Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कोरबा लोकसभा अंतर्गत जिला खनिज न्यास मद से कोरबा और चिरमिरी में माइनिंग कॉलेज प्रारंभ करने के लिए पत्र लिखा है, साथ ही विगत 5 वर्षों के कांग्रेस कार्यकाल में DMF फंड के दुरूपयोग के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शिकायत कर जांच की मांग की है, इसकी प्रतिलिपि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव जी को भी भेजी गई है |…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ कोरबा ने केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात कर बिलासपुर आयुक्त न्यायालय का लिंक कोर्ट कोरबा में प्रारंभ करने की मांग किया है इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास में जाकर ज्ञापन सौंपा। राजस्व मामला की अपील तथा जमीन अधिग्रहण संबंधी प्रकरणों की सुनवाई के लिए कोरबा के नागरिकों को आयुक्त न्यायालय बिलासपुर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कोरबा में सड़कों तथा औद्योगिक प्रयोजन के जमीन अधिग्रहण और मुआवजा के सैकड़ों मामले बिलासपुर कमिश्नर कोर्ट…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: विश्व में सबसे बड़ी जनसंख्या ईसाई धर्म के अनुयायियों की है। उसके बाद इस्लाम यानी मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग हैं। दुनिया के हर देश में आपको मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग मिल जाएंगे। इसके साथ ही आप मुस्लिम बस्तियों में मस्जिदें भी देख सकते हैं, जहां मुस्लिम धर्म के लोग दिन में पांच बार नमाज पढ़ने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मुस्लिम रहते हैं लेकिन उनके नमाज पढ़ने के लिए कोई मस्जिद नहीं है। इतना ही नहीं इस देश में मस्जिद बनाने…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के एक सदस्य की हरियाणा में हत्या हो गई है। इसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बिश्नोई गिरोह का मुख्य शूटर था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारों ने हाथ-पांव बांधकर राजन को गोलियों से छलनी किया फिर आग लगा दी। उसका शव यमुनानगर से बरामद किया गया। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड में संदिग्ध गुर्गों का संबंध बंबीहा गिरोह से है। उन्होंने अर्शदीप उर्फ…
उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर/स्वराज टुडे: मौत का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। मंच पर खड़े होकर कवि माइक लेकर कविता पाठ कर रहे थे कि अचानक माइक के साथ ही गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वीडियो देख आप भी कहेंगे-ऐसी मौत देखी ना सुनी… कुछ दिन पहले रामलीला के दौरान हनुमान बने कलाकार की भी हो गई थी मौत अभी कुछ दिन पहले एक खबर ने सबको विचलित कर दिया था जब रामलीला के मंचन में हनुमान का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इससे पहले दूरदर्शन के…
*लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर: मंत्री श्री देवांगन *वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो…
मध्यप्रदेश डिंडोरी/स्वराज टुडे : कल तक जो मामला हार्ट अटैक से मौत का था वो अब हत्या और साजिश की सनसनीखेज कहानी बन गई है। रविवार को डिंडोरी जिले के शहपुरा में पदस्थ SDM निशा नापित की मौत हो गई थी। शुरुआत में कहा जा रहा था कि, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन पुलिस जांच में कुछ और ही बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार निशा नापित के पति मनीष शर्मा ने तकिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या की थी। मनीष शर्मा पर पैसों के लिए निशा नापित की हत्या करने का आरोप है। रविवार को करीब…
आज का राशिफल: आज मंगलवार 30 जनवरी को चंद्रमा का संचार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से कन्या राशि में होग। बुध की राशि में चलते हुए चंद्रमा बुध से दशम भाव में होंगे। जबकि आज चंद्रमा पर राहु की सप्तम दृष्टि बनी रहेगी। चंद्रमा और राहु के बीच बनने वाला यह दृष्टि योग प्रतिकूल फलदायी हो सकता है जिससे कन्या राशि के जातकों को आज बहुत सोच समझकर फैसला लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। जबकि मेष राशि में बैठकर गुरु आज मेष राशि वालों को, मकर राशि में बैठकर सूर्य मकर राशि को लाभ दिलाएंगे। जबकि मीन राशि…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पंजाबी समाज कोरबा के वरिष्ठ सदस्य श्री हरीश चन्द अरोरा जी का कल दिनांक 29 जनवरी 2024 को 90 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया । वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। श्री हरीश चन्द अरोरा जी गुलशन (हरि मंगलम),रोटरी क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष CA नरेश अरोरा एवम जितेंद्र अरोरा जी के पिताजी थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान पोस्ट ऑफिस गली पुराना बस स्टैंड से मुक्तिधाम मोती सागर पारा कोरबा के लिए निकाली जाएगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आगामी लोकसभा चुनाव को राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने भी कमर कस ली है। भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर रहे हैं। इस कड़ी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने मार्गदर्शन दिया। लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक पंचवटी विश्राम गृह मेें आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। भाजपाइयों ने चुनाव की तैयारियों को लेकर…
