Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

हरियाणा गुरुग्राम/स्वराज टुडे:   दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम मे ऑनर किलिंग जैसी घटना सामने आई है। टेनिस खिलाड़ी बेटी के इंस्टग्राम रील्स बनाने के कारण पिता ने एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं। इसमें बेटी को तीन गोलियां लगीं। गोलियाें से घायल टेनिस खिलाड़ी राधिका की मौत हो गई। बेटी के इंस्टाग्राम में रील बनाने से नाराज था पिता गुरुवार को गुरुग्राम के सुशांत लोक मे हुई इस घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने पिता दीपक यादव को अरेस्ट कर लिया है। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बेटी को टेनिस खिलाड़ी…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सिर्फ़ एक औद्योगिक संस्थान नहीं, बल्कि उन सपनों की भूमि है जहां मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से असंभव को संभव बनाया जाता है। यहां के कर्मचारी अपने कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ खेलों में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बालको का नाम रोशन कर रहे हैं। चाहे वह मार्शल आर्ट्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवीन नायक हों, क्रिकेट मैदान में धमाका करने वाली ट्रांसजेंडर गीतू यादव, ऑलराउंडर नरेश कश्यप हों या फिर अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे मुकेश कुमार गुप्ता, इन सभी की कहानियां दर्शाती…

Read More

उत्तरप्रदेश उन्नाव/स्वराज टुडे: यूपी के उन्नाव में एक पत्नी ने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवा दी. वारदात को छुपाने के लिए घरवालों को फर्जी कहानी बताई. हालांकि, घटना के तीन दिन बाद अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, प्रेमी के एक साथी की पुलिस तलाश कर रही है. दरअसल, 7 जुलाई की सुबह अचलगंज पुलिस को कंचनखेड़ा पुलिया के नीचे गंदे नाले से गर्दन कटा एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. बाद में शव की शिनाख्त गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अखलाक नगर निवासी इमरान उर्फ…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: CSEB पुलिस चौकी अंतर्गत बुधवारी बाजार क्षेत्र में एक लावारिश गौ माता ने एक बछिया को जन्म दिया , जिसके बाद वह बहुत ही आक्रमक हो गयी और आस पास से गुजरने वाले लोगों को दौड़ा दौड़ाकर मारने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति को सिंग से मारने पर उसको गहरी अंदरूनी चोट लगी एवं जमीन पर गिरने से उसके सिर से खून बहने लगा। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसके सिर पर 6 टांके लगे है । उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है । वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी गहरी चोट लगी…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने रायगढ़, बालोद और मोहला मानपुर में रेड अलर्ट जारी कर दी हैं। इसके अलावा बीजापुर, नारायणपुर समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी की है। इतना…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में पढ़ाई पूरी करने के बावजूद BMLT, DMLT, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री जैसे कोर्स कर चुके सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। मंगलवार को छात्रों ने NSUI के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय पर बिना मान्यता के कोर्स संचालित करने का आरोप लगाया। मान्यता का झांसा देकर लूटा गया हमारा करियर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल की मान्यता (NOC) के बिना ही पिछले 6 वर्षों से कोर्स चला रही है। 2019 से अब तक करीब 1000 से…

Read More

छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़/स्वराज टुडे: नगर पालिका परिषद सारंगढ़ द्वारा 19 जून 2025 को जारी एक सार्वजनिक सूचना ने अब विवाद का रूप ले लिया है। पत्र क्रमांक 1704/राजस्व/2025 के माध्यम से नगर पालिका परिषद ने अपने अधीनस्थ परिसरों में कुल 53 दुकानों के आबंटन हेतु आम सूचना जारी की थी। हालांकि इस प्रक्रिया में आरक्षण अधिनियमों और सामाजिक न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों की अनदेखी किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। किस बात पर उठा विवाद? जानकारी के अनुसार, उक्त आबंटन प्रक्रिया में उन वर्गों के लिए निर्धारित आरक्षित कोटे (जैसे भूतपूर्व सैनिक, विकलांगजन, विधवाएं, शिक्षित बेरोजगार युवा, अनुसूचित जाति/जनजाति…

Read More

मध्यप्रदेश रीवा/स्वराज टुडे: विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं ने विभाग के डॉक्टर पर लैंगिक उत्पीड़न, दुर्व्यवहार सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए है. छात्राओं ने सामूहिक रूप से इसकी शिकायत दर्ज कराई है. मामला उजागर होने के बाद नर्सिंग छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्राचार्य ने वार्ड में उनके जाने पर रोक लगा दी है. साथ ही डीन ने मामले की गंभीर को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. 80 छात्राओं ने की शिकायत संजय गांधी अस्पताल के ईएनटी विभाग के चिकित्सक से नर्सिंग छात्राओं को खतरा लग रहा है. बीएससी नर्सिंग की 80 छात्राओं ने लिखित…

Read More

उत्तरप्रदेश अलीगढ़/स्वराज टुडे: यूपी के अलीगढ़ से दिलो दिमाग को सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपने 11 महीने के बच्चे को छोड़कर शादीशुदा प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालात ऐसे हुए कि मां के वियोग में रोते-बिलखते बच्चे की 12 दिन बाद मौत हो गई। पत्नी और बच्चों के साथ ही रहता था किरायेदार महिला के पति ने SSP से गुहार लगाई है। मामला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र का है। महिला का अपने ही घर में रह रहे किरायेदार राहुल से अफेयर था। राहुल भी शादीशुदा था। वो महिला के घर के…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बांकी मोंगरा/स्वराज टुडे: कोरबा-पश्चिम के बाकीमोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोमवारी बाजार के समीप जली हुई हालत में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।  प्रथम दृष्टया उसकी हत्या का संदेह पुलिस द्वारा प्रकट किया जा रहा है। पुलिस द्वारा फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस द्वारा महिला की हत्या कर लाश को फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतका की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह…

Read More