेटे रामवीर की शादी अलवर के गोहाना गांव की इंशा के साथ हुई है। इंशा बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। रामवीर भी एमएससी कर रहा है।

    शादी के वक्त इंशा के माता-पिता ने ठाठ-बाठ से अपनी बेटी को विदा किया। उन्होंने रामकिशन के परिवार को दहेज देने की भी पेशकश की थी। लेकिन रामकिशन ने उसके लिये साफ मना कर दिया। उन्होंने इंशा के पिता से कहा कि आप अपना अनमोल धन बेटी हमें दे रहे हैं, इसके अलावा हमें कुछ नहीं चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    मुंह दिखाई पर बहू को मिला बड़ा गिफ्ट

    उसके बाद उनकी बेटी इंशा सात फेरे लेकर रामकिशन के परिवार की बहू के रूप में खांदवा गांव पहुंची। वहां बहू के मुंह दिखाई की रस्म हो रही थी। इस दौरान ससुर रामकिशन और सास कृष्णा देवी ने अपनी बहू को 11 लाख रुपये की कीमत वाली कार की चाबी सौंपी।

    इसे देखकर इंशा भी खुश हो गई। दोनों सास-ससुर ने कहा कि वे घर में बहू नहीं बल्कि बेटी लाए हैं। उसका बेटी की तरह लाड प्यार करेंगे। शनिवार को शादी के बाद जब रविवार को इंशा बहू बनकर अपनी ससुराल पहुंची तो ससुरालवालों का व्यवहार देख कर उसे बहुत अच्छा लगा।

    समाज को मिला बड़ा संदेश

    रामकिशन के परिवार में आकर इंशा ने भी खुद को खुशकिस्मत बताया। इस मौके पर वर-वधू को बधाई देने के लिए सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां भी पहुंचे। उन्होंने रामकिशन के इस कदम को समाज को संदेश देने वाला पल बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संदेश ही दहेज जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्ति दिलाएंगे। बकौल पूनिया जब हम बहुओं को बेटी मानने लगेंगे तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन होंगे।

    झुंझुनूं की बेटियां पढ़ाई में हैं आगे

    उल्लेखनीय है कि राजस्थान का झुंझुनूं जिला बेटियों की शिक्षा के मामले में भी प्रदेश भर में अव्वल है। झुंझुनूं की बेटियां केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि सेना में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। यहां की कई बेटियां सेना में उच्च पदों पर तैनात हैं। झुंझुनूं राजस्थान में सर्वाधिक सैनिक देने वाले जिले के रूप में पहचान रखता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: ‘साहब मेरी पत्नी की शादी करा दो. मुझे मार डालेगी’, 4 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, हसबैंड के जाते ही कमरे में आया प्रेमी, भांडा फूटा तो पति को ही बीच सड़क पीटा

    यह भी पढ़ें: पटना में वकील की पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जला डाला, 8 साल की बेटी ने सुनाया आंखों देखा हाल

    यह भी पढ़ें: बाहर जॉब का ऑफर, अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, जब कंप्यूटर सेंटर में घुसी पुलिस तो इस हाल में मिलीं 9 लड़कियां

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,826 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,476 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.