आज का राशिफल : आज 28 नवंबर दिन शनिवार को चंद्रमा का गोचर स्वराशि कर्क में पुनर्वसु नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से आज गौरी योग का संयोग बना है। जबकि आज चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु और मंगल की युति होने से सुनफा योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन कर्क राशि के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। नए विचारों का फायदा मिलेगा। आए जानते हैं विस्तार पूर्वक आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातको के लिए आज शनिवार को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए सुख की सौगात ला रहे हैं। आपकी बातचीत का तरीका आज बदलेगा जो लोगों को प्रभावित करेगा। माता पिता की ओर से आपको सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आपको छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके लिए भाग्य आज कारोबार में कमाई का भी संयोग बना रहेगा। अपने मधुर व्यवहार से आप बिजनेस में लाभदायक डील प्राप्त कर पाएंगे।
भाग्य आज आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको आज पीपल को जल देना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का तीसरे भाव से गोचर करना परिवार में सामंजस्य को बढावा दे रहा है। आप घर के लोगों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको अपनी मेहनत के बल तरक्की पाने का मौका मिलेगा। आज कोई न्योता या शुभ संवाद मिल सकता है। आज आपके कुछ नए संबंध जुड़ सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा और मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन आज उत्साहपूर्ण रहेगा, शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
आज वृषभ राशि के जातकों को 85 प्रतिशत तक भाग्य का साथ मिलेगा।आपको आज उपाय के तौर पर रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन चंद्रमा के दूसरे भाव में गोचर करने से शुभ रहेगा। आपको आज अपने किसी पारिवारिक काम से अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी सगे-संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में आपके ऊपर परिवार के साथ कुछ सामाजिक काम का भी दबाव रह सकता है। आर्थिक मामलों में आपको कुछ अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। कुल मिलाकर आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा।
भाग्य आज आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि
आज शनिवार का दिन कर्क राशि के लिए चंद्रमा के स्वराशि में होने से सुखद रहने वाला है। मन में नए-नए विचारों का आगमन होगा। आप कुछ नई योजना पर भी काम शुरू कर पाएंगे। घर की साज सज्जा और व्यवस्था में आपको बदलाव करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की मदद करनी होगी। परिवार के लिए आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। करियर और कामकाज में आज दिन सामान्य रहेगा, सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा।
भाग्य आज आपका 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आज आपको दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए शिवजी का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सेहत के मामले में नरम रहेगा इसलिए अगर आपको पहले से कुछ समस्या है तो दवाई और परहेज का ध्यान रखें। आपके लिए आज का दिन कुछ खर्चीला भी रहेगा इसलिए सोच समझकर आर्थिक फैसला लेना चाहिए। आपको आज किसी पूर्व परिचित की मदद से फायदा हो सकता है। सरकारी क्षेत्र का काम आज अटक सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से भी मदद मिलने में दिक्कत आएगी। बातों में स्पष्टता बनाए रखना आपके हित में होगा।
सिंह राशि के जातको के लिए भाग्य का प्रतिशत आज 80 प्रतिशत तक रहेगा।आपको आज के दिन उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन चंद्रमा के एकादश भाव में होने से कारोबार के मामले में लाभदायक रहेगा। पिता और पिता पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा और आपकी किसी चिंता परेशानी का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। सितारे बताते हैं कि किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बनेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल आज बढेगा।
कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य का 91 प्रतिशत तक सपोर्ट मिलेगा।आपको आज राशि स्वामी की अनुकूलता के लिए दुर्गा देवी के बीज मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा के दसम उपरांत एकादश भाव में गोचर करने से सुख और मान सम्मान के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको आज किसी काम में चतुर निर्णय और वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। आपकी कोई ऐसी चाहत भी पूरी होगी जिसकी तमन्ना आप दिल में लिए बैठे हैं। आर्थिक पक्ष आपका संतुलित रहेगा। किसी सगे संबंधी अथवा परिचित के लिए आपको खरीदारी करनी होगी। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा और छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।
तुला राशि के लोगों का भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीनारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शनि का भाग्य उपरांत कर्म भाव से गोचर करना बड़ी सफलता का संयोग बना रहा है। आपको आज भाग्य का सपोर्ट अपने कार्य में मिलता रहेगा इसलिए अपने जरूरी काम आज निपटाने का प्रयास करना चाहिए। मन में अध्यात्म का भाव भी बना रहेगा और आप किसी धर्म अध्यात्म के काम से जुड़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में लोग आपकी बातों को सुनेंगे और उन पर अमल करेंगे। जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे है उनके लिए कुछ सकारात्मक संयोग बन सकता है। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा।
आपका भाग्य आज 93 प्रतिशत तक साथ देगा।आपको राशि स्वामी की कृपा प्राप्ति के लिए सुबह शाम घी का दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि
गुरु की धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन उलझन और व्यस्तता भरा होगा। चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम उपरांत नवम भाव से गोचर करेंगे। ऐसे में दिन के पहले भाग में आपकी सेहत कुछ नरम रहेगी। आपको किसी सगे संबंधी अथवा मित्र की वजह से भी चिंता हो सकती है और उनकी मदद करनी होगी। लेकिन दिन का दूसरा भाग राहत भरा होगा, चंद्रमा गुरु के साथ मिलकर आपको ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में सफल बनाएंगे। लोग आपकी सलाह और सुझाव को मानेंगे। आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं।
धनु राशि के लिए आज शनिवार के दिन भाग्य का 83 प्रतिशत सपोर्ट दिला रहा है।आपको उपाय के तौर पर आज किसी बुजुर्ग व्यक्ति को वस्त्र अथवा अन्न का दान देना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए सुखद होगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन भर सप्तम उपरांत अष्टम भाव से होगा। ऐसे में दिन आपका आज अनुकूल बीतेगा लेकिन शाम से रात के समय किसी बात से आपका मूड ऑफ हो सकता है। आपको कुछ ऐसा काम भी करना पड़ सकता है जिसमें आपकी रुचि नहीं होगी। खानपान आपको संयमित रखना होगा नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मकर राशि के लोगों के लिए आज भाग्य का प्रतिशत 80 रहने वाला है।उपाय के तौर पर आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन की अपेक्षा शाम से रात का समय बेहतर होगा। आप अपने परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे अथवा फैमिली ट्रिप भी प्लान कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को मात देने में आप सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको दूसरों की जिम्मेदारी लेने से बचना होगा नहीं तो आपका खुद का काम प्रभावित सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज अपने संपर्क का प्रयोग करना चाहिए, कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपको उन मामलों और काम से दूर रहना चाहिए जिसमें आपकी समझ कच्ची है क्योंकि यहां परिश्रम अधिक और सफलता अल्प हो सकती है।
आपका भाग्य आज 87 प्रतिशत तक साथ देगा।आज आपको उपाय के तौर पर काले तिल और जल से पीपल को अर्घ्य देना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन करियर में में सामान्य स्थिति को दर्शा रहा है। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा और आप काम के साथ आज मनोरंजक समय भी बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र मे आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा लेकिन आपको आज वाणी पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो प्रेमी की नाराजगी से आपका भी मूड खराब हो सकता है। शाम से रात के दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। शरीर के ऊपरी भाग में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है वह अपना विशेष रूप से ध्यान रखें।
भाग्य आज आपका 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर महामृत्युंजय मंत्र के साथ शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

Editor in Chief





















