Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सिम निकालते ही बंद हो जाएंगे WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप, सरकार ने दिए सख्त आदेश, कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में होगा ऑटो लॉगआउट
    Featured

    सिम निकालते ही बंद हो जाएंगे WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप, सरकार ने दिए सख्त आदेश, कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में होगा ऑटो लॉगआउट

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69116086217644740096625219fabe0f8dc59361156434d9d4a80d4b99c8cc294502a40992ee7c8bf30975
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अब अपने फोन पर WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप चलाने के लिए उस नंबर का सिम फोन में होना जरूरी होगा, जिससे आपने मैसेजिंग ऐप पर अकाउंट बनाया था। फोन से सिम निकालते ही मैसेजिंग ऐप भी बंद हो जाएंगे।इसके अलावा कंप्यूटर पर इन ऐप्स के वेब वर्जन भी हर 6 घंटें में ऑटो-लॉगआउट हो जाएंगे। सरकार के आदेश में और क्या कुछ है डिटेल में समझें।

    केंद्र सरकार ने WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप्स को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल अब कोई भी मैसेजिंग ऐप आपके फोन में तभी काम करेगा, जब वह सिम कार्ड जिससे आपने ऐप में रजिस्टर किया है आपके फोन में लगा हो। इसके अलावा इन ऐप्स के वेब वर्जन जैसी सर्विस को हर छह घंटे में अपने आप लॉगआउट होना होगा। The Hindu की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने यह आदेश साइबर फ्रॉड करने वालों पर लगाम लगाने के लिए जारी किया है। यह फैसला फरवरी 2026 से लागू हो जाएगा। सरकार का कहना है कि साइबर ठग अलग-अलग जगहों और डिवाइसेज से मैसेजिंग ऐप चलाकर लोगों को ठगते हैं। ऐसे में यह कदम उठाना जरूरी था। बता दें कि यह फैसला WhatsApp, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे तमाम मैसेजिंग ऐप्स पर लागू होगा।

    क्या कहता है आदेश

    सरकार द्वारा जारी किए गए ‘सिम बाइंडिंग’ के आदेश के अनुसार अगर आप अपने फोन से वह सिम निकाल देते हैं जिससे आप WhatsApp या कोई और मैसेजिंग ऐप चला रहे थे, तो वह ऐप चलना बंद हो जाएगा। इसका मतलब है कि अब WhatsApp जैसे तमाम मैसेजिंग ऐप कई डिवाइसेज पर बिना बार-बार वेरिफिकेशन के इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मास्टर माइंड महाराष्ट्र से गिरफ्तार

    इसके अलावा, WhatsApp Web या अन्य वेब-आधारित चैट सर्विसेज को हर छह घंटे में अपने-आप लॉगआउट होना होगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर ठगी पर रोक लगेगी, क्योंकि कई अपराधी भारत के बाहर बैठकर भारतीय नंबरों से ठगी करते हैं।

    क्यों जारी किया गया नया आदेश?

    इस फैसले के बारे में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस यानी कि DoT का कहना है कि कई फ्रॉड करने वाले लोग भारत के नंबर वाली सिम बाहर ले जाकर या इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा देते हैं। बता दें कि अब तक WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म सिर्फ एक बार मोबाइल नंबर वेरिफाई करवाते थे, इसलिए अपराधियों के लिए इसे कई अलग-अलग डिवाइसेज पर इस्तेमाल कर पाना आसान था। ऐसा कहा जा रहा है कि सिम बाइंडिंग से इन अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स का दावा है कि इससे आम लोगों को परेशानी होगी।

    आप पर इसका क्या असर पड़ेगा?

    इस आदेश के बाद अब आपको WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप चलाने के लिए अपने फोन में उस नंबर का सिम रखना होगा जिससे आप मैसेजिंग ऐप पर रजिस्टर करेंगे। कहने का मतलब है कि आप जिस नंबर से भी WhatsApp या Telegram जैसे किसी मैसेजिंग ऐप में लॉगइन करेंगे, उसका सिम फोन में लगा होना जरूरी होगा। यह फैसला फरवरी 2026 से लागू हो जाएगा।

    ऐसे में उसके बाद अगर आप एक नंबर से मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल कर रहे होंगे और उस नंबर का सिम फोन से निकालेंगे तो मैसेजिंग ऐप भी काम करना बंद कर देगा। फोन में उसी नंबर से मैसेजिंग ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको सिम वापस फोन में लगाकर ऐप में दोबारा लॉग-इन करना होगा। बता दें कि फिलहाल WhatsApp जैसे पॉपुलर ऐप्स एक नंबर से अलग-अलग फोन पर अकाउंट चलाने का फीचर देते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    कंप्यूटर पर इन ऐप्स के इस्तेमाल पर क्या फर्क पड़ेगा

    बता दें कि इस आदेश के बाद कंप्यूटर पर इन ऐप्स के वेब वर्जन चलाने पर भी असर पड़ेगा। अब इन ऐप्स के वेब वर्जन हर 6 घंटे में अपने आप लॉग-आउट हो जाएंगे। इसका मतलब है कि आपको हर 6 घंटे में अपने पीसी पर इन मैसेजिंग ऐप्स में फिर से लॉगइन करना पड़ेगा। फिलहाल WhatsApp जैसे ऐप्स का वेब वर्जन इस्तेमाल करने पर कंप्यूटर से ऐप तभी ऑटो लॉगआउट होती है, जब आप प्राइमरी डिवाइस पर whatsApp को 14 दिन तक इस्तेमाल ना करें।

    यह भी पढ़ें: प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार का शिकंजा, सभी टीचरों की योग्यता की होगी जांच, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

    यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

    यह भी पढ़ें: OMG: पतंजलि घी का सैंपल लैब टेस्ट में फेल, खाद्य विभाग ने लगाया इतने लाख का जुर्माना, कहा- स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है पतंजलि घी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026830 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026791 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    उत्तरप्रदेश महराजगंज/स्वराज टुडे: महराजगंज के सिसवा उर्फ खोरिया गांव के प्राचीन शिव मंदिर में बीती…

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.