Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026

    कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

    November 20, 2026

    बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’
    न्यूज़ अपडेट

    कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261120 WA0024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुए सम्मानित*

    *दशकों से धार्मिक, सामाजिक, जनसेवा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में समर्पित योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान, अशोक मोदी की उपलब्धि से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष एवं गौरव का माहौल*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा की धरती पर जन्म लेकर अपनी कर्मभूमि कोरबा को ही बनाते हुए दशकों से धार्मिक, सामाजिक, जनसेवा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री अशोक कुमार मोदी को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, नई दिल्ली द्वारा उन्हें उनके दीर्घकालीन धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में खचाखच भरे हाल में आयोजित भव्य अग्र अलंकरण समारोह-2026 में देश-विदेश की प्रतिष्ठित विभूतियों के बीच उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

    IMG 20261120 WA0023

    श्री अशोक मोदी कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन भी हैं। उनका यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कोरबा नगर, औद्योगिक नगरी की प्रतिष्ठा तथा संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की राष्ट्रीय मंच पर मिली यह पहचान पूरे क्षेत्र एवं प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाने वाली है।

    16 देशों के प्रतिनिधियों, 51 विशिष्ट विभूतियों एंव सैकडों अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों के बीच मिला सम्मान

    IMG 20261120 WA0025

    यह भव्य समारोह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व रखता था। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ लगभग 16 देशों से आए प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने सहभागिता की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान देने वाली देश-विदेश की लगभग 51 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। ऐसी प्रतिष्ठित विभूतियों के बीच कोरबा के श्री अशोक मोदी का सम्मानित होना नगर एवं प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय रहा।

    यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित....नवज्योति पटनायक, जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

    दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री सहित अनेक राष्ट्रीय विभूतियों की उपस्थिति

    समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भारत सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री सुनील सिंघवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में परम श्रद्धेय गीता मनीषी, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

    IMG 20261120 WA0021

    समारोह अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश भारूका की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। देश-विदेश से पधारे अनेक वरिष्ठ समाजसेवियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

    दशकों की धार्मिक एवं सामाजिक साधना को मिली राष्ट्रीय पहचान

    श्री अशोक कुमार मोदी का व्यक्तित्व व्यवसाय के साथ-साथ धार्मिक आस्था, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का विशिष्ट उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन में धर्म, समाज एवं मानव सेवा को विशेष महत्व दिया है। धार्मिक आयोजनों, मंदिरों की सेवा, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए वे वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

    श्री सप्तदेव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने समाज को धर्म, संस्कार एवं सेवा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है। जरूरतमंदों की सहायता, गरीब एवं वंचित वर्गों के कल्याण, सामाजिक सहयोग, धार्मिक आयोजनों तथा जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। धार्मिक एवं सामाजिक सेवा को उन्होंने केवल अपना दायित्व नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग बनाया है।

    यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित....नवज्योति पटनायक, जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

    व्यावसायिक क्षेत्र में भी श्री मोदी ने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। कृष्णा ग्रुप के माध्यम से उन्होंने विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं को सदैव महत्व दिया है। उनका प्रयास रहा है कि व्यवसाय केवल आर्थिक उन्नति का माध्यम न बने, बल्कि रोजगार, सामाजिक सहयोग एवं राष्ट्र निर्माण में भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए।

    उनकी कार्यशैली में धार्मिक संस्कार, सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्य एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यही कारण है कि कोरबा में व्यावसायिक एवं सामाजिक दोनों क्षेत्रों में उनका विशिष्ट स्थान बना है। उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर सेवा कार्य अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का माध्यम बने हैं।

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन को मिला सशक्त नेतृत्व एवं नई पहचान

    श्री अशोक मोदी विगत दो वर्षों से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन ने प्रदेशभर में सामाजिक एकता, संगठन विस्तार, अग्रवाल समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने, धार्मिक गतिविधियों एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान की है।

    उनकी सोच समाज को केवल संगठित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना भी उनका प्रमुख उद्देश्य रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने तथा समाज के माध्यम से जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    ऐसे समर्पित नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी, सदस्य एवं अग्रबंधु के लिए भी अत्यंत गर्व एवं गौरव का विषय है। यह उपलब्धि संगठन की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करेगी।

    यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित....नवज्योति पटनायक, जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

    कोरबा से छत्तीसगढ़ तक बधाइयों एवं शुभकामनाओं का सिलसिला

    श्री अशोक कुमार मोदी को प्राप्त इस प्रतिष्ठित सम्मान पर कोरबा नगर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं अग्रवाल समाज के सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

    सभी ने इसे श्री अशोक मोदी के वर्षों के सेवाभाव, समर्पण एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान बताते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से न केवल कोरबा नगर, बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ा है। उनका यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को धर्म, समाज, मानवता एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    यह भी पढ़ें: 

    यह भी पढ़ें: 

    यह भी पढ़ें: 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित….नवज्योति पटनायक, जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

    November 14, 2026

    Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    October 28, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के क्रिकेट प्रतियोगिता में सहयोगी रहे डी. शेखर क्रिस्टोफर का निधन, कल मिशन कंपाउंड स्थित ग्रेवयार्ड में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 28, 2026

    Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    October 27, 2026

    प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 27, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल को भ्रात शोक, मंगलवार को मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,097 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: उम्र के 77वें पड़ाव पर जब घुटनों का दर्द जिंदगी की रफ्तार…

    कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

    November 20, 2026

    बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    November 20, 2026

    राशिफल 20 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.