Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आपने लॉ की पढ़ाई की है और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया(SCI Recruitment 2024) में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका सामने आया है। बता दें कि क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के कुल 90 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में इच्छुक और उचित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स, एससीआई की आधिकारिक साइट main.sci.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन 24 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। जानें जरूरी तारीखें सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट पद(SCI Recruitment 2024) पर ऑनलाइन माध्यम…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: जिन जिन युवाओं को नौकरी की तलाश है. उनके लिए एक सुनहरा अवसर है. जिससे शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी पा सकते है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्लेसमेंट कैंप आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्राइवेट सेक्टर के 700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए सोमवार 29 जनवरी 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ें. बता दें कि, इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित रोजगार…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: समंदर का ‘शहंशाह’, दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज, टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा, एफिल टॉवर से भी लंबा रॉयल कैरेबियन का The Icon of The Seas अपनी पहली यात्रा पर मियामी से निकल चुका है। करीब 7 हजार लोगों को लेकर सफर पर निकले क्रूज को रॉयल कैरेबियन (Royal Caribbean) के अध्यक्ष जेसन लिबर्टी ने काफी धूमधाम से रवाना किया। ‘आइकॉन ऑफ द सीज’ का मतलब है समंदर का प्रतीक, जो अंदर से इतना खूबसूरत, शानदार और लग्जरी है कि इसमें सफर करने के लिए दिल ललचा जाएगा। क्रूज के अंदर के वीडियो वायरल हो रहे हैं,…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से इस्तीफा दे दिया है। बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर चुकी है। सीएम ने इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अब वह नए गठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब नीतीश ने पलटी मारी हो। बिहार के सीएम के इस्तीफे के साथ ही राज्य में 9 अगस्त 2022 से चला आ रहा राजद के साथ महागठबंधन से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश की इस पलटी ने महागठबंधन के साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी धड़े वाले…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: रायगढ़ में धर्मांतरण को लेकर दो समुदायों के बीच हुए बवाल और विवाद के बाद पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर अपराध दर्ज किया है। आज दो समुदायों के बीच झड़प के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची थी और मसीही समाज के 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया । पूरा मामला जूट मिल थाना क्षेत्र का है। जूटमिल थाना क्षेत्र के सावित्री नगर इलाके में आज सुबह किराए के मकान में बड़ी संख्या में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोग मौके पर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी के गुरुदेव भगवान परम पूजनीय श्री 108 गोमती गिरी जी के 12वें बैकुंठ उत्सव के पावन उपलक्ष्य पर सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में परम कृपालु श्री कृष्ण जी की कृपामयी आशीर्वाद से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह, सामुहिक विवाह एवं उपनयन (जनेऊ) संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2024 से दिनांक 4 फरवरी 2024 रविवार तक एम.पी.नगर दशहरा मैदान मे आयोजित है। व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण,…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर में शनिवार को घर वापसी का बड़ा कार्यक्रम हुआ। यहां 1 हजार लोगों ने घर वापसी करते हुए पुनः सनातन धर्म अपना लिया । रायपुर में चल रहे पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री के कथा कार्यक्रम में 1000 लोग हिंदू धर्म में वापसी की। भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव की अगुवाई में ये कार्यक्रम आयोजित की गई। बता दें कि इस कार्यक्रम में यज्ञ कर 251 घर के 1000 लोगों को हिंदू धर्म में वापसी की प्रतिज्ञा दिलायी गयी। पैर धोकर प्रबल प्रताप जूदेव ने सभी को घर वापसी कराई। ये वो परिवार हैं, जो अलग-अलग…
उत्तरप्रदेश शामली/स्वराज टुडे: क्रिकेट खेलने के दौरान बॉलिंग करते समय युवक गिर गया। आसपास खड़े साथी दौड़े और युवक को उठाया, लेकिन युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने स्वजन को सूचना देते हुए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार वहीं, आशंका जताई गई कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है। शहर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी सर्राफा व्यापारी सुखमाल वर्मा का पुत्र 26 वर्षीय कुलदीप वर्मा शनिवार सुबह आठ बजे अन्य युवकों के साथ शहर के माजरा रोड स्थित वीवी पीजी…
आज का राशिफल: ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने 75वां गणतंत्र दिवस बालको स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह की शुरूआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अनुशासित मार्च पास्ट की सलामी ली। ग्रांउड में शांति और स्वतंत्रता के प्रतीक के लिए गुब्बारे भी हवा में छोड़े गए। सीईओ श्री राजेश ने बालको द्वारा हासिल किए गए सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी दोहराया…
