Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhagalpur: सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले के बेटे ने रचा इतिहास! भागलपुर के लाल प्रिंस का टीम इंडिया में हुआ चयन

    October 30, 2026

    राशिफल 30 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 30, 2026

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर
    Featured

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    orig bimari 170718 2 1602022012
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी की मार से राहत तो मिली हैं लेकिन मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल बरसात के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव होने से बैक्टीरिया का प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है और वह सर्दी या फ्लू का शिकार हो जाता है। बच्चों से लेकर बड़ो तक किसी भी आयु के व्यक्ति को मौसमी बीमारियॉं हो सकती है। इसलिए बरसात के मौसम में अपने शरीर को सुरक्षित रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और वह बीमारियों से लड़ने में सफल रहे।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी ने बताया कि वर्षाकाल में मच्छरों की भरमार होने के साथ ही इनसे जनित बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों में मलेरिया, डेंगू,हैजा, टाईफाईड, हेपेटाईटिस ए आदि शामिल हैं। बरसात के मौसम में मलेरिया से अधिक लोग ग्रस्त रहते हैं, बारिश का पानी भरे रहने पर उसमें मच्छरों की प्रजनन क्रिया होती है। डेंगू बुखार जानलेवा माना जाता है जो कि एडिज मच्छर के काटने से फैलता है।

    हैजा(डायरिया) एक जलजनित संक्रमण है जो शरीर में कालरा फैलाता है इस रोग के होने पर दस्त व निर्जलीकरण की समस्या हो सकती है। डायरिया एक संक्रामक रोग है जो सभी विकासशील देशों में व्यापक है। यह तीन साल से कम उम्र के बच्चों को हर साल औसतन तीन बार होता है। डायरिया कुपोषण का एक प्रमुख कारण होता है और कुपोषित बच्चों को डायरिया से बीमार पड़ने की संभावना अधिक रहती है। टाईफाइड बुखार दूषित भोजन व पानी से होता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

    हेपेटाईटिस ए संक्रमण दूषित पानी व भोजन के कारण होता है। यह बीमारी लिवर को अधिक प्रभावित करती है। बारिश में त्वचा संबंधी कई तरह के रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। खुजली , जलन और रूखी त्वचा की समस्या होने लगती है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नें बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के उपाय बताए हैं। उन्होने बताया कि बेहतर स्वच्छता का उपयोग करें तथा खाना खाने से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद साबुन से हॉथ धोना चाहिए। नाखूनों को हमेशा छोटा और साफ रखना चाहिए।

    बरसात के मौसम में पानी को उबालकर पीना उचित होता है सीधे नल का पानी नहीं पीना चाहिए। बाहर के स्ट्रीट फूड खाने के बजाय घर का बना ताजा भोजन ले। अत्यधिक मसालेदार भोजन का सेवन से बचना चाहिए । सब्जियों तथा फलों को धोकर उपयोग करना चाहिए। कटे फल , दही , रायता जैसे कच्चे भोजन खाने से बचें तथा घर से बाहर गोलगप्पे, चाट तथा दही खाने से बचें। संक्रमण व बुखार से बचने के लिए अदरक, तुलसी , कालीमिर्च, दालचीनी, इलायची की चाय बनाकर पीनी चाहिए। मानसून में त्वचा संबंधी रोग की समस्या से बचाव के लिए बारिश में भीगने पर तुरंत कपड़े बदल लेने चाहिए। अधिक देर बारिश में न रहें तथा त्वचा को सूखा रखें।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के लोगों से अपील कर कहा है कि उपरोक्त सावधानिया बरतने से मौसमी बीमारियों के खतरों से बचा जा सकता है तथा किसी व्यक्ति को मलेरिया, डायरिया,टाईफाईड, हेपेटाईटिस तथा त्वचा रोग संबंधि लक्षण दिखाई दे तो वे चिकित्सालय, जाकर अपना उपचार करावें। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान जल जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के उपाय के संबंध में जनसमुदाय/समाज के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें। जिससे मौसमी बीमारियों से क्षेत्र की जनता को बचाया जा सके।

    यह भी पढ़ें :  Korba: 870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह के उपचार के बाद मिली छुट्टी

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्यों शरीर पर बिना किसी चोट के बार-बार काले निशान (ब्लू) पड़ते हैं? ये कौन सी बीमारियों के संकेत हो सकते हैं ..

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: Hair growth के लिए जादुई औषधि है यह चीज,इन तरीकों से करें इस्तेमाल,मिलेंगे घने और चमकदार बाल

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: एक कटोरी मखाना है कई गंभीर बीमारियों का काल, ऐसे करेंगे सेवन तो सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhagalpur: सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले के बेटे ने रचा इतिहास! भागलपुर के लाल प्रिंस का टीम इंडिया में हुआ चयन

    October 30, 2026

    राशिफल 30 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 30, 2026

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,055 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,423 Views
    Don't Miss

    Bhagalpur: सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले के बेटे ने रचा इतिहास! भागलपुर के लाल प्रिंस का टीम इंडिया में हुआ चयन

    October 30, 2026

    भागलपुर/स्वराज टुडे: विधि के विधान द्वारा बनाए गए तकदीर के खेल को कोई नहीं समझ…

    राशिफल 30 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 30, 2026

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.