Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में नया शराब घोटाला: सेल्समैन ने सरकार को लगाया एक करोड़ का चूना,आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    Featured

    छत्तीसगढ़ में नया शराब घोटाला: सेल्समैन ने सरकार को लगाया एक करोड़ का चूना,आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    24 05 2025 jharkhand liquor scam 23945859
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य की सरकारी शराब दुकानों में क्यूआर कोड से छेड़छाड़ कर बड़ा अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। इसका खुलासा बस्तर संभाग के बचेली में हुआ है। यहां सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन ने सरकारी खजाने पर डाका डालते हुए मात्र 14 दिनों में 1 करोड़ रुपये अपने निजी खातों में डलवा लिए। ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करते थे, लेकिन वह पैसा सरकार के खाते में जाने के बजाय सीधे सेल्समैन के प्राइवेट अकाउंट में जा रहा था।

    इस पूरे खेल में दर्जनों आबकारी अधिकारियों की भी मिलीभगत होने की आशंका है, जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं।

    बचेली की अंग्रेजी शराब दुकान में सेल्समैन ने सरकार के क्यूआर कोड की जगह अपना कोड लगा दिया। 14 दिन में दुकान की कुल बिक्री 2 करोड़ रुपये से अधिक थी, पर सरकारी खाते में सिर्फ 1 करोड़ रुपये ही जमा हुए। बाकी करीब 1 करोड़ रुपये सेल्समैन ने अपने खातों में डाल लिए। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के कई अन्य जिलों की सरकारी दुकानों में भी इसी तरह से सरकारी रकम हड़पी जा रही है।

    यह घोटाला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में विभाग की तत्कालीन सचिव आर. शंगीता को हटा दिया गया, जिन्होंने अवैध कमाई पर लगाम कसने की कोशिश की थी। उनकी जगह विवादों से घिरे नए सचिव की नियुक्ति हुई है। सूत्रों के अनुसार वसूली का पैसा नीचे से लेकर हाई लेवल तक पहुंचा जा रहा है।

    आबकारी अधिकारी अवैध कमाई के लिए बीयर कारोबार को भी हथियार बना रहे हैं। वे एक खास ब्रांड की बीयर पर प्रति पेटी 100 से 500 रुपये तक कमीशन लेकर बाजार में सिर्फ वही ब्रांड उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को दूसरा ब्रांड नहीं मिल पा रहा। आबकारी अधिकारियों ने क्यूआर कोड आउटसोर्सिंग कंपनियों को देने के बजाय खुद इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जिससे वे अपनी मनमर्जी से शराब का ऑर्डर कर रहे हैं और नगदी कमीशन ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और जाँच शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस नए घोटाले ने एक बार फिर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

    यह भी पढ़ें: सिम निकालते ही बंद हो जाएंगे WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप, सरकार ने दिए सख्त आदेश, कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में होगा ऑटो लॉगआउट

    यह भी पढ़ें: प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार का शिकंजा, सभी टीचरों की योग्यता की होगी जांच, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

    यह भी पढ़ें: छुट्टी मिल गई है, शादी में आ रही हूं… आत्महत्या से पहले पिता से फोन पर बोली थी महिला सिपाही

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के CSEB ग्राउंड में धीरे-धीरे किए जा रहे निर्माण को लेकर…

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.