Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»OMG: पतंजलि घी का सैंपल लैब टेस्ट में फेल, खाद्य विभाग ने लगाया इतने लाख का जुर्माना, कहा- स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है पतंजलि घी
    Featured

    OMG: पतंजलि घी का सैंपल लैब टेस्ट में फेल, खाद्य विभाग ने लगाया इतने लाख का जुर्माना, कहा- स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है पतंजलि घी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69105202617644062200458248ef82130e2113a5fd8c96dfd88b3796ea0b31ae74d5fc976afb643db2d786
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पिथौरागढ़/स्वराज टुडे: अगर आप भी बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि का घी खाने में इस्तेमाल करते हैं तो पहली फुर्सत में घी को अपने घर से बाहर निकाल दीजिए, क्योंकि बाबा रामदेव की कंपनी का घी खाने लायक नहीं। पंतजलि का घी लैब टेस्ट में फेल हो गया है।

    लोगों को पतंजलि घी इस्तेमाल न करने की सलाह

    बता दें कि पिथौरागढ़ में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद का देसी गाय के घी का सैंपल लेकर रूद्रपुर और गाजियाबाद की लैब में जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें बाबा रामदेव की कंपनी का घी फेल हो गया। घी फेल होने के बाद खाद्य विभाग ने लोगों को सेवन न करने की सलाह दी है। खाद्य विभाग के अधिकारी ने घी को लेकर कहा कि कोई भी अगर इसका सेवन करता है तो उसको बीमारी हो सकती है। इतना ही नहीं साइड इफेक्ट का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में घी का सेवन करने से लोगों को मना किया गया है।

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के घी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। जिसके बाद कंपनी समेत 3 कारोबारियों पर 1 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही खाद्य विभाग का कहना है कि ये खाने लायक भी नहीं है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में घी का सैंपल लिया गया था, इसकी जांच प्रदेश स्तर (रूद्रपुर) और राष्ट्रीय स्तर (गाजियाबाद) की लैब में कराई गयी थी। जांच में घी स्टैंडर्ड पर खड़ा नहीं उतरा। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन पिथौरागढ़ के असिस्टेंट कमिश्नर आरके शर्मा ने बताया कि अगर किसी ने भी यह घी खाया तो उसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं, साथ ही लोग बीमार हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का दिया गया संदेश

    पिथौरागढ़ के कासनी से घी के नमूने लिए
    असिस्टेंट कमिश्नर आरके शर्मा के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अधिकारी दिलीप जैन ने रूटीन चेकिंग के दौरान 20 अक्टूबर 2020 को पिथौरागढ़ के कासनी स्थित करन जनरल स्टोर से पतंजलि गाय के घी का नमूना लिया था। इसके बाद नमूने को राज्य सरकार की राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर में भेजा गया, जहां इसे मानकों से नीचे पाया गया। इसके बाद पतंजलि के अधिकारियों को 2021 में इसकी जानकारी दी गई। लेकिन काफी समय तक कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों की तरफ से 15 अक्टूबर 2021 को दोबारा जांच की अपील की। कंपनी ने नमूनों की जांच सेंट्रल लैब से करानी की बात कही।

    दो महीने तक रिपोर्ट की स्टडी की

    इसके लिए पतंजलि की तरफ से 5 हजार रुपए की निर्धारित फीस भी ली गई थी। इसके बाद अधिकारियों की एक टीम 16 अक्टूबर 2021 को नमूनों की जांच के लिए राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) पहुंची, जहां जांच कराई गई। राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला ने 26 नंवबर 2021 को अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें भी पतंजलि गाय के घी के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। इसके बाद दो महीने तक रिपोर्ट की स्टडी की गई। फिर 17 फरवरी 2022 को कोर्ट के सामने मामला रखा गया। इसके बाद पतंजलि को नोटिस जारी किया गया था।

    खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने सबूत दिए
    खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी दिलीप जैन ने मामले में कोर्ट को सबूत दिए। कोर्ट ने 1,348 दिन बाद गुरुवार को अपना फैसला सुनाया और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (निर्माता) पर एक लाख रुपए, ब्रह्म एजेंसिज (डिस्ट्रीब्यूटर) पर 25,000 रुपए, और करन जनरल स्टोर (विक्रेता) पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

    यह भी पढ़ें :  संजीव कांकर बने मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष, युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई

    ऐसा पहली दफा नहीं है, जब बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का कोई प्रोडक्ट जांच में फेल हुआ है, इससे पहले भी कई प्रोडक्ट कंपनी के फेल साबित हुए हैं।

    • दवाओं के लाइसेंस रद्द: इसके पहले उत्तराखंड सरकार ने भी 14 पतंजलि आयुर्वेदिक दवाओं के लाइसेंस रद्द कर दिए थे, जिनमें स्वासारि गोल्ड, स्वासारि वटी, ब्रोंकोम, स्वासारि प्रवाही, स्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईग्रिट गोल्ड और पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल हैं।
    • “शुद्ध गाय का घी”: 2022 में भी पतंजलि के “शुद्ध गाय का घी” को एक खाद्य सुरक्षा परीक्षण में विफल पाया गया था।
    • अन्य आलोचनाएं: इन विशेष मामलों के अलावा, पतंजलि के विभिन्न उत्पादों को घटिया गुणवत्ता और दावों की सच्चाई पर उठे सवालों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है।

    यह भी पढ़ें: देशभर में स्लीपर बसों को लेकर बड़ा फैसला, मानवाधिकार आयोग ने सभी राज्यों को दिया निर्देश

    यह भी पढ़ें: ‘गाय का मांस खिलाया, कलमा और नमाज पढ़ने का दबाव’, महिला ने सुनाई जबरन धर्म परिवर्तन की खौफनाक दास्तान

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बैग और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले चोरों को यात्रियों ने रंगे हाथ धर दबोचा, फिर मौके पर ही की गयी जमकर धुनाई, देखें वीडियो..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026878 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026839 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026801 Views
    Don't Miss

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    लव जिहाद क्या है:  लव जिहाद एक सामाजिक-राजनीतिक शब्द है, कोई कानूनी परिभाषा नहीं है।…

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.