Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250226 WA0062
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *आरोपी फर्जी सिम को अन्य लोगों को बेचते थे जिनका उपयोग साइबर फ्रॉड में होता था*

    *आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, 1 फिंगर स्कैनर बरामद*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) एवं सीएसपी दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी द्वारा कटघोरा पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में संचालित मोबाइल सिम विक्रेताओं व एजेंटों की जांच की गई।

    जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी, धवईपुर, डुडगा, कटघोरा सहित अन्य स्थानों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    IMG 20250226 WA0060

    आरोपी मोबाइल सिम जारी करने के लिए फिंगर स्कैनर का इस्तेमाल करते थे और धोखे से एक ही व्यक्ति के फिंगरप्रिंट को तीन-चार बार स्कैन कर कई सिम कार्ड जारी कर लेते थे। इन फर्जी सिम कार्डों को मोटी रकम में बेचा जाता था, जिससे साइबर अपराधों को अंजाम दिया जाता था। प्रारंभिक जांच में करीब 2,000 फर्जी सिम जारी कर बेचे जाने की जानकारी सामने आई है।

    जप्त सामग्री

    ✅ 7 मोबाइल फोन
    ✅ 1 फिंगर स्कैनर
    ✅ 53 ब्लैंक मोबाइल सिम कार्ड

    गिरफ्तार आरोपी

    1️⃣ आर्यन डिक्सेना
    2️⃣ नंद किशोर डिक्सेना
    3️⃣ धीरेंद्र यादव
    4️⃣ शिवम श्रीवास
    5️⃣ नरेश यादव
    6️⃣ प्रयाग डिक्सेना
    7️⃣ चित्रांश अनंत
    8️⃣ प्रदीप यादव

    सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 318,(4), 336(3), 340(2), 316(5), 3(5 )BNS एवं 66(C) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

    पुलिस की अपील

    कोरबा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि—

    यह भी पढ़ें :  बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    *अपने आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अनधिकृत मोबाइल सिम विक्रेता को न दें।

    *यदि कोई आपसे आधार कार्ड या बायोमेट्रिक डेटा लेकर मोबाइल सिम जारी करने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    *फर्जी मोबाइल सिम का उपयोग साइबर अपराधों में किया जाता है, जिससे आम नागरिक ठगी का शिकार हो सकते हैं। सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर सेल को दें।

    इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में कटघोरा पुलिस व साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

    यह भी पढ़ें: फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक

    यह भी पढ़ें: मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख 14 साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, चिल्लाई तो मार डाला

    यह भी पढ़ें: शादी के दिन दुल्हन करती रही बारात के साथ दूल्हे का इंतज़ार, उधर दूल्हा अपनी प्रेमिका संग हो गया फरार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026

    Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    September 21, 2026

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,949 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,386 Views
    Don't Miss

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    ● दीप प्रज्वलन के साथ राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ● विभिन्न जिलों…

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.