Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026

    Bhopal: खुद को वकील बताकर महिला ने जीत लिया भरोसा, फिर 64 लोगों को लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात पर हार्ट अटैक से एक साथ मौत, ऐसा क्यों हुआ? चिकित्सा विशेषज्ञ ने बताई ये वजह.
    Featured

    दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात पर हार्ट अटैक से एक साथ मौत, ऐसा क्यों हुआ? चिकित्सा विशेषज्ञ ने बताई ये वजह.

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n654052776174081965502795ee94fc3dd7173f2f02807620c6f3e3fe33d50752501dc29934b89a79a23fd2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के शहर बहराइच की यह घटना दिल दहला देने वाली है. यहां दो परिवारों में शादी की खुश‍ियां मातम के शोर में खो गईं. अपने 22 साल के लड़के की बारात विदा कराके घरवाले 20 साल की लड़की को बहू बनाकर घर लाते हैं.

    घर में खुश‍ियां छा जाती हैं. शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन एक साथ कमरे में जाते हैं, लेकिन सुबह दोनों का कमरा नहीं खुलता है. कुंडी बजाने पर भी जब दोनों का कमरा नहीं खुलता है तो दूल्हे का छोटा भाई ख‍िड़की के रास्ते कमरे में कूदता है.

    लेकिन, यह क्या कमरे में दूल्हा-दुल्हन मृत हालत में मिलते हैं. वो जल्दी से कुंडी खोलता है तो बाकी परिवार आकर जगाने की कोश‍िश करता है, लेकिन उनके शरीर ठंडे थे. घर में हाहाकार की स्थ‍िति मच जाती है. दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। जब दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया तो जो वजह सामने आई, वो चौंकाने वाली थी.

    दोनों को एक साथ हार्ट अटैक आया था. जिसमें दोनों की मौत हो गयी, क्या यह सच में संभव है? दोनों इतनी कम उम्र के युवा इन्हें कैसे ये हो सकता है? मौत के बाद जिसे भी इस खबर का पता चला तो लोग हैरान है.

    हृदयरोग विशेषज्ञ फोर्टिस हॉस्प‍िटल के कॉर्ड‍ियोलॉजिस्ट व चेयरमैन डॉ अजय कौल कहते हैं कि कोरोना महामारी के बाद चीजें पूरी तरह बदल गई हैं. हम नंबर और डेटा को छोड़ भी दें तो आप खुद भी हर दिन ऐसी खबरें पढ़ रहे होंगे जिसमें लोग चलते-फिरते हार्ट अटैक का श‍िकार हो रहे हैं. ये साइलेंट हार्ट अटैक हर उम्र के लोगों को अपना श‍िकार बना रहा है. डॉ कौल कहते हैं कि इसके पीछे कोरोना महामारी कैसे वजह हो सकती है, इसे समझना होगा. कोरोना एक RNA वायरस है. ऐसे वायरस की वजह से खून में थक्‍का जम जाता है या ब्‍लॉकेज हो जाता है जिससे हृदय में रक्‍त का प्रवाह आसामान्य हो जाता है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है. इस घटना को एक डॉक्टर के तौर पर मैं केवल एक ऐसे इंसीडेस की तरह देखता हूं जैसे अचानक दो प्लेन क्रैश हो जाएं. यह घटना एक्स्ट्रीमली रेयर है. इसे सेक्सुअल एक्ट‍िव‍िटी के साथ भी पूरी तरह से नहीं जोड़ा जा सकता है.

    यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों की अनदेखी किए जाने पर छत्तीसगढ़ सरकार और कोरबा पुलिस पर दिखाई सख्ती, एसपी को हाजिर होने का फरमान

    सेक्सुअल एक्ट‍िव‍िटी भी बने वजह?

    इस मामले में सबसे पहले फैमिली हिस्ट्री देखनी चाहिए. ऐसा हो सकता है कि दोनों को पहले से ही हार्ट की प्रॉब्लम हो, यह कोई बड़ी बात नहीं है कि दो ऐसे लोगों की शादी हो गई हो जिन्हें हार्ट प्रॉब्लम हो. स्ट्रेस, हालात और सेक्सुअल एक्ट‍िविटीज के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया हो. एक तरह से ये एक सिर्फ मौके की बात है कि दो लोगों को एक साथ हार्ट अटैक आया तो उसे अंध विश्वास से जोड़ दिया जाए. इसे मैं तो पूरी तरह से एपेडमिक के बाद हार्ट की बढ़ी समस्याओं से जोड़कर ही देख पा रहा हूं.

    छोटे शहरों में भी वही लाइफस्टाइल

    डॉ कौल ने कहा कि आजकल मानसिक तनाव या एंजाइटी बहुत कॉमन समस्या बन गया है. इसके अलावा इंटरनेट की उपलब्धता अब हर ग्रामीण और शहरी के पास है. रात-रात भर जागकर मोबाइल पर वक्त बिताना, उस पर तनाव, फास्‍टफूड का इस्‍तेमाल और नींद पूरी नहीं होने से दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. अब खराब लाइफस्‍टाइल सिर्फ बड़े शहरों का हिस्सा नहीं रही. इन्‍हीं सब कारणों से हार्ट अटैक या दिल के दौरे की संभावना ज्‍यादा हो गई है.

    बचाव के लिए क्या करें

    ऐसी घटनाएं अक्सर लोगों को डरा देती हैं. लेकिन, हमें अपने दिल के बारे में कई बातें पता होनी चाहिए. मसलन दिल को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी जीवनशैली को पूरी तरह से अनुशासन और अपने नियंत्रण में रखना होगा. आप अपने दिल को स्वस्थ रखने का यह तरीका अपना सकते हैं.

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    दिल के लिए दिमाग को स्वस्थ रखें: आपको अपने दिल को सेफ रखने के लिए अपने दिमाग को स्ट्रेस फ्री रखना होगा. ये आप तभी कर पाएंगे जब आपकी जीवनशैली नियंत्र‍ित हो.

    अपने खानपान का ध्यान रखें: आप भोजन में क्या ले रहे हैं, इससे आपके दिल पर क्या असर पड़ रहा है, इसे भी समझना चाहिए. तैलीय भोजन, ज्यादा वसायुक्त खाद्य पदार्थ आपके दिल पर बोझ बनते हैं. इसलिए आपको खाने में हरी सब्ज‍ियां, विटामिन-सी युक्त फल आदि लेना चाहिए.

    पैरों को काम पर लगाएं: दिल को हेल्दी रखने के लिए आप अपने पैरों को काम पर लगाएं. हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी है कि आप जीवनशैली में ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने को अहम‍ियत दें. इसके अलावा सबसे जरूरी है कि कुछ भी असामान्य महसूस होने पर हृदय की जांच जरूर कराएं.

    यह भी पढ़ें:पत्नी अपने प्रेमी के साथ कर रही थी रोमांस, तभी अचानक घर आ गया पति, उसके बाद जो हुआ…

    यह भी पढ़ें:कोटा में फिर एक छात्र ने मौत को लगाया गले, परिजनों ने गर्लफ्रेंड और उसके भाई पर लगाया ये आरोप

    यह भी पढ़ें:भयभीत पति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, कहा- मुझे मेरी पत्नी से बचाओ वरना हो जाएगा अतुल सुभाष और मैनेजर जैसा हाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026

    Bhopal: खुद को वकील बताकर महिला ने जीत लिया भरोसा, फिर 64 लोगों को लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 30, 2026

    RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026

    April 29, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित

    April 29, 2026

    पिता की हत्या करने वाले विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध कार्यवाही, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया प्रस्तुत

    April 29, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026920 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026847 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026807 Views
    Don't Miss

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन अंतर्गत थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा गंभीर…

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026

    Bhopal: खुद को वकील बताकर महिला ने जीत लिया भरोसा, फिर 64 लोगों को लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 30, 2026

    RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026

    April 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.