Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: एक रिटेल शॉप में 1500 रु महीना की नौकरी से हुई रोजगार की शुरुआत, आज 36 करोड़ सालाना कमाते हैं अशफाक पूनावाला
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: एक रिटेल शॉप में 1500 रु महीना की नौकरी से हुई रोजगार की शुरुआत, आज 36 करोड़ सालाना कमाते हैं अशफाक पूनावाला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: यह कहानी है मुंबई में ओशिवारा के रहने वाले 37 वर्षीय अशफाक चूनावाला की. अशफाक चूनावाला अपना कैब बिजनेस- Jibz India चला रहे हैं. उनके पास 400 कैब्स हैं जिनके जरिए वह न सिर्फ खुद अच्छी कमाई कर रहे हैं बल्कि और भी सैकड़ों लोगों को उन्होंने रोजगार दिया हुआ है.

    अशफाक की कहानी इस बात का सबूत हैं कि साहस, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और फाइनेंशियल डिसिप्लिन आपके जीवन को बदल सकते हैं.

    1500 रुपए से शुरू हुई थी 10 वीं पास अशफाक की कहानी

    अशफाक साल 2004 में एक रिटेल स्टोर की अलमारियों को साफ करके जमाने का काम करते थे. जिसके बदले उन्हें 1500 रुपए महीना वेतन मिलता था. बहुत ही साधारण परिवार से आने वाले अशफाक ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी ताकि घर में आर्थिक तौर पर मदद कर सकें. उन्हें 2004 में उन्हें एक रिटेल स्टोर में अटेंडेंट के रूप में नौकरी मिल गई थी. पर वह नई-नई चीजें आजमाना चाहते थे ताकि ज्यादा से ज्यादा कमा सकें. लगभग 10 सालों तक, वह बेहतर अवसरों की तलाश में नई-नई नौकरियां ट्राई करते रहे. आखिरकार, वह एक कपड़े और स्किनकेयर स्टोर में मैनेजर बन गए.

    लेकिन उनकी मंजिल कुछ और थी. वह कुछ बड़ा करना चाहते थे पर जब-जब उन्होंने बड़ा करने की कोशिश की उन्होंने खुद को कर्ज में डूबा पाया. हालांकि, साल 2013 में उनकी जिंदगी में नया मोड आया. दरअसल, उन्होंने एक एडवरटाइजमेंट देखी जिसमें किसी नए राइड-हेलिंग एप का जिक्र था. यहां पर उन्होंने पार्ट-टाइम कैब ड्राइवर की नौकरी शुरू की. कुछ समय बाद, कंपनी के एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें सस्ती और छोटी कार मिल गई. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

    यह भी पढ़ें :  "सजग कोरबा-सतर्क कोरबा" अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    एक से दो… दो से 400 कैब तक का सफर

    अशफाक ने जब कैब चलाना शुरू किया जो उन्होंने अपनी नौकरी और इस काम के बीच बैलेंस बनाया. सुबह 7 बजे से कुछ घंटों के लिए गाड़ी चलाना, फिर स्टोर पर जाना और रात में कुछ समय के लिए फिर से गाड़ी चलाना. जैसे-जैसे उनकी कमाई बढ़ती गई, तो उन्हें स्टोर से 35,000 रुपये और ड्राइवर के रूप में 15,000 रुपये प्रति माह मिलने लगे. उन्होंने धीरे-धीरे बचत करना शुरू किया और फिर अपनी बहन की मदद से दूसरी कार खरीदी.

    दोनों कारों से जब कमाई बढ़ने लगी तो उन्होंने इसी काम में और आगे जाने का फैसला किया. तीन और कारें खरीदने के लिए 10 लाख रुपये के बैंक लोन के लिए आवेदन किया. लोन मिलने के बाद और ड्राइवरों को काम पर रखा. अपनी कमाई से वह लोन की किश्ते भरते रहे और बाकी को और कैब्स खरीदने में इंवेस्ट किया. आज उनके पास 400 कैब हैं और इस संख्या को वह 500 तक ले जाना चाहते हैं.

    36 करोड़ रुपए सालाना का टर्नओवर

    अशफाक ने मीडिया को बताया कि उनका बिजनेस कई परिवारों को रोजगार देता है. साथ ही कभी 1500 रुपए की कमाई से जिंदगी शुरू करने वाले अशफाक आज 36 करोड़ रुपए की कमाई कर रहे हैं. अशफाक पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ रहे हैं. इस रास्ते में उन्होंने बहुत सी चुनौतियों का सामना किया लेकिन हार नहीं मानी. कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता बस जरूरत होती है पूरे लगन के साथ उस कार्य को आगे बढ़ाने की. फिर यकीनन सफल लोगों के नामों की सूची में आपका भी नाम शुमार होते देर नहीं लगेगी.

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ल्ड कप के बीच इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, जानें क्या है वजह

    यह भी पढ़ें: मन में है भारी क्रोध और तनाव, तो खुद को शांत और सौम्य रखने के 5 प्रभावी तरीके, हर हाल में रहेंगे खुश..

    यह भी पढ़ें: देश में कहीं भी जीरो FIR, नाबालिग से रेप पर फांसी या उम्रकैद… एक जुलाई से लागू होगा नया कानून, जानें क्या-क्या होगा बदलाव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,801 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,463 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    भोले के दरबार में आस्था का महासंगम, सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ कनकेश्वर…

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.