Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूजा-अर्चना कर समाज को दी शुभकामनाएं
    Featured

    भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूजा-अर्चना कर समाज को दी शुभकामनाएं

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261116 WA0057
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जायसवाल कलार समाज का सामाजिक विकास एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान : जयसिंह अग्रवाल

    कोरबा/स्वराज टुडे:  भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के पावन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ कलार महासभा परिक्षेत्र, कोरबा द्वारा SECL हेलीपैड के समीप स्थित जायसवाल समाज के सामाजिक भवन में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के प्रथम सत्र में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल प्रथम सत्र के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा-अर्चना एवं आरती में सहभागिता कर समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

    IMG 20261116 WA0054 IMG 20261116 WA0055

    समारोह को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने समस्त समाजजनों को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जायसवाल कलार समाज ने सामाजिक एकता, संगठन, शिक्षा, संस्कृति एवं समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समाज की संगठित शक्ति और आपसी सहयोग ही उसकी प्रगति का आधार है। उन्होंने समाज द्वारा आयोजित भव्य समारोह एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों और समस्त समाजजनों को बधाई दी।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि अपने मंत्रीत्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सभी समाजों की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनेक समाजों को भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने की पहल की थी। उनका सदैव प्रयास रहा है कि प्रत्येक समाज को अपने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    IMG 20261116 WA0059

    IMG 20261116 WA0057

    उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवसर मिलने पर समाज की आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
    समारोह की अध्यक्षता कर रहे कोरबा नगर पालिक निगम के पार्षद एवं समाज के कोरबा अध्यक्ष श्री अनुज जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि श्री जयसिंह अग्रवाल जी का समाज के प्रति योगदान केवल भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भवन में पानी, बिजली सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उनके प्रयासों से उपलब्ध कराई गईं।

    IMG 20261116 WA0056 IMG 20261116 WA0058

    उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल ने हमेशा समाज के सभी वर्गों और समुदायों के उत्थान, सामाजिक संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा आपसी सद्भाव एवं समरसता को बढ़ावा देने के लिए सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने समाज की ओर से श्री अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
    समारोह में समाज के पदाधिकारीगण, वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, उत्साह एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

    यह भी पढ़ें: Korba: सेवा भारती कोरबा का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ संपन्न…. सेवा, समरसता और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ मनाया गया दीपोत्सव

    यह भी पढ़ें: Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    November 17, 2026

    IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    November 17, 2026

    दुनिया के 500 प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची जारी, इनमें भारत के 22 मुसलमान भी शामिल, जानिए किसे मिली जगह

    November 17, 2026

    Korba: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    November 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,091 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,567 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,429 Views
    Don't Miss

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कला, आस्था और गौसेवा का एक अनूठा…

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    November 17, 2026

    IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.