Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख 14 साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, चिल्लाई तो मार डाला
    Featured

    मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख 14 साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, चिल्लाई तो मार डाला

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65363522617405724734974c9dae77ae8536ba4caec73b60a91cd11cef438e6516d250417a1769548035f0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाले 14 साल के बच्चे ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के बाद पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की।

    इस दौरान बच्ची ने शोर मचाया तो पास पड़ी लकड़ी के टुकड़े से उसके सिर में मारकर हत्या कर दी। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित को बाल न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्ची सोमवार की शाम घर से गायब हो गई। सुबह स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम बच्ची की जानकारी जुटा रही थी।

    बच्ची की खून से सनी लाश मिली

    इसी बीच पता चला कि जिस कॉलोनी में बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है उसी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान की छत पर बच्ची की खून से सनी लाश मिली है। वह पूरी तरह से निर्वस्त्र थी। सूचना पर एसपी रजनेश सिंह, एएसपी अनुज कुमार, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी निलेश पांडेय मौके पर पहुंचे।

    सीसीटीवी फुटेज की जांच की

    एसपी ने मौके का निरीक्षण कर जवानों को तेजी से जांच के निर्देश दिए। इधर पुलिस की टीम कॉलोनी में काम करने वालों से पूछताछ में जुट गई। साथ ही कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने नाबालिग समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।

    नाबालिग ने कबूल ली वारदात

    नाबालिग से पूछताछ में उसने दुष्कर्म के दौरान शोर मचाने पर लकड़ी के टुकड़े से सिर पर वार कर हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अपचारी को हिरासत में लिया है। उसने बाल न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    पहले स्वजन को किया गुमराह, फिर पुलिस को दी गलत जानकारी

    सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि नाबालिग के माता-पिता भी उसी कॉलोनी में काम करते हैं। सोमवार की रात बच्ची के गायब होने के बाद आरोपित नाबालिग भी उसकी तलाश कर रहा था। इस दौरान उसने बच्ची के स्वजन को गलत जानकारियां भी दी।

    इधर शव मिलने के बाद पुलिस की टीम जब जांच के लिए पहुंची तो जवानों को भी गलत जानकारी देता रहा। इसी बात से जवानों को उस पर शंका हो गई। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो उसके शरीर पर खून के छींटे थे। इसके बाद पुलिस को उस पर शंका और गहरी हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपित

    जांच के लिए पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान नाबालिग ने बताया कि उसने बच्ची को कॉलोनी के दूसरी ओर देखा था। इधर पुलिस ने कॉलोनी का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो वह कॉलोनी में ही बच्ची के साथ घटनास्थल के आसपास देखा गया।

    इससे पुलिस को नाबालिग पर शंका हुई। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह रात को भी स्वजन को अलग-अलग जानकारी दे रहा था। इसके बाद पुलिस को उस पर शंका हो गई। सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।

    बेहोश हो गई मां, पिता नहीं बता पा रहा था नाम

    बेटी की लाश मिलने के बाद उसकी मां घर पर ही बदहवास हो गई। किसी तरह वह घटनास्थल पर पहुंची। तब तक उनके साथ काम करने वाली महिलाएं भी वहां आ गईं। उन्होंने किसी तरह बच्ची की मां को संभाला। इधर बेटी की लाश देखने के बाद पिता भी बदहवास हो गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    वह अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था। पुलिस की पूछताछ के दौरान भी वह गुमसुम बना रहा। उसके भाई और साथियों ने उसे किसी तरह संभाला। इसके बाद वह पुलिस को सोमवार की शाम से लेकर सुबह तक के घटनाक्रम की जानकारी दे पाया। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी।

    डेढ़ हजार श्रमिक करते हैं काम, इनके बीच से नौ संदेहियों की हुई थी पहचान

    निर्माणाधीन कॉलोनी में करीब डेढ़ हजार लोग काम करते हैं। इसमें ज्यादातर लोग कॉलोनी में ही झुग्गी बनाकर रहते हैं। वहीं, कुछ लोग बाहर से काम पर आते हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को काम पर आए लोगों की जानकारी जुटाई।

    इसके साथ ही उन लोगों की जानकारी मांगी जो मंगलवार को काम पर नहीं आए थे। इधर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। इनमें से नौ लोगों की पहचान की गई। जिसमें नाबालिग पर सबसे ज्यादा संदेह था। इसके बाद अधिकारी उससे मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ कर रहे थे।

    दहशत में आ गए श्रमिक

    सोमवार की शाम कॉलोनी से पांच साल की बच्ची के गायब होने के बाद वहां रहने वाले श्रमिक परेशान थे। इधर मंगलवार की सुबह श्रमिक सौरभ बेलदार वहां पर काम करने आया। वह काम करने के लिए कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान की छत पर गया।

    वहां पर बच्ची की खून से लथपथ लाश देखकर श्रमिक दहशत में आ गया। भागते हुए वह किसी तरह बाहर आया। इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास काम कर रहे श्रमिकों को घटना की जानकारी दी। बच्ची के स्वजन समेत वहां मौजूद श्रमिक बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए।

    यह भी पढ़ें :  निजी विद्यालयों द्वारा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    यह भी पढ़ें: इमली डुग्गू नहर में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, शव बरामद

    यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सेना की गाड़ी पर फायरिंग, बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, सेना अलर्ट

    यह भी पढ़ें: केरल में खौफनाक हत्याकांड, युवक ने प्रेमिका समेत 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, माँ की हालत गंभीर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,817 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,471 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,166 Views
    Don't Miss

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    नाम आरोपी-सावंत बघेल पिता राजेंद्र बघेल उम्र 23 साल पता ग्राम नगरी थाना कोंडागाव हाल…

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.