Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    न्यूज़ अपडेट

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज रविवार 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। चंद्रदेव पूरे दिन अपनी राशि कर्क में रहेंगे। पुष्य नक्षत्र के साथ रवि पुष्य का संयोग भी आज बना है। खरीदारी और नई शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल काम बनेंगे। रुका धन मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन आज का भविष्यफल।

    मेष राशिफल

    मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन घर में बीतेगी और मन अपनों के बीच ठहराव पाएगा। घर में सुकून मिलेगा। चंद्रदेव चौथे घर में अपनी राशि में हैं, इसलिए माताजी के साथ भोजन, घर की सफाई या सामान की व्यवस्था में सुख मिलेगा। सोमवार के काम की रूपरेखा आज ही बन जाएगी और पद की गरिमा बढ़ेगी। बच्चों की पढ़ाई, खेल या अपने शौक को पूरा करने में समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। बचत पर नजर रखें।
    शुभ रंग: मूंगिया । शुभ अंक: 9उपाय: रविवार सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

    वृषभ राशिफल

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने इरादों को पूरा करने के लिए प्लानिंग करने का है। भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल काम भी आसानी से बनेंगे। कोई छोटी सैर, भाई-बहन से मुलाकात या मित्रों के साथ बातचीत मन हल्का करेगी। पिताजी या किसी वरिष्ठ से मिली सीख आगे का रास्ता खोलेगी। रुके हुए धन की वसूली हो सकती है। घर में काम करने वाले नौकरों से सहूलियत मिलेगी। साथी की पसंद का ख्याल रखें। घर में किसी बड़े खर्च पर जल्दबाजी न करें। आमदनी बढ़ाने के मामले में थोड़ा इंतजार करें। किसी से बिना सोचे-समझे कोई वादा न करें। ​
    शुभ रंग: गुलाबी । शुभ अंक: 6
    उपाय: रविवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और सफेद मिठाई बांटें।

    मिथुन राशिफल

    मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन परिवार के साथ बैठकर लंबी बातचीत करने का है। चंद्रदेव दूसरे घर में हैं, इसलिए घर में अच्छा खाने-पीने को मिलेगा। रिश्तेदारों से फोन पर हालचाल लेंगे और बचत की चर्चा मन को सुकून देगी। वाणी में कोमलता रहेगी। पुराने मनमुटाव, उलझन या ससुराल के मसले को शांति से सुलझाने का मौका है। संगीत, लेखन, फिल्म या प्रेम संबंध में आनंद रहेगा। रुके हुए ऑफिस के काम की प्लानिंग और तैयारी आज ही कर लें। छोटे भाई-बहन को सलाह देते समय नरमी रखें। किसी चमत्कारी दावे पर भरोसा न करें।
    शुभ रंग: मिंट ग्रीन । शुभ अंक: 5उपाय: रविवार को घर में बने भोजन का पहला हिस्सा गाय को दें।

    यह भी पढ़ें :  अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    कर्क राशिफल

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुद को समय देने और अपनों के करीब रहने का है। आपके राशीश चंद्रदेव लग्न में पूरे दिन रहेंगे, इसलिए भावनाएं सधी रहेंगी और आप बिना थके सबकी बातें सुन पाएंगे। दूसरों को मानसिक रूप से शांति दे सकेंग। सुबह पुष्य नक्षत्र में आत्मविश्वास और दोपहर बाद आश्लेषा नक्षत्र में थोड़ी चतुराई का असर दिखेगा। जीवनसाथी या करीबी मित्र के साथ बिताया समय रिश्ता गहरा करेगा। घर की सुख-सुविधा या सजावट के साधन जैसे पर्दे, फर्नीचर या वाहन की खरीद पर सोच सकते हैं। धार्मिक कार्य नियम से करें।
    शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 2उपाय: रात चंद्रमा को देखकर ॐ सोमाय नमः का जप करें।

    सिंह राशिफल

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज रविवार है और आपके राशीश सूर्यदेव का दिन है, इसलिए नेतृत्व, साख और आत्मविश्वास में विशेष ऊंचाई रहेगी। आपके कहे शब्दों में वजन होगा, बस गर्मी न आने दें। पूजा, दान, यात्रा या एकांत में समय बिताने का मन करेगा और कुछ खर्च भी संभव है। प्रतिद्वंद्वियों से बिना टकराव सुलह करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। घर में बड़ों के साथ सलाह मशवरा करना फलदायी रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा लाभ देगी। आज के दिन जोखिम वाले काम से बचें। रवि पुष्य में सूर्य मंत्र जपें।
    शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 1उपाय: रविवार को गेहूं और गुड़ का दान कर आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।

    कन्या राशिफल

    कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार को दोस्तों और नेटवर्क का साथ आर्थिक राहत देगा। चंद्रदेव ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए किसी पुराने परिचित से मिला प्रस्ताव, बड़े भाई बहन की मदद या सामूहिक आयोजन से लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ बिताया समय, कोई कला या शौक आपको खुशी देगा। प्रेम संबंध के मामले में आज आपको सफलता मिल सकती है। दिल की बात कहने का दिन है। आपका साहस और पहल रंग लाएगी। अनावश्यक दिखावे पर पैसा खर्च न करें। पुराने विरोधी ठंडे पड़ेंगे। साथी की बात धैर्य से सुनें।
    शुभ रंग: एप्पल ग्रीन । शुभ अंक: 7उपाय: रविवार को मित्रों के साथ बैठकर गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: ज्वेलर्स शॉप में डकैती का प्रयास करने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक एवं 01 बालिका सहित कुल 05 गिरफ्तार

    तुला राशिफल

    तुला राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन छुट्टी में भी जिम्मेदारी निभाने का है। हालांकि, कामकाज में सहयोगी माहौल मिलने से घर में सुकून रहेगा। चंद्रदेव दसवें घर में हैं, इसलिए बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। ग्राहक का रवैया नरम रहेगा। नौकरी-पेशा लोग अगले सप्ताह वर्क-लाइफ बैलेंस की योजना बनाएंगे। माताजी का स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ सकता है। आपके पहनावे, मुस्कान और बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में दिखावे से दूर रहें। मित्र से आर्थिक सहयोग मिलने का योग है। प्रेम संबंध या शेयर बाजार में निवेश करने के मामले में इमोशनल होकर फैसला न लें। ​
    शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 5उपाय: रविवार को सुहागन महिला को श्रृंगार की वस्तु भेंट करें।

    वृश्चिक राशिफल

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन आस्था और परिवार का है। चंद्रदेव नौवें घर में हैं, इसलिए तीर्थ, मंदिर दर्शन या किसी गुरु की सीख से मन को शांति मिलेगी और अटके काम भाग्य के सहारे आगे बढ़ेंगे। पड़ोसी के साथ बातचीत और छोटी यात्रा सुखद रहेगी। आज आपका आत्मबल, चेहरे की चमक और निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी। कामकाज में अनुशासित पहल फल देगी। आप अपने आराम और मनोरंजन पर खर्च करेंगे। घर में अनबन करने से बचें। बच्चों के साथ नरमी से बात बरतें। सेहत में जांघ और पेट संभालें।
    शुभ रंग: गहरा लाल । शुभ अंक: 10उपाय: रविवार को सूर्यदेव को लाल फूल डालकर जल दें और गुड़ बांटें।

    धनु राशिफल

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं को संभालने का है। चंद्रदेव आठवें घर में हैं, इसलिए मन किसी पुरानी घटना या अनिश्चित भविष्य को लेकर भारी हो सकता है। अपनों से बात करके या टहलकर इसे हल्का करें। घर के पैसों की बात सुलझाने के दौरान मन को शांत रखें। पिता से हर तरह की मदद मिलेगी। धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा। दोस्तों से मुलाकात मन को सुकून देगी। आमदनी के नए मौके बन सकते हैं। अनावश्यक भागदौड़ से बचें और शरीर को आराम दें। जल्दबाजी में किसी को कुछ न कहें।
    शुभ रंग: केसरिया । शुभ अंक: 3उपाय: रविवार को पीले वस्त्र पहनकर गुरु मंत्र की एक माला जपें।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

    मकर राशिफल

    मकर राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन रिश्तों में नरमी से पेश आने और अपने मन को स्थिर रखने का है। चंद्रदेव सातवें घर में अपनी राशि में हैं, इसलिए जीवनसाथी, कारोबारी साथी या दोस्त के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। छोटी-मोटी असहमति प्यार से सुलझ जाएगी। चेहरे पर शांति और मन में संतुलन बना रहेगा। बड़े लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। पुराने अधूरे काम चुपचाप पूरे करने का समय है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नए सप्ताह के काम की रणनीति आज बनाना फलदायी रहेगा। पैसे की बात बहुत सोचकर करें।
    शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 8उपाय: रविवार को जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी जरूरतमंद को भोजन दें।

    कुंभ राशिफल

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी दिनचर्या और सेहत पर ध्यान देने का है। अपने पेंडिंग कामों को पूरा करें और घर को व्यवस्थित रखें। चंद्रदेव छठे घर में अपनी राशि में हैं, इसलिए घर के काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरों से तालमेल बनाकर आप जरूरी काम करवा सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर अमल करना ठीक रहेगा। खर्च में इजाफा हो सकता है। देर रात जागना पड़ सकता है। अत्यधिक सोच-विचार न करें। मन भटक सकता है, किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी सेमिनार, पढ़ाई या तीर्थ यात्रा की योजना भी बन सकती है।

    शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 2
    उपाय: किसी रोगी या वृद्ध की सेवा करें या दवा दिलाने में मदद करें।

    मीन राशिफल

    मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कोमल भावनाओं, बच्चों और दोस्तों के साथ अच्छा बीतेगा। चंद्रदेव पांचवें घर में कर्क राशि में हैं, इसलिए चित्रकारी, गायन, लेखन या बच्चों के साथ खेलने में मन रमेगा और प्रेम संबंध में आपसी समझ बढ़ेगी। आज का दिन आप मनोरंजन करते हुए बिताएंगे। पुराने दोस्तों से मिलना होगा और उनकी सलाह काम आएगी। समूह की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और लाभ के संकेत हैं। कर्ज और मर्ज से छुटकारा पाने के योग बनेंगे। जीवनसाथी से धन लाभ या कोई गिफ्ट मिल सकता है।
    शुभ रंग: फिरोजी । शुभ अंक: 12 । उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं और बच्चों में मिठाई बांटें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026

    Raipur: ज्वेलर्स शॉप में डकैती का प्रयास करने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक एवं 01 बालिका सहित कुल 05 गिरफ्तार

    November 26, 2026

    Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कुर्सी पर संकट के बादल, भोपाल से दिल्ली तक हलचल

    November 26, 2026

    भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

    November 26, 2026

    अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    November 26, 2026

    Korba: सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    आज का राशिफल : आज रविवार 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। चंद्रदेव…

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.