Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर पालिक निगम कोरबा में विभिन्न विभागों के सुचारू संचालन और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महापौर संजु देवी राजपूत द्वारा नगर निगम की विभागीय समितियों का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 और राज्य संशोधन अधिनियम 2004 के नियम 37(2) के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं। महापौर संजु देवी राजपूत ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों के लिए नौ सदस्यों की नियुक्ति की है, जो संबंधित विभागों के कार्यों की निगरानी और संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। नगर निगम कोरबा के आदेशानुसार, निम्नलिखित…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रजगामार चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कोयला कारोबारी अनिल यादव की मृत्यु को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना प्रेमनगर इलाके की बताई जा रही है जहां अनिल यादव के साथ कथित रूप से मारपीट हुई थी। मृतक अनिल यादव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी थे और कोयला व्यापार से जुड़े थे। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले अनिल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी जिससे उनकी जान चली गई। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई पुलिस ने पवई इलाके के एक होटल में छापा मारकर वेश्यावृत्ति रैकेट का खुलासा किया और इस अवैध धंधे में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में चार संघर्षरत महिला कलाकारों को बचाया गया, जिनमें से एक ने हिंदी टीवी धारावाहिकों में काम किया है. बता दें कि मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि पवई इलाके के एक होटल में यौन व्यापार संचालित किया जा रहा है. पुलिस ने जाल बिछाया और होटल में छापा मारकर श्याम सुंदर अरोड़ा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो इन महिलाओं को इस धंधे में धकेल रहा था.…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बांकी मोगरा/स्वराज टुडे: बाकी मोगरा नगर पालिका में हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राजनीति सिर्फ संख्याओं का खेल नहीं, बल्कि रणनीति और नेतृत्व का भी मैदान होता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार गायत्री गोवर्धन कंवर ने 16 मतों के साथ जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत की असली कहानी किसी और की थी—भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा। जब मुकाबला कांटे का था, तब उतरे ‘रणनीति सम्राट’ विकास झा 30 पार्षदों वाले इस चुनाव में भाजपा के पास मात्र 10 पार्षदों का समर्थन था, जबकि…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वार्ड क्रमांक 47 रूमगरा के समाज सेवी टीम शिव फाउंडेशन द्वारा पिछले 4 वर्षो शिवनगर बिरसा मुंडा खेल मैदान में होलिका दहन एवं होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी समाज ,वर्ग के लोग ग्राम एवं जिले में सम्मिलित होते आ रहे है। इसी क्रम में इस वर्ष भी होलिका दहन एवं होली महोत्सव बड़े धूम धाम ,शांति एवं हर्षोल्लास से मनाया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोरबा नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी , पार्षद नरेंद्र देवांगन जी तथा विशिष्ट अतिथि स्वरूप ग्राम पार्षद सीमा कंवर जी,…
मध्यप्रदेश विदिशा/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश में पातालकोट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 18 यात्रियों को एक गहरी साजिश के तहत हिरासत में लिया गया है, जिनमें से अधिकांश लोग छिंदवाड़ा जिले से हैं। ये गिरफ्तारी एक सुनियोजित अभियान के तहत की गई, जब जीआरपी टीम को बजरंग दल से गुप्त सूचना मिली कि गरीब मजदूरों को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाया जा रहा था। बजरंग दल ने GRP को दी थी ये सूचना मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जीआरपी टीम को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में सूचना मिली थी जब बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सूचित किया कि बड़ी संख्या…
छत्तीसगढ़ गरियाबंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब आसपास के लोगों ने यह देखा, तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद युवक को नीचे उतारा। वीरू की तरह करने लगा बर्ताव जानकारी के अनुसार, युवक का नाम रोहन था। वह फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह बर्ताव कर रहा था। उसने कहा कि जब तक…
आज का राशिफल : 15 मार्च को शनिवार के दिन ज्योतिषीय गणना से मालूम होता है कि, चंद्रमा का संचार दिन रात उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से सूर्य और चंद्रमा के बीच जहां समसप्तक योग बनेगा वही गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनने से सिंह, तुला और मकर राशि के जातक लाभ और आनंद पाएंगे। तो आइए जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका भाई-बहनों…
हिमाचल प्रदेश/स्वराज टुडे: आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे मंदिर के बारे में जहां मात्र मंदिर के फर्श पर सोने से ही विवाहित निसंतान महिलाओं को होती है संतान की प्राप्ति. इंटरनेट के इस युग में हम सोशल मीडिया के माध्यम से रोज़ाना कई सारी खबरे सुनते है, लेकिन इन में से कुछ खबरे ऐसी होती है जिसे सुनकर उसपर यकीन करना काफी मुश्किल लगता है, लेकिन चमत्कार कहीं भी किसी रूप में हो सकती है और कुछ लोग इसे सच मानते है तो कुछ लोग इन चमत्कारों से इंकार कर देते है. आज हम आपको इस…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी की माता श्रीमती पद्मिनी सोनी के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका लंबे समय से रायपुर में इलाज चल रहा था कि शुक्रवार 14 मार्च की रात्रि इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। परिवारजन ने बताया कि उनकी पार्थिव देह कोरबा लाई गई है व अंतिम यात्रा बुधवारी स्थित निवास से पोड़ीबहार मुक्तिधाम तक दोपहर 2 बजे संपन्न करा कर दाह संस्कार किया जाएगा।
