Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

    November 26, 2026

    अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    November 26, 2026

    Korba: सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण
    न्यूज़ अपडेट

    भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261126 WA0018 2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा : श्री गोपाल मोदी

    कोरबा/स्वराज टुडे:  भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, टी.पी. नगर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ श्री अखिलेश पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का स्मरण करते हुए संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया गया।

    संविधान हमारा अभिमान, सम्मान और गौरव है : श्री गोपाल मोदी

    IMG 20261126 WA0021 IMG 20261126 WA0023

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। संविधान का निर्माण लगभग 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूरा हुआ। संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया।

    IMG 20261126 WA0020 IMG 20261126 WA0022

    श्री मोदी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में देश के नागरिकों के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना समाहित है। हमें राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सबसे पहले एक भारतीय नागरिक के रूप में संविधान का सम्मान और पालन करना चाहिए। संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को नमन करते हुए कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। श्री मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल संविधान को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के साथ कांग्रेस के व्यवहार को देश भली-भांति जानता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा का भाव रखते हैं तथा संविधान के गौरव और उसकी महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर मुख्य वक्ता अखिलेश पांडेय ने डाला प्रकाश

    IMG 20261126 WA0018

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ श्री अखिलेश पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार प्रदान करता है। संविधान में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारों एवं दायित्वों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। यह देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए नारी वंदन से संबंधित पहलों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों और राष्ट्रीय एकता का आधार है। श्री पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारा अभिमान है, संविधान हमारा सम्मान है और संविधान ही हमारा गौरव है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

    *भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति*

    संविधान गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, महापौर संजूदेवी राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, एमआईसी मेंबर नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, अजय कंवर, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, अविनाश दुबे, सरजू अजय, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, राजेश लहरे, अंजना सिंह, बी.डी. शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  चक दे इंडिया! भारत की बेटियों ने चीन को बुरी तरह रौंदा, दीपिका की हैट्रिक से 6-2 से जीती टीम

    यह भी पढ़ें: अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    यह भी पढ़ें: Korba: सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    November 26, 2026

    Korba: सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 26, 2026

    धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन

    November 26, 2026

    Korba: 9 वर्षीय बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 25, 2026

    सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    November 25, 2026

    बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित

    November 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

    November 26, 2026

    *संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा : श्री गोपाल मोदी कोरबा/स्वराज टुडे:  भारतीय जनता…

    अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    November 26, 2026

    Korba: सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 26, 2026

    धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.