Author: Deepak Sahu
इस्लामाबाद/स्वराज टुडे: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई आखिरकार पूरी हो गई है. करीब 30 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पाक सेना ने बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 लड़ाकों को मार गिराया. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के चार जवान शहीद हो गए, जबकि 21 यात्रियों की मौत पहले ही हो चुकी थी. मंगलवार को बलोच लड़ाको ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था और यात्रियों को बंधक बना लिया…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: माटी अधिकार मंच ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में गेट जाम धरना प्रदर्शन किया । जिसमें लगभग 250 से अधिक भूविस्थापित महिला पुरुष शामिल हुए । इस दौरान कुसमुंडा , कोरबा, गेवरा , दिपका क्षेत्र के भूविस्थापित उपस्थित रहे । प्रदर्शन के दौरान भुविस्थापितो ने जमकर अपनी भड़ास निकली। माटी अधिकार मंच ने महाप्रबंधक मैनपॉवर एवं भू राजस्व के समक्ष वार्ता के लिए किया मना । सक्षम अधिकारी डायरेक्टर के साथ वार्ता 13 मार्च को । धरना प्रदर्शन के दौरान एसईसीएल मुख्यालय के अधिकारियों ने कई बार वार्ता करने की प्रस्ताव रखी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है जिसका भारतीय सेना की बेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जनरल / तकनीकी / क्लर्क / ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक 12 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 निर्धारित है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा बताया गया है कि इस बार अभ्यर्थी अग्निवीर…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज से एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा के सुसाइड का खबर मिली है। बता दें कि, छात्रा उज्जैन की रहने वाली है, जो भोपाल में निजी कालेज में पढ़ती थी। छात्रा किराये के मकान पर रह रही थी, जहां उसने फांसी लगाई। रिमझिम पर नहीं था पढ़ाई का कोई दबाव- पिता जानकारी मिली है कि, मृतिका MBBS फर्स्ट ईयर टॉपर थी। बताया जा रहा है कि, सुसाइड से कुछ देर पहले ही परिजन भोपाल में बेटी से मिलकर अपने घर उज्जैन लौटे थे। मृतिका रिमझिम श्रीवास्तव के परिजनों ने कॉलेज…
बिहार आरा/स्वराज टुडे: कहते हैं कि बाहर की चोट तो दिखाई दे जाती है लेकिन अंदर लगा जख्म नजर नहीं आता. और कभी कभी इसका अंजाम बेहद खतरनाक होता है. बिहार के आरा में रहने वाला शख्स भी कुछ ऐसा ही घाव अपने अंदर छिपाकर जी रहा था. आठ महीने पहले शख्स की पत्नी की मौत बीमारी की वजह से हो गई थी. वो अकेले ही अपने चार बच्चों की देखभाल कर रहा था. लेकिन उसके अंदर कौन सा तूफ़ान चल रहा था, इसकी किसी को जानकारी नहीं थी. आरा के बिहिया थाने के बेलवानिया गांव से ये घटना सामने…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: बालको नगर में मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा कार्यालय में दिनांक 12/03/2025 को संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत रत्न डॉ बाबा साहब अंबेडकर की 135 वी जयंती समारोह को बालको नगर में विशाल रूप से मनाने तथा बुनियादी सुविधाओं एवं रोजगार आदि की समस्याओं के समाधान हेतु रख गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने की तथा संयोजन हम होंगे कामयाब के संयोजक सुनील सुना एवं मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव ने किया। बैठक में सर्व समाज की 200 सदस्यों की संयुक्त आयोजन समिति के…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस-2025 के अवसर पर ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत ‘उन्नति उत्सव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार उपस्थित थी। उत्सव में 1,200 से अधिक स्व सहायता समूह की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 16 लोगों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने अपने योगदान से राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर…
फरीदाबाद/स्वराज टुडे: इतिहास बनता नहीं बनाया जाता है। काम ऐसा करो कि पहचान बन जाए। नाम ऐसा करो जो सब जान जाए। ऐसी ही एक बेटी के बारे में आपको बता रहे है जिसका नाम लेते ही रिकॉर्ड के साथ साथ इतिहास भी रचा जाता है। हम आपको बता रहे है फरीदाबाद हरियाणा की रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि गुलाटी के बारे में। इस बेटी के नाम पर ना जाने कितने ही रिकॉर्ड हैं इसके साथ ही अनेकों बार अलग और अनोखे कार्यों के लिए याद की जाती हैं। प्रथम बार राजस्थान की पावन धरा पर सृष्टि ने जाते ही ऐसा काम…
➡️ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की जा रही लगातार कार्यवाही।* ➡️ *ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर व सरकण्डा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकडा गया सटोरीया जिसके बैंक अकांउट व रजिस्टर पर दर्ज है लाखो रूपये का हिसाब किताब।* ➡️ *के.एल.जी. पैनल में Aviater, Wingo आदि अन्य ऑनलाइन गेमिंग साइट पर लगते है दाव।* ➡️ *के.एल.जी. पैनल में विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है जिसमें कस्टमर को Wingo, Aviator game, Casino, Horse Riding etc – गेम उपलब्ध कराया जाता है।* ➡️ *ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार अटल आवास सरकण्डा में किया जा रहा था…
उत्तरप्रदेश फर्रुखाबाद/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी एक युवक ने 17 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। दोनों के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए दोनों ने भागकर शादी की थी. बाद में दोनों गाजियाबाद के कविनगर आकर किराए के मकान में रहने लगे थे। लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने फाँसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने सुसाइड नोट में ऐसी बातें लिखी थी, जिसे देख पुलिस भी चौंक गई। पकड़े जाने के डर से दे दी जान दोनों के परिवारजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी थी…
