Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छुट्टी मिल गई है, शादी में आ रही हूं… आत्महत्या से पहले पिता से फोन पर बोली थी महिला सिपाही
    Featured

    छुट्टी मिल गई है, शादी में आ रही हूं… आत्महत्या से पहले पिता से फोन पर बोली थी महिला सिपाही

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n691153527176446810014153e075abaa3e323c7705279233b1398ff44f75907353059812f388c57785a5a6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अलीगढ़/स्वराज टुडे: अलीगढ़ में महिला सिपाही की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता करमवीर सिंह के अनुसार दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर हेमलता ने उनको फोन किया। बोली कि पापा मुझे छुट्टी मिल गई है।

    शादी में आ रही हूं। उन्होंने कहा कि बातचीत में सबकुछ ठीक था। लेकिन, ये जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकती है। वर्ष 2016 बैच की सिपाही हेमलता लंबे समय से अलीगढ़ में तैनात थीं। रोरावर थाने से पहले वह बन्नादेवी में करीब ढाई साल व महिला थाने में भी करीब ढाई साल तैनात रही थीं। उसकी साथी पुलिसकर्मियों व आसपास के लोगों का कहना है कि हेमलता का स्वभाव बहुत अच्छा था। वह किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। शुक्रवार को भी उसने थाने में ड्यूटी की। इस दौरान अन्य महिला पुलिसकर्मियों से सामान्य तरीके से बात कीं। शनिवार को गांव में परिवार में से ही किसी की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए उसने छुट्टी ली थी।

    पिता बोले- किसी दबाव में की आत्महत्या

    पिता करमवीर सिंह ने मीडिया में बातचीत में कहा कि हेमलता का स्वभाव ऐसा नहीं था कि वह इस तरह टूट जाए। उसने जरूर किसी के दबाव या तनाव में आकर यह कदम उठाया है। इसके पीछे की बात छिपाया जा रहा है। पुलिस तह तक जाकर जांच करे। सीसीटीवी कैमरे व सीडीआर खंगाले तो सच सामने आ जाएगा।

    घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

    हेमलता के पिता किसान हैं। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी। एक भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। एक भाई नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गईं।

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    शादी की तैयारी कर रहे थे परिजन

    पिता ने कहा कि वे हेमलता की शादी की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए लड़का तलाशा जा रहा था। हालांकि हेमलता से भी कोई शादी के बारे में पूछता तो वह भी यही कहती थी कि इस साल वह शादी कर लेगी।

    मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहती

    हेमलता ने अपने व्हॉट्सएप स्टेटस पर केवल इतना ही लिखा था कि हो सके तो सभी मुझे माफ कर देना। मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहती। इसके अलावा उसने न तो किसी का नाम लिखा और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया।

    Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
    यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
    यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में बिक रहा था नकली देसी अंडा, 81 हजार नकली अंडे जब्त, अंडे खरीदते समय आप रखें ये सावधानी
    यह भी पढ़ें:अपनी ही मासूम बच्ची की हत्यारोपित महिला को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या है पूरा मामला
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें - कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.