Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»थाने में ब्लैकमेलिंग का खेल जोरों पर: कार्यवाही का डर दिखाकर पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से वसूले 22 हजार, दूसरे ने खाया जहर ऑनलाइन सबूत के साथ व्यापारी ने एसएसपी से की शिकायत — जांच शुरू
    Featured

    थाने में ब्लैकमेलिंग का खेल जोरों पर: कार्यवाही का डर दिखाकर पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से वसूले 22 हजार, दूसरे ने खाया जहर ऑनलाइन सबूत के साथ व्यापारी ने एसएसपी से की शिकायत — जांच शुरू

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251008 WA0546
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले की सीपत थाना पुलिस पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाना पुलिस ने एक एनटीपीसी कर्मचारी और एक व्यापारी से उनकी गाड़ी पकड़कर और कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध वसूली की। पुलिस के लगातार दबाव और धमकी से परेशान होकर, एनटीपीसी कर्मचारी ने आत्महत्या का प्रयास किया और ज़हर खा लिया।

    घटना का विवरण

    उज्जवल नगर एनटीपीसी कॉलोनी निवासी धीर्मेंद्र मंज़ारे (35), जो एनटीपीसी के एचआर विभाग में कार्यरत हैं, रविवार को शराब की दुकान से लौट रहे थे। इसी दौरान सीपत थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ा और उनकी स्कूटी जमा कर दी। पुलिस ने धीर्मेंद्र मंज़ारे पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर 50 हज़ार रुपये की मांग की और रुपये न देने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी दी।
    पुलिस के इस मानसिक दबाव में आकर धीर्मेंद्र मंज़ारे ने रास्ते में कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पत्नी रामेश्वरी ने उन्हें तत्काल एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया।

    पीड़ित की स्थिति गंभीर, पुलिस पर लगे आरोप

    फिलहाल, धीरेंद्र मंज़ारे का इलाज अपोलो अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने पुलिस पर धन की अवैध मांग और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे मामले ने स्थानीय पुलिसिंग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और ज़िले में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें :  बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    पत्नी ने लगाया आरोप…

    IMG 20251008 WA0539

    वहीं दूसरी ओर बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्थानीय व्यापारी ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर “कार्रवाई का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली” का गंभीर आरोप लगाया है। व्यापारी ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को लिखित शिकायत दी है और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    क्या है पूरा मामला?

    IMG 20251008 WA0545

    ग्राम सीपत निवासी अविनाश सिंह ठाकुर, जो नवाडीह चौक में किराना दुकान संचालित करते हैं, ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 (रविवार) को वे अपने साथी रवि कश्यप के साथ किसी व्यक्तिगत कार्य से सीपत थाने पहुंचे थे। वे अपनी बुलेट बाइक (क्रमांक CG 04 AX 3880) से थाना पहुंचे थे।

    थाने पहुंचने पर, थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और एक आरक्षक उनके पास आए और कथित रूप से धारा 185 (नशे में वाहन चलाने) की कार्रवाई की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए की मांग की। व्यापारी ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के डर से उन्होंने 22 हजार रुपए का भुगतान थाना परिसर में ही मौजूद थाने के प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश्वर कश्यप के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया।

    इस भुगतान का बैंक ट्रांजैक्शन सबूत (ऑनलाइन रसीद) व्यापारी ने अपनी शिकायत के साथ एसएसपी को सौंपा है।

    फिर भी नहीं मिली राहत

    IMG 20251008 WA0543

    अविनाश ठाकुर के मुताबिक, रुपए देने के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि उनके खिलाफ धारा 185 के तहत चालान किया गया है, जबकि उनके साथी रवि कश्यप के खिलाफ धारा 36(च) की कार्रवाई की गई।
    लेकिन, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। व्यापारी ने बताया कि उसी दिन रात करीब 10 बजे, सीपत के सुमित मेडिकल स्टोर के पास पुलिस ने उनकी बाइक को दोबारा जब्त कर लिया और थाने ले जाकर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई बताई।

    यह भी पढ़ें :  भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    व्यापारी ने अपने आवेदन में यह भी लिखा है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाया और धन उगाही की। उनका आरोप है कि यह सब थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और एएसआई सहेत्तर कुर्रे की मिलीभगत से किया गया।

    व्यापारी की गुहार

    अविनाश सिंह ठाकुर ने एसएसपी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार व ब्लैकमेलिंग के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मामले को उच्चाधिकारियों और मानवाधिकार आयोग तक ले जाएंगे।
    एसएसपी बोले — “जांच जारी है, दोषी नहीं बचेंगे”
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस प्रकरण की पुष्टि करते हुए बताया —
    “सीपत निवासी व्यापारी अविनाश ठाकुर से शिकायत प्राप्त हुई है। आवेदन के साथ ऑनलाइन भुगतान के ठोस सबूत संलग्न हैं। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है, और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी departmental कार्रवाई की जाएगी।”

    जनता में चर्चा

    सीपत थाना क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर व्यापारी के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह आम लोगों में पुलिस पर से भरोसा डगमगा सकता है। लोग अब एसएसपी की कार्रवाई पर निगाहें गड़ाए बैठे हैं।

    यह भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर नहीं बन पाई संगीता सोनी, अब गरीब और जरूरतमंद बच्चों को अफसर बनाने पढ़ा रहीं, वेतन का 60% खर्च कर छात्रों को मुफ्त कोचिंग दे रहीं संगीता

    यह भी पढ़ें: लिव-इन-रिलेशन के चक्कर में 15-20 साल की लड़कियां बच्चा लिए लाइन में खड़ी: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

    यह भी पढ़ें :  DU प्रोफेसर हत्याकांड: 'पूरी प्लानिंग' के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    यह भी पढ़ें: खौफ का दूसरा नाम था चंदन तस्कर वीरप्पन, 200 से ज्यादा आदमियों और 700 से ज्यादा हाथियों की हत्या का था आरोप, आज भी घर-घर सुनाई जाती है वीरप्पन की कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा…

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.