
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बिहार के पूर्वी चंपारण से लगे नेपाल के बीरगंज में और मध्य प्रदेश के गुना में शोभायात्रा पर पथराव की घटना सामने आई। हनुमान जयंती पर निकलने वाली शोभायात्राएँ पिछले कुछ सालों से इस्लामी कट्टरपंथियों को खटकती रही हैं।
यही वजह है कि ये लोग कहीं न कहीं ऐसे धार्मिक जुलूसों को निशाना बनाने की ताक में रहते हैं। इस बार भी ऐसा कई जगहों पर हुआ। इनमें एक मामला बिहार के पूर्वी चंपारण से लगे नेपाल के बीरगंज का है और दूसरा मध्य प्रदेश के गुना का है। दोनों जगह 12 अप्रैल 2025, हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव करके माहौल बिगाड़ा गया।
नेपाल के बीरगंज में आगजनी व पथराव
नेपाल के बीरगंज में स्थिति इतनी भयावह कर दी गई कि तोड़फोड़ से लेकर आगजनी तक हुई। इस हमले में करीबन 1 दर्जन पुलिसवाले घायल हो गए। वहीं शोभाय़ात्रा में शामिल एक व्यक्ति भी घायल हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इलाके में हालात तब बिगड़े जब (पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर से सटे बीरगंज के छपकैया क्षेत्र के समीप) शोभायात्रा ईदगाह के पास पहुँची और अचानक मदरसे की छत से पथराव होने लगा।
देखें वीडियो…
https://x.com/kathmandupost/status/1911056861836509650?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1911056861836509650%7Ctwgr%5E3d37235d5d7272882e970af5e3da006780a5071e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F
पुलिसकर्मियों ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए खूब मशक्कत की, लेकिन तनाव बढ़ चुका था। भीड़ ने कई प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और बाइक गैराज वाहनों में आग भी लगा दी थी। अब हालात नियंत्रित रखने के लिए क्षेत्र में शनिवार शाम से रविवार सुबह तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।
मध्यप्रदेश के गुना में शोभायात्रा पर पथराव
इसी तरह मध्य प्रदेश के गुना में हुए पथराव की घटना में भी अनेक श्रद्धालु घायल हुए हैं। खबरें बताती हैं कि यहाँ हालात तब बिगड़े जब शोभायात्रा कर्नलगंज स्थित मस्जिद के पास पहुँची और डीजे के गानों और नारेबाजियों के बाद शोभायात्रा पर पथराव हुए।
देखें वीडियो…
https://x.com/Vikas_aajtak/status/1911102126278824397?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1911102126278824397%7Ctwgr%5Ec3bd95f4e0c5654c43350b8c7a963f6728f56c7f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F
गुना में यह जुलूस बीजेपी पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह उर्फ गब्बर कुशवाह के नेतृत्व में निकाला जा रहा था। पथराव में उनके 11 साल के बेटे अकुल कुशवाहा समेत कई लोग घायल हो गए। भाजपा पार्षद ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस पथराव के पीछे ताजिया कमेटी का अध्य यूसुफ खान और अन्य लोग हैं। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने तनाव का पता चलने के 15-20 मिनट बाद स्थिति को संभाल लिया था व सुरक्षा लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। शोभायात्रा में शामिल लोग आक्रोशित थे। वह इकट्ठा होकर पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने को कह रहे थे, जिनकी माँग सुन प्रशासन ने उन्हें कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने ओमप्रकाश कुशवाह की शिकायत पर रात 5 नामजद और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों में विक्की खान, आमीन खान, विक्की के लड़के, गुड्डू खान और तौफीक खान का नाम शामिल हैं।
पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर ली है। जाँच के बाद आगे एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: यहां आज भी रखा है भगवान परशुराम का फरसा, 3 क्रेन मिलकर भी इसे हिला तक नहीं पाईं
यह भी पढ़ें: दमोह कांड के बाद भोपाल में फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई तेज, चार क्लीनिक सील
यह भी पढ़ें: देशभर में डाउन हुआ UPI, अगर आपका भी फंस गया है पेमेंट तो यहां कर सकते हैं शिकायत, तुरंत रिफंड आएगा पैसा

Editor in Chief