Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 15 मार्च 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 15 मार्च 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 15 मार्च को शनिवार के दिन ज्योतिषीय गणना से मालूम होता है कि, चंद्रमा का संचार दिन रात उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से सूर्य और चंद्रमा के बीच जहां समसप्तक योग बनेगा वही गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनने से सिंह, तुला और मकर राशि के जातक लाभ और आनंद पाएंगे। तो आइए जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है इसलिए शांति और समझदारी से काम लें। अगर संपत्ति विवाद चल रहा है तो संयम से काम लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपको पूर्व में किए गए निवेश का आज फायदा मिल सकता है। आज आपका मन खुश रहेगा। शाम के समय परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। बेवजह की बातों पर बहसबाजी करने से बचें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रह सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों का आज का सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपकी उपलब्धियों का बखान कर सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पिता के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे। कार्यों को लेकर आपको अपने पिता से अहम सलाह प्राप्त हो सकती है। इस पर अमल करके आप भविष्य में बेहतर कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से बेहतर महूसस करेंगे। जरूरतमंदों और गरीबों की मदद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपने अभी तक अपने पार्टनर को परिजनों से नहीं मिलवाया है तो आज का दिन अच्छा है। आप परिवार से उसे मिलवा सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन ठीकठाक रहेगा। उच्च शिक्षा की राह में आ रहीं अड़चनें दूर हो सकती हैं। आज शाम को अचानक आपको कहीं जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल से धन लाभ हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    कर्क राशि

    आज कर्क राशि के जातकों को व्यापार में छोटे-छोटे मौकों को भुनाकर बड़ा बनाने की जरूरत है। इससे उनको भारी मुनाफा होने के आसार हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का मौका मिलेगा। कारोबार में कोई सौदा कर सकते हैं। यह आपको भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकता है। आज आप तनाव मुक्त रहेंगे। परिवार में भी सदस्यों के बीच प्रेम रहेगा। माता-पिता से मन की बात कह सकते हैं। वे आपको जिंदगी को लेकर नया नजरिया दे सकते हैं। आज आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप नौकरी और व्यापार में प्रगति करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्य विशेष को पूरा करने के लिए कापी उत्साहित रहेंगे। इससे आपको फायदा मिल सकता है। बस आप अपने अन्य कार्यों को टालें नहीं बल्कि समय का प्रबंधन करते हुए उन्हें भी पूरा करें। आज दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप प्रसन्नचित्त होकर खरीदारी भी कर सकते हैं। हालांकि अपने खर्चों पर ध्यान दें। भावनात्मक खरीदारी से बचें। परिवार में आज अच्छा माहौल रहेगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। वे आपको बढ़ता हुआ देखकर आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। वहीं आज परिवार में कोई मुश्किल परिस्थिति आती है तो जल्दबाजी न करें बल्कि धैर्य से काम लें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर परेशान हो रहे हैं तो आज आपको कोई समाधान मिल सकता है। आज जीवनसाथी की मजबूरियां समझें। उलझें नहीं। आज शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपको मेहनत का लाभ अवश्य मिलेगा। आज अगर आप अपने व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से राय मशविरा कर लें। वरना आपको बाद में नुकसान भी हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप धैर्यपूर्वक उनसे निपट लेंगे। आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि आज आपकी कोई पसंदीदा चीज खो या चोरी हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कारोबार में अपने पार्टनर की सलाह से ही बड़े लेन-देन करें। वरना आपको धोखा मिल सकता है। आज आपको मन ही मन कोई चिंता सताएगी। तनाव लेने से बचें। आज आपको किसी व्यक्ति विशेष की मदद से फायदा हो सकता है।

    धनु राशि

    आज धनु राशि वालों को परिवार या कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय भावनाओं को काबू में रखने की जरूरत है, वरना आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में बेहतरीन समय बीतेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आपका भाई-बहनों से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। नया निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें या किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों को आज संपत्ति का सुख मिल सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतने की जरूरत है। अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसे अपनी वाक्पटुता से खत्म करें। विवाद को बढ़ाने से आपको तनाव ही मिलेगा। आज संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। आज आप कोई संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं। वहीं माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सचेत रहें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज जीनवसाथी की मदद से आपको कोई फायदा हो सकता है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को आज काफी सावधानी से रहने की जरूरत है। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज और बड़ा हो सकता है। इस वजह से आपको मानसिक अशांति होगी। घर का माहौल सामान्य करने का प्रयास करें। आवेश में आपा न खोएं। शांति और समझदारी से रहें। आज रोजमर्रा के कामों पर आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन सोच-विचार के बाद ही फैसला लें। बच्चों की तरफ से आज आपको सुख मिलेगा। उनके साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

    मीन राशि

    आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। इनकी मदद से आपकी आय में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को भी आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। अपने भेद किसी को भी न बताएं। विरोधी आपकी प्रगति देखकर परेशानियां पैदा कर सकते हैं। बच्चों पर खास ध्यान रखें। अगर वे बेवजह के खर्च कर रहे हैं तो उन पर तुरंत लगाम लगाएं, वरना आपको भविष्य में पछताना पड़ेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.