Author: Deepak Sahu
* उचित इलाज एवं कचरा गाड़ी में शव को ले जाने के मामले में कार्यवाही की माँग * सीएमओ, एसईसीएल, बाँकीमोंगरा को सौपा पत्र कोरबा /स्वराज टुडे: कोरबा-पश्चिम बाँकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के बाँकीमोंगरा क्षेत्र में एसईसीएल अस्पताल प्रबंधन पर मनमानी, लापरवाही का आरोप लगा कचरा गाड़ी में शव ढोने के मामले में नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में नारेबाज़ी करते हुए प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाते हुए बेशर्म फ़ुल का गुलदस्ता भेट करने पहुँचे। साथ ही साथ निजी मरीजो के लिये एम्बुलेंस की सुविधा देने, उचित इलाज प्रदान करने एव दवाई ख़रीदी में कमीशनखोरी बंद करने की माँग…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के ग्राम रजकम्मा में बिजली संकट का आरोप लगा ग्रामीणों ने बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। चक्काजाम के चलते आमजन, बस यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि बीते 6 दिनों से ग्राम में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प है। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रहना बेहद मुश्किल हो गया है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन किसी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आम आदमी पार्टी कोरबा के तत्वाधान में युक्तियुक्तकरण के विरोध में आज ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार शिक्षा नीति के मोर्चे पर विफल रही है। युक्तियुक्तकरण के नाम पर हज़ारों स्कूलों को बंद कर देने के बाद कई स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं। 63 हजार शिक्षकों के पदों को भरने में नाकाम रही है सरकार,नाकामी छुपाने 10 हजार स्कूल बंद कर दिया गया ताकि छत्तीसगढ़ के युवाओं को नौकरी नहीं देना पड़े इसलिए युक्तियुक्तकरण किया गया है। युवाओं और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ…
उत्तरप्रदेश औरैया/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पिछले साल 27 जून 2024 को सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र में सेंगर नदी में फफूंद निवासी महिला ने अपने 4 बच्चों को अपने हाथ से नदी में फेंक दिया था. मौका देखकर 1 बच्चा वहां से भागने में सफल रहा और पुलिस को पूरी हकीकत बताई. जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर मुकद्दमा दर्ज करते हुए हत्यारी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी महिला को फांसी की सजा सुनाई है डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि…
अलवर/स्वराज टुडे: जस्थान के अलवर शहर में पुलिस की प्रताड़ना से टूटे एक 22 वर्षीय युवक अमित सैनी ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि चोरी के झूठे आरोप में पुलिसकर्मियों ने युवक को थाने ले जाकर रातभर पीटा, अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी. मृतक के पिता लक्ष्मण सैनी ने बताया कि 7 जुलाई को सदर थाना पुलिस के तीन कांस्टेबल अनीश खान और नितिन को साथ उनके बेटे अमित को उठाकर ले गए. वहां चोरी के आरोप में 151 के तहत बंद कर दिया गया और रातभर थाने में उसके साथ मारपीट हुई.…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी से लगे खरोरा इलाके में स्थित मशरूम फैक्ट्री में सैकड़ों मजदूरों को बंधक बनाकर महीनों से काम कराने का मामला सामने आया है. मजदूरों को बिना वेतन दिए काम कराया जा रहा था. विरोध करने पर उनसे मारपीट भी की जाती थी. मजदूरों ने बताया, उन्हें दिन में एक बार ही खाना दिया जाता था. इसकी शिकायत मिलते ही प्रशासन ने बंधक बनाए गए मजदूरों को छुड़ाया. जिला महिला बाल विकास विभाग ने सभी का रेस्क्यू कर रायपुर लाया है. बताया जा रहा कि सभी मजदूर अलग-अलग राज्यों के हैं. मजदूरों को नहीं दिया जाता था…
पानीपत/स्वराज टुडे: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव जोधन कला में अपने बेटे की मौत की खबर का सदमा बर्दाश्त न कर पाने से मां की भी मौत हो गई।गुरुवार को गांव में ही एक ही चिता पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां बेटे की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। जानकारी के अनुसार गांव जोधन कला निवासी 22 वर्षीय यश कुमार 12वीं के बाद उत्तराखण्ड में जिला बागेश्वर के गांव भनार में पोस्टमैन कीनौकरी करता था। 8 जुलाई को वह साइकिल से एक गांव में चिट्ठियां बांटने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बुलंद हौसले और मजबूत इरादों के साथ गढ़ी गई धावक अनिमेष कुजूर की सफलता लोगों के लिए प्रेरणादायी है। जशपुर जिले के छोटे से गांव घुइटांगर की पगडंडियों पर कभी नंगे पांव दौड़ने वाला लड़का आज देश की सबसे तेज़ दौड़ का रिकॉर्ड बना चुका है। 5 जुलाई 2025 को ग्रीस के वारी शहर में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ को 10.18 सेकंड में पूरा कर श्री अनिमेष कुजूर ने इतिहास रच दिया। हालांकि वह तीसरे स्थान पर रहे। पहला दक्षिण अफ्रीका, दूसरा ओमान, लेकिन उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स का नया कीर्तिमान रच…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे::छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 के खण्ड-9 में उपबंधित निर्बन्धनों एवं शर्तों के अधीन एवं रिक्तता के आधार पर विकासखण्ड पाली क्षेत्रांतर्गत, ग्राम पंचायत-जेमरा, सेन्द्रीपाली, परसदा, बारीउमराव, मुंगाडीह एवं कर्रानवापारा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को नवीन संचालक संस्था को आबंटित किए जाने हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा0), पाली, जिला कोरबा स्तर से ईश्तहार दिनांक 18.06.2025 प्रकाशित किया जाकर, राज्य शासन द्वारा अधिकृत एजेंसियोें-वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्प्स), ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियॉ, अन्य सहकारी समितियॉ, जो छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनिम-1960 अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत्त सहकारिता अधिनियम-1999 के तहत पंजीकृत हो, के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका 11 एवं 12 जुलाई को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका 11 जुलाई को शाम 4.00 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री डेका 12 जुलाई को प्रातः 9.45 बजे कावेरी भवन से प्रस्थान कर 9.55 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। वे यहां एक पेड़ मॉं के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 11.50 बजे कलेक्टर आफिस से एनटीपीसी कावेरी…
