छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 27.11.2026 को प्रार्थी पुष्पेन्द्र चौबे निवासी महमंद तोरवा का थाना आकर गौवंश तस्करी करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया कि अशाोक लिलेंड ट्रक क्रमांक युपी 80 एलटी 1516 में 09 भैंस भैसा को भरकर कटिंग करने के लिए ले जा रहे है। जिनको ग्राम ढेका के पास पकडकर थाना लाये है। जांच पर भैस को वाहन में रखने परिवहन करने के संध में कोई वैध दस्तावेज नही होना पाया गया। शिकायत पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जांच में आरोपी द्वारा भैसो को कटिंग हेतु अलीगढ उत्तर प्रदेश ले जाना स्वीकार किया है। दोनो आरोपी आकाश नायर निवासी मुरैना धोबी मोहल्ला मध्यप्रदेश एवं लच्छन यादव निवासी ग्राम कछार मस्तुरी बिलासपुर को दिनांक 28.11.2026 को गिरफतार कर कार्यवाही किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

Editor in Chief





















