Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पहले प्रोटेम स्पीकर और अब स्पीकर को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी गठबंधन भारत के बीच तलवारें खिंच गई हैं। एक तरफ एनडीए ने ओम बिड़ला को लोकसभा स्पीकर बनाने की तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने भी के सुरेश के रूप में उम्मीदवार उतार दिया है। चुनाव 26 जून को होना है। खास बात यह है कि भारत 1952 के बाद पहली बार स्पीकर के चुनाव का गवाह बनने जा रहा है। स्पीकर को लेकर राजनीतिक घमासान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खड़गे को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया,…
धीरज कुमार, ‘भाभी जी घर पर है’ फेम एक्टर सानंद वर्मा, दिलीप सेन, सुनील पाल, के के गोस्वामी, एसीपी संजय पाटिल, ब्राइट आउटडोर मीडिया की रही उपस्थिति मुम्बई/स्वराज टुडे: डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा 24 जून को बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 के 5वें सीज़न का भव्य आयोजन किया गया। वह पिछले पांच वर्षों से भव्य रूप से इस समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार इस समारोह में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं साथ ही वह केसीएफ टाइम्स एवं केसीएफ इंटरटेनमेंट (पत्रिका)…
ब्लड में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए तुलसी की पत्तियां काफी हद तक फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं किस तरह करें इसका सेवन? दरअसल, लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान का तरीका इतना ज्यादा बदल चुका है कि उन्हें कई तरह की गंभीर समस्याएं हो रही हैं, जिसमें यूरिक एसिड शामिल है। यह हमारे शरीर में तब बनता है, जब शरीर प्यूरीन नामक पदार्थ टूटता है। प्यूरीन सामान्य रूप से शरीर में बनते हैं और कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में भी पाए जाते हैं। प्यूरीन की उच्च मात्रा वाले खाद्य पदार्थों में मैकेरल, सूखे बीन्स, मटर…
आज का राशिफल: आज 25 जून मंगलवार को चंद्रमा श्रवण नक्षत्र उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र पर सवार होकर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से धन योग बनेगा। साथ ही आज मंगलवार के दिन मंगल के स्वराशि मेष में होने से उच्च कोटि का रूचक राजयोग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज मंगलवार का दिन मंगल की राशि मेष सहित मिथुन और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहेगा। जबकि आज वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में जोखिम से बचना होगा। आइए जानते हैं आज…
उत्तरप्रदेश रायबरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फर्राटा वाले पंखे में करंट आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. सुबह के वक्त जब घर के अन्य लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई. शोरगुल सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति-पत्नी की दर्दनाक मौत से कोहराम मचा हुआ है. भीषण गर्मी के चलते फर्राटा पंखे की सीधी हवा पाने को लेकर पत्नी उसे…
गुजरात बनासकांठा/स्वराज टुडे: जरात के बनासकांठा की 4 साल की एक बच्ची दक्षा ने अपने पुनर्जन्म का दावा किया है। बच्ची का कहना है कि उसकी मौत 2001 के भूकंप में हो गई थी। हिंदू धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है। हमारे शास्त्रों और पुराणों में भी पुनर्जन्म की बात की गई है। हाल-फिलहाल में भी कई ऐसे उदारहण सामने आए हैं, जहाँ लोगों ने खुद के पुनर्जन्म का दावा किया है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के बनासकांठा से सामने आया है। यहां एक अनपढ़ गुजराती परिवार में जन्मी बच्ची जन्म से ही हिंदी बोलती है, उसने अपने पुनर्जन्म…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी को निर्देश दिया गया था कि अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाए जिस पर पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से प्राप्त सीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एन.सी.आर.बी. शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टिप लाइन पर बाल्को पुलिस के द्वारा प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अपराध कमांक 323/2024 धारा 67,67ख आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार किया गया जो टीम के…
दिल्ली/स्वराज टुडे: आज के सभ्य और शिक्षित समाज में दकियानूसी सोच रखने वाले की कोई कमी नही है। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए संविधान में सख्त कानून बनाए गए हैं जिसके तहत भ्रूण परीक्षण को अपराध माना गया है । यही वजह है कि किसी भी अस्पताल अथवा नर्सिंग होम में भ्रूण परीक्षण नही किये जाने का नोटिस चस्पा किया हुआ मिल जाता है । लेकिन अब जन्म के बाद भी कन्या नवजात को मार देने की घटना सामने आती है जो आधुनिक समाज को कलंकित करती है। ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है जहां सुल्तानपुरी…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 04 से दूसरी बार निर्वाचित हुईं सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने 22 जून को संसद में पद व गोपनीयता की शपथ ली। लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने वाली पहली महिला सांसद ज्योत्सना महंत ने संसद में शपथ पठन के दौरान कहा कि – मैं ज्योत्सना चरणदास महंत जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, ईश्वर की शपथ लेती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्ष्क्षुण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली…
मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर के विजय नगर इलाके में एक युवती ने 8वीं मंजिल के कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवती की पहचान सुरभि जैन (37) के रूप में की गई है। वह टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थी। सुसाइड से पहले उसने अपने पापा को फोन पर मैसेज किया। जिसमें उसने लिखा – आई एम सॉरी पापा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। टीआई सीबी सिंह के मुताबिक सोमवार दोपहर में सूचना मिली थी कि एक युवती ने बीसीएम हाइट्स की 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। जिससे उसकी…
