Author: Deepak Sahu
आज का राशिफल : आज बुधवार 26 जून को चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि कुंभ में होने जा रहा है। यहां चंद्रमा के साथ शनिदेव भी मौजूद रहेंगे जिससे शनि शशि योग बनेगा इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा के बीच चतुर्थ दशम योग रहने से गजकेसरी योग भी निर्मित होगा। इन स्थितियों में आज बुधवार का दिन शुक्र की राशि वृषभ और तुला समेत कर्क राशि के लिए भी विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, जानें आज का अपना राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित प्री बीड एवं प्री डीएलएड 2024 परीक्षा 30 जून को संपन्न होगी। कोरबा जिले में प्रथम पाली में 34 परीक्षा केंद्रों पर 11,981 एवं द्वितीय पाली 43 परीक्षा केंद्रों में 14,884 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत की निर्देश पर शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है। मार्गदर्शन केंद्र का दूरभाष नंबर 07759-221458 है।
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आगामी 13 जुलाई 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों के साथ-साथ मोटर दुर्घटना दावा एवं क्लेम प्रकरण का निराकरण सुलह समझौता एवं राजीनामा के माध्यम से किया जाएगा। उक्त लोक अदालत के सफलता पूर्वक आयोजन किए जाने तथा श्री सत्येंद्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार 24 जून 2024 को व्यवहार न्यायालय कटघोरा के विडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में श्रीमती श्रद्धा शुक्ला शर्मा, अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा के अध्यक्षता में समस्त शासकीय एवं निजी बीमा कंपनियों के शाखा प्रबंधक एवं…
आईटीआई चोरभट्ठी व महिला आईटीआई संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित, 03 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत आईटीआई चोरभट्ठी में कोपा व फिटर व्यवसाय तथा शासकीय आईटीआई महिला संस्थान में कोपा 24+24, हिन्दी स्टेनोग्राफी 24+24 व स्युईंग टेक्नॉलॉजी (कटिंग टेलरिंग) 20 व्यवसाय एनसीवीटी एवं एससीवीटी पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 03 जुलाई 2024 तक विभाग की वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधीक्षक महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन हेतु निर्धारित शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य समस्त जानकारी प्रशिक्षण विवरणिका संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शासकीय महिला आईटीआई हेतु अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का…
बर्लिन/स्वराज टुडे: डच महिला पायलट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख सभी लोग काफी सहम गए। हालांकि, महिला पायलट ने अपने कौशल और बड़ी साहसी से विमान की सेफ लैंडिंग कराई। दरअसल, महिला पायलट नरीन मेलकुमजान के उड़ान के दौरान अचानक प्लेन का कैनोपी टूट गया और पायलट को तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, नरीन ने अपनी सूझ-बूछ और अदम्य साहस के बल परअपने छोटे विमान की सेफ लैंडिंग कराई। देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो https://twitter.com/NarineMelkumjan/status/1804507833506931086?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1804507833506931086%7Ctwgr%5E741b655eb207be9a900ba22346319676b814d937%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F रौंगटे खड़े कर देने वाले नरीन की इस वीडियो में 330LX कैनोपी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 25 जून हमारे देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद किया जाता है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसियों की सोच आज भी वही है, जैसा कि आपातकाल के दौरान था। कांग्रेसी आज भी देश को तानाशाही सोच से ही चलाना चाहते हैं। आने वाले कल के भविष्य में वे पुनः ऐसा न कर सकें, देशवासियों के अधिकारों का दमन और लोकतंत्र को खतरे में न डाल सकें, इसके लिए हम सभी को सहज और सतर्क रहने की जरूरत हैं। यह बातें मंगलवार को कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व…
भाजपा जीपीएम के द्वारा आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या के विरोध में काला दिवस के रूप में मनाया छत्तीसगढ़ जीपीएम/स्वराज टुडे: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने केवल सत्ता के लिए लोकतंत्र की हत्या कर देश में काले कानून को लागू कर अपातकाल लागू किया, इमरजेंसी लगाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब आज देश विकसित भारत की कल्पना को साकार करने की ओर अग्रसर है तब कांग्रेसी नेता देश में लोकतंत्र की दुहाई दे रहे है । कांग्रेस सरकार ने सैकड़ों बार राज्यों की निर्वाचित सरकारें गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाया,कांग्रेस के कार्यकाल में खुलेआम लोकतंत्र का चीरहरण होता रहा।कांग्रेस…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला कोयलाधानी के नाम से जाना जाता है , परन्तु यह देखा जा रहा है कि, कोल उत्खनन के लिए अपनी पुरखों की जमीन देने वाले किसान दशकों से अर्जित भूमि के एवज में रोजगार पाने यहां वहां भटक रहे हैं । इसका उदाहरण महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है । कोरबा महाप्रबंधक के अंतर्गत सरायपाली बुडबुड खदान के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान दशकों से रोजगार के लिए भटक रहे । इस परियोजना के पीड़ित किसानों ने विवश होकर 28 जून को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर का समस्या निराकरण होने तक गेट…
उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: कानपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से हॉस्टल के पास ही कुछ आवारा लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद छात्राएं थाने पहुंच गईं. वहीं हॉस्टल प्रबंधन ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. सरकार महिला सुरक्षा के दावे कर रही है और अधिकारियों को सख्त निर्देश भी देती चली आ रही है, इसके बावजूद महिलाएं और लड़कियां शहर में खुद को महफूज नहीं समझ रही हैं. महिला अपराध की वारदात बढ़ रहीं हैं और पुलिस का खौफ मानों शहर के शोहदों में नहीं है. सड़क पर जा रही छात्राओं से हुई…
वास्तु शास्त्र के जनक भगवान विश्वकर्मा और मायन संत माने जाते हैं. वास्तु शास्त्र में चार प्रमुख दिशाओं और कोणों का विस्तार से उल्लेख मिलता है. इन दिशाओं व कोणों का महत्व वास्तु शास्त्र में बताया गया है. वास्तु के अनुसार घर बनवाने से सुख-शांति रहती है और तरक्की होती है. घर, मंदिर से लेकर दुकान तक, हर निर्माण कार्य से पहले दिशाओं और उनके कोणों का ध्यान रखा जाता है. घर में भी चीजों को उचित स्थान पर व्यवस्थित किया जाता है, यह सब वास्तु शास्त्र के अंतर्गत आता है. वस्तु शब्द से वास्तु बना है. भगवान विश्वकर्मा जी…
