Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घर से भागी नाबालिग को सहेली और उसकी माँ ने दिया सहारा, फिर दबाव डालकर कराने लगे देह व्यापार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..
    Featured

    घर से भागी नाबालिग को सहेली और उसकी माँ ने दिया सहारा, फिर दबाव डालकर कराने लगे देह व्यापार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    15 09 2025 minor girl forced into sex trade by friend
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी की रहने वाली एक नाबालिग से दूसरे जिले में जबरन देह व्यापार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने नाबालिग को मुक्त करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

    परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

    नाबालिग के एकाएक गायब होने पर उसके परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की थी और पुलिस में मामला दर्ज कराया था। खोजबीन में नाबालिग किशोरी रायगढ़ में मिली। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने जो खुलासे किए उसे सुनकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    बंधक बनाकर शराब पीने को किया मजबूर, फिर कराने लगे देह व्यापार

    दरअसल बिलासपुर सरकंडा इलाके की रहने वाली नाबालिग अपने परिजनों से मामूली विवाद के बाद अपनी सहेली के घर चली गई थी। यहाँ सहेली और उसकी माँ नाबालिग को बहला फुसलाकर रायगढ़ ले गए। यहाँ उन्होंने नाबालिग को बंधक बना लिया और उसे शराब पीने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं बल्कि दोनों माँ-बेटी ने नाबालिग को जबरन देह व्यापार में भी धकेल दिया।

    चार आरोपी गिरफ्तार

    लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां लिंगियाडीह में रहती हैं, जबकि मुख्य आरोपी के साथ मिलकर उन्होंने अवैध धंधे को अंजाम दिया। वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी माँ बेटी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य सरगना पहले भी पीटा एक्ट के केस में जेल जा चुका है। वह युवतियों-महिलाओं से देह व्यापार कराता था। इस मामले में रायगढ़ के भी आरोपियों का नाम सामने आया है। पुलिस पूछताछ कर उनकी जानकारी जुटा रही है, जिसके बाद उनकी भी धरपकड़ की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    निष्कर्ष: बच्चों को अपने माता पिता की डांट फटकार का बुरा नहीं मानना चाहिए । माता पिता अपने बच्चों की भलाई के लिए सख्ती बरतते हैं ,क्योंकि बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होती है। बच्चों को ये पता होना चाहिए कि जितना वे अपने घर में सुरक्षित हैं उतने बाहर रह ही नहीं सकते । अगर माता पिता से नाराज होकर घर से निकले और गलत हाथों में पड़ गए तो उन्हें बरबादी के सिवा कुछ हासिल होने वाला नहीं है। बच्चों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पैरों में कुल्हाड़ी मारने वाला कोई भी काम ना करें । ये खबर इसका जीता जागता उदाहरण है।

    यह भी पढ़ें: कोरबा यातायात विभाग में घुस कर बैठा बेहद जहरीला करैत, जितेंद्र सारथी ने समय पर रेस्क्यू कर टाली बड़ी अनहोनी

    यह भी पढ़ें: जिंदा गाय के बछड़े को काटने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

    यह भी पढ़ें: महज एक रुपया और नारियल से शादी की रस्म पूरी कर घर ले आए बहु, मुँह दिखाई में सास-ससुर ने गिफ्ट कर दी 11 लाख की कार, समाज में मिसाल बना परिवार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,825 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.