Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जारी है प्रेमिकाओं की हत्या का सिलसिला, अब गौरेला में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह
    Featured

    जारी है प्रेमिकाओं की हत्या का सिलसिला, अब गौरेला में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/स्वराज टुडे: बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे एसबीआई बैंक गौरेला के सामने एक युवती रंजना यादव 21 वर्ष निवासी झगराखंड गौरेला पर उसके ही प्रेमी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । घटना की सूचना पाकर जीपीएम पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपी प्रेमी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी का नाम दुर्गेश प्रजापति है जिसकी उम्र लगभग 29 साल है । वो मूलतः ग्राम लोहारी मरवाही का रहने वाला है और मरवाही चिचगोहना रोड पर स्थित मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप पर काम करता है। आरोपी पहले से शादी शुदा है जिसे पहली पत्नी से पांच साल की एक बेटी है । लेकिन उसका अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था । इसके चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई । इसके बाद इसने एक अन्य युवती से दुबारा लव मैरिज की जिससे  2 साल की एक बेटी है ।

    लेकिन रंगीन मिजाज दुर्गेश प्रजापति का रंजना नामक तीसरी युवती पर दिल आ गया । विगत तीन वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला, लेकिन पिछले एक दो माह से इस दोनो के मध्य विवाद शुरू हो गया । दरअसल रंजना दुर्गेश से बात नहीं करना चाह रही थी और उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी , लेकिन दुर्गेश ये दूरी बर्दाश्त नही कर सका और वो बार बार रंजना से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था।

    आरोपी ने कुछ दिन पहले अमेजन से एक डैगर (चाकू) आर्डर कर मंगाया था। आज सुबह वह पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी से जल्दी निकलकर तैयारी के साथ डैगर लेकर निकला था और सीधे रंजना के घर जाकर उसके बाहर निकलने का इंतजार करने लगा। फिर जैसे ही रंजना अपने किसी काम से घर से निकली तो दुर्गेश उसका पीछा करते हुए उसे कई बार रोकने की कोशिश की ।  बाद में एसबीआई बैंक गौरेला के पास रंजना के  रुकने पर उससे बहस करने लगा ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: संत श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कोरबा में 'समरसता संकल्प अभियान' की शुरुआत

    इस दौरान युवती ने अपने घर वालों को बताने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तब गुस्से में आरोपी ने रंजना की पीठ पेट और गले पर डैगर से ताबड़तोड वार कर दिया, जिससे  उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना का सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाह से पूछताछ करते हुए पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली । शिनाख्त होते ही एसपी जीपीएम आईपीएस भावना गुप्ता ने नेतृत्व करते हुए पुलिस को अपने मुखबिरों और साइबर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी के हुलिए और वाहन की जानकारी सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी को देते हुए नाकेबंदी लगवाई।

    एडिशनल एसपी ओम चंदेल की मॉनिटरिंग में नाकेबंदी व्यवस्था लगाई गई जिस दौरान थाना मरवाही पुलिस की एक टीम को चिचगोहना मरवाही रोड पर आरोपी दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

    वर्तमान में आरोपी को गौरेला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। साइबर सेल जीपीएम और सभी थानों की टीमों के कोऑर्डिनेशन और रियल टाइम इनपुट शेयरिंग के कारण महज कुछ घंटे में आरोपी की शिनाख्ती और धर पकड़ में सफलता हासिल की गई है।

    यहां चिंतन करने वाली बात ये भी है कि एक शादीशुदा पुरुष जानते हुए भी रंजना विगत 3 सालों से दुर्गेश के साथ रिलेशनशिप में रही, जिसे कतई उचित नही कहा जा सकता। फिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो रंजना ने अब दुर्गेश से पीछा छुड़ाने का मन बना लिया । बस इसी एक गलती ने रंजना को धोखेबाज बना दिया जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी ।

    यह भी पढ़ें :  दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: एक रिटेल शॉप में 1500 रु महीना की नौकरी से हुई रोजगार की शुरुआत, आज 36 करोड़ सालाना कमाते हैं अशफाक पूनावाला

    यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ल्ड कप के बीच इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, जानें क्या है वजह

    यह भी पढ़ें: मन में है भारी क्रोध और तनाव, तो खुद को शांत और सौम्य रखने के 5 प्रभावी तरीके, हर हाल में रहेंगे खुश..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,801 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,463 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    भोले के दरबार में आस्था का महासंगम, सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ कनकेश्वर…

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.