Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»देश में कहीं भी जीरो FIR, नाबालिग से रेप पर फांसी या उम्रकैद… एक जुलाई से लागू होगा नया कानून, जानें क्या-क्या होगा बदलाव
    Featured

    देश में कहीं भी जीरो FIR, नाबालिग से रेप पर फांसी या उम्रकैद… एक जुलाई से लागू होगा नया कानून, जानें क्या-क्या होगा बदलाव

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: एक जुलाई 2024 से देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू होने वाले हैं. इस तरह से देश में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होंगे. इन नए कानूनों में कई पुराने नियमों को बदल दिया गया है और उनकी जगह नए नियम लाए गए हैं.

    नए कानून के तहत अब देश में कहीं भी जीरो एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है. इसमें धाराएं भी जुड़ेंगी. इसके अलावा हर थाने में एक पुलिस अफसर की नियुक्ति होगी, जिसके पास किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी से जुड़ी हर जानकारी होगी.

    चलिए आपको बताते हैं कि 3 नए कानूनों के लागू होने के बाद क्या-क्या नए बदलाव होने जा रहे हैं.

    हथकड़ी लगाने के नियम में बदलाव

    अपराध प्रक्रिया संहिता (Criminal Procedure Code 1973) की जगह लाए जा रहे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 43 (3) में गिरफ्तारी या अदालत में पेश करते समय कैदी को हथकड़ी लगाने का प्रावधान किया गया है. इस नियम के मुताबिक अगर कोई कैदी आदतन अपराधी है या पहले हिरासत से भाग चुका है या आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है, ड्रग्स से जुड़ा अपराधी हो, हत्या, रेप, एसिड अटैक, मानव तस्करी, बच्चों का यौन शोषण में शामिल रहा हो तो ऐसे कैदी को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार किया जा सकता है.

    अब तक कानून में हथकड़ी लगाने पर उसका कारण बताना जरूरी था. इसके लिए मजिस्ट्रेट से इजाजत भी लेनी होती थी. साल 1980 में प्रेम शंकर शुक्ला बनाम दिल्ली सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हथकड़ी के इस्तेमाल को अनुच्छेद 21 के तहत असंवैधानिक करार दिया था. कोर्ट ने कहा था कि अगर हथकड़ी लगाने की जरूरत है तो मजिस्ट्रेट से इसकी इजाजत लेनी होगी.

    यह भी पढ़ें :  सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में चमके सीएमए के सितारे, राष्ट्रीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

    भगोड़े अपराधी पर भी चल सकेगा मुकदमा

    पुराने कानून के मुताबिक किसी अपराधी या आरोपी पर ट्रायल तभी शुरू होता था, जब वो अदालत में मौजूद होता था. लेकिन नए कानून के मुताबिक अगर कोई अपराधी फरार है तो भी उसके खिलाफ मुकदमा चल सकता है. आरोप तय होने के 90 दिन के बाद भी अगर आरोपी कोर्ट में पेश नहीं होता है तो ट्रायल शुरू हो जाएगा.

    दया याचिका का बदला नियम

    पुराने कानून में मौत की सजा पाए दोषी के सामने आखिरी रास्ता दया याचिका होती है. सारे कानूनी रास्ते खत्म होने के बाद दोषी के पास राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करने का अधिकार होता है. दया याचिका दायर करने की कोई समय सीमा नहीं है. लेकिन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 472(1) के मुताबिक सारे कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद दोषी 30 दिन के भीतर राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर करनी होगी. राष्ट्रपति का दया पर जो भी फैसला होगा, उसकी जानकारी 48 घंटे के भीतर केंद्र सरकार को राज्य सरकार के गृह विभाग और जेल सुपरिंटेंडेंट को देनी होगी.

    नए कानून में आतंकवाद की परिभाषा

    पुराने कानून में आतंकवाद की परिभाषा नहीं थी. लेकिन भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code 1860) की जगह लाए जा रहे भारतीय न्याय संहिता (BNS) में पहली बार आतंकवाद को परिभाषित किया गया है और इसे दंडनीय अपराध बनाया गया है. अगर कोई देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरे में डालने, आम जनता या उसके एक वर्ग को डराने या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से भारत या किसी अन्य देश में कोई कृत्य करता है, तो उसे आतंकवादी कृत्य माना जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    फैसले के 7 दिन के भीतर सजा का ऐलान

    नए कानून के मुताबिक पीड़ित को 90 दिन के भीतर जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी होगी. पुलिस को 90 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करनी होगी. कोर्ट हालात को देखते हुए 90 दिन का समय बढ़ा सकता है. किसी भी परिस्थिति में 180 के भीतर जांच पूरी कर ट्रायल शुरू करना होगा. कोर्ट को 60 दिन के भीतर आरोप तय करने होंगे. सुनवाई पूरी होने के 30 दिन के भीतर फैसला देना होगा. इसके साथ ही सजा का ऐलान 7 दिन के भीतर करना होगा.

    गैंगरेप में आजीवन जेल की सजा

    नए कानून के मुताबिक गैंगरेप के मामले में दोषी साबित होने पर 20 साल की सजा या आजीवन जेल की सजा का प्रावधान है. अगर पीड़िता नाबालिग है तो आजीवन जेल/मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है.

    स्नैचिंग के मामले में गंभीर चोट लगने या स्थाई विकलांगता की स्थिति में कठोर सजा दी जाएगी. बच्चों को अपराध में शामिल करने पर कम से कम 7-10 साल की सजा होगी. हिट एंड रन मामले में मौत होने पर अपराधी घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस/मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं होता है तो जुर्माने के अलावा 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

    यह भी पढ़ें: Maruti ने लांच की इतनी सस्ती कीमत पर शानदार 7-सीटर गाडी

    यह भी पढ़ें: बीएचयू में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, मिलेगी मोटी सैलेरी, आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई

    यह भी पढ़ें: बीच उड़ान में टूट गई प्लेन की कैनोपी, डच महिला पायलट ने दिखाई बहादुरी, करा दी सेफ लैंडिंग, वीडियो देख आपकी भी बढ़ जाएगी धड़कने

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा कोसाबाड़ी–निहारिका मुख्य मार्ग, CSEB…

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.