Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026

    शोक संदेश: पत्रकार शेख असलम की सुपुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब में शोक की लहर

    May 21, 2026

    Mumbai: रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुँची इस्लामी भीड़ की पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, फिर पुलिस ने बरसाई लाठियां

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»देशभर में डाउन हुआ UPI, अगर आपका भी फंस गया है पेमेंट तो यहां कर सकते हैं शिकायत, तुरंत रिफंड आएगा पैसा
    Featured

    देशभर में डाउन हुआ UPI, अगर आपका भी फंस गया है पेमेंट तो यहां कर सकते हैं शिकायत, तुरंत रिफंड आएगा पैसा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 12, 2025Updated:April 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    9648ea65a1f6d353bce27142078e6c3917444447237441075 original
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे; यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सेवाएं देशभर में प्रभावित हुई हैं, जिस कारण लेन-देन ठप हो गया है. यूजर्स UPI पेमेंट न कर पाने की शिकायत कर रहे हैं तो दुकानदार भी ग्राहकों से पेमेंट न आने की कंप्लेन कर रहे हैं.

    देशभर में UPI की सेवाएं ठप होने से Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे यूपीआई प्लेटफॉर्म ऐप्स के यूजर्स सोशल मीडिया पर पेमेंट न कर पाने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

    इसको लेकर NPCI का भी बयान आया है. इसमें कहा गया है कि तकनीकी समस्याओं के कारण UPI लेनदेन आंशिक रूप से असफल हो रहे हैं. इस समस्या को हल करने के लिए टीम लगातार काम कर रही है. जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा.

    कई यूजर्स के फंस गए ट्रांजेक्शन

    देशभर में यूपीआई की सेवाएं ठप होने के कारण कई यूजर्स के पेमेंट्स भी फंस गए हैं. दरअसल, दुकनों पर खरीदारी कर रहे यूजर्स पेमेंट फंसने की शिकायत कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने पेमेंट किया, लेकिन वह मर्चेंट तक पहुंचा ही नहीं और खाते से भी पैसे कट गए.

    इतने दिन में वापस होता है पैसा

    भारत में आज हर कोई यूपीआई पेमेंट ही करता है. बड़े-बड़े दुकानदारों से लेकर छोटी दुकानों पर भी यूपीआई पेमेंट ही लिया जाता है. अगर आपने भी यूपीआई से पेमेंट किया है और पेमेंट फेल हो गया है, लेकिन आपके खाते से पैसे कट गए हैं तो इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आरबीआई के नियमों के अनुसार, फंसा हुआ पैसा बैंकों को एक दिन के अंदर वापस करना होता है. अगर एक दिन से ज्यादा समय लगता है तो बैंकों को प्रति दिन के हिसाब से ग्राहक को चार्ज देना पड़ता है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम 'खुशियों का पासवर्ड' का शुभारम्भ 18 मई को

    यहां कर सकते हैं शिकायत

    कई बार जल्दबाजी या टेक्निकल समस्या के कारण UPI पेमेंट फंस जाता है, या फिर किसी दूसरे के अकाउंट में चला जाता है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. इस तरह का पैसा वापस पाने के लिए आपको 48 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराना जरूरी होता है, इसके बाद फंसे हुए पैसे की कोई गारंटी नहीं होती है. अगर आप भी इस स्थिति का सामना कर रहे हैं तो इसकी शिकायत टोल-फ्री नंबर 1800-120-1740 पर दर्ज कराएं. इसके अलावा आप अपने एप्स पर भी कस्टमर केयर पर बात कर सकते हैं. इसके बावजूद आपका पैसा वापस नहीं होता है तो आप अपने बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं, बैंक इसमें आपकी मदद करेगा. वहीं नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के पोर्टल पर भी आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

    UPI के बाद व्हाट्सअप भी हुआ डाउन

    वाट्सएप यूजर्स को शनिवार को इसकी सुविधा के उपयोग में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में यूजर्स संदेश भेजने और स्टेटस अपलोड करने में असमर्थ थे।

    एप आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफार्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, 81 प्रतिशत यूजर्स ने संदेश भेजने में समस्या की सूचना दी, जबकि 16 प्रतिशत ने एप के उपयोग में पूरी तरह समस्या की सूचना दी।

    वाट्सएप की ओर से कोई बयान नहीं आया सामने

    एक्स पर एक यूर्जर ने कहा कि क्या यह सिर्फ मेरा मामला है या आपका वाट्सएप भी बंद है। मैं स्टेटस अपलोड करने की कोशिश कर रहा हूं और ऐसा करने में बहुत समय लग रहा है। इसे लेकर वाट्सएप की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है। कुछ यूजर्स ने मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी इसी तरह की समस्या की सूचना दी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 मई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस में ब्लास्ट होने से 15 कर्मचारी झुलसे

    यह भी पढ़ें: केसरिया साफ़ा बांधकर सड़क पर आए 80 हजार क्षत्रिय, छावनी बना सपाई रामजी सुमन का घर, लहराती तलवारें देखकर पुलिस बेबस

    यह भी पढ़ें: वक्फ कानून के विरोध में फिर जल उठा मुर्शिदाबाद, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर किया पथराव, कई रेलगाड़ियां डायवर्ट, BSF के जवान तैनात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026

    शोक संदेश: पत्रकार शेख असलम की सुपुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब में शोक की लहर

    May 21, 2026

    Mumbai: रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुँची इस्लामी भीड़ की पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, फिर पुलिस ने बरसाई लाठियां

    May 21, 2026

    सरयू नदी के तट पर दिखा खौफनाक मंजर, सास की चिता सजा रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, ठगे से देखते रह गए लोग

    May 21, 2026

    समाज प्रमुखों का गैर संचारी रोगों पर उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सामुदायिक नेतृत्व से स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर उपचार को मिलेगा बल

    May 21, 2026

    Sakti: नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का शुभारंभ एवं डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,503 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026987 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026880 Views
    Don't Miss

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति, परंपरा, कला और ग्रामीण जीवन…

    शोक संदेश: पत्रकार शेख असलम की सुपुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब में शोक की लहर

    May 21, 2026

    Mumbai: रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुँची इस्लामी भीड़ की पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, फिर पुलिस ने बरसाई लाठियां

    May 21, 2026

    सरयू नदी के तट पर दिखा खौफनाक मंजर, सास की चिता सजा रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, ठगे से देखते रह गए लोग

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.