Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के बैनर तले 16,000 से अधिक संविदा कर्मियों का प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। 20 वर्षों से लंबित 10 सूत्रीय माँगों के निराकरण में शासन की विफलता ने कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने को विवश कर दिया है। रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, वित्त मंत्री सह विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दिवान और प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों ने ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ के वादों पर सवाल खड़े किए। प्रमुख माँगेंः 1. नियमितीकरण/संविलयन 2. ग्रेड पे निर्धारण 3. लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में पेपर बैग डे के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान तथा पर्यावरण संरक्षण में पेपर बैग के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य डॉ. फ़रहाना अली ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। प्लास्टिक बैग न केवल मृदा और जल को प्रदूषित करते हैं, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी घातक साबित हो रहे हैं। ऐसे में हमें अपने दैनिक जीवन…
छत्तीसगढ़ बरमकेला-रायगढ़/स्वराज टुडे: जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत मारोदरहा में उप सरपंच पद को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, उप सरपंच बनने की चाह में एक पंच ने कथित रूप से दूसरे वार्ड के पंचों को प्लेटीना मोटरसाइकिल देकर अपने पक्ष में वोट डलवाए और उप सरपंच का पद हासिल कर लिया। जानिए क्या पूरा मामला…. 10 मार्च 2025 को हुए उप सरपंच चुनाव में वोट खरीदने का सुनियोजित षड्यंत्र सामने आया है। आरोप है कि दिनेश डनसेना ने उप सरपंच पद पाने के लिए एक नहीं, बल्कि पूरे 9 निर्वाचित पंचों को…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला गंभीर हालत में झाड़ियों के बीच हाथ-पैर बंधी हुई हालत में मिली, जिसके साथ दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट की आशंका जताई गई है. पीड़िता की हालत नाजुक अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना ने प्रदेश में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, लखनऊ के दुबग्गा इलाके में लोगों ने झाड़ियों में एक युवती को बंधी हुई हालत में देखा. उसका चेहरा ढंका हुआ था और हाथ-पैर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी जिस पर अब विराम लग गया है । दरअसल विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शुक्रवार को कोरबा पहुंच गए हैं, जहाँ भक्तों ने उनका आत्मीय स्वागत किया । आज 12 जुलाई से मीरा रिजॉर्ट में शिव महापुराण कथा की शुरुआत होगी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया और उनके प्रवचन की तैयारी की जानकारी दी। मीरा रिजॉर्ट में लगभग 300 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसमें जजमान और विशेष…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे; वेदांता ने अपनी कंपनी का आकार दोगुना करने के लिए खास 3डी रणनीति, डीमर्जर, डायवर्सिफिकेशन और डीलीवरेजिंग शामिल हैं। डीमर्जर से कंपनी के हर अलग व्यवसाय में 100 बिलियन डॉलर की बड़ी कंपनी बनने की क्षमता – अनिल अग्रवाल, चेयरमैन वेदांता कंपनी महत्वपूर्ण खनिजों, दुर्लभ धातुओं (रेअर अर्थ), ऊर्जा बदलाव में काम आने वाली धातुओं, बिजली, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नए निवेश करके अपना कारोबार बढ़ाएगी वेदांता लिमिटेड की 60वीं वार्षिक आमसभा में कंपनी के विकास के अगले चरण के बारे में बताते हुए वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कंपनी का आकार दोगुना…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: लीनेस क्लब रायगढ़ सेवांजली के सेवाभावी सदस्यों के द्वारा ” सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्चयंतु, मां कश्चित दुःख भागभवेत ” की भावना रखते हुए क्लब के सभी सदस्य गण आशा प्रशामक गृह रायगढ़ पहुँचे । निराश्रित, निशक्तजन, वृद्ध जनों के कल्याण हेतु स्थापित आश्रम, में हॉस्पिटल बेड और एंटी सोर मैट्रस भेंट स्वरूप दिया गया । वृद्धाश्रम में निवास करने वाले निशक्त जनों, मानसिक बीमार जनों को उनकी ज़रूरत के अनुरूप वस्त्रों, चप्पल, पौष्टिक आहार, फल, गद्दे आदि सभी सदस्यों के सहयोग से ससम्मान वितरित किया । सेवांजली के सेवाभावी सदस्यों के आत्मीय…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वर्ष 2019 से पहले खरीदे गए सभी प्रकार के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट होना आवश्यक है। सुरक्षा कारणों से इसे जरूरी किया गया है। कोरबा जिले में परिवहन विभाग ने अब उन वाहनों पर कार्यवाही तेज कर दी है जिनमें नॉर्मल नंबर प्लेट लगी हुई है। गाड़ियों की चोरी होने या उनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम देने पर रोक लगाने के इरादे से भारत सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था खास तौर पर उन मामलों में है जिनमें गाड़ियों की खरीदी 2019 से पहले…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारत विकास परिषद कोरबा द्वारा नेत्रदान और देहदान के प्रति जन जागरण का कार्य किया जा रहा है। कोरबा जिला कलेक्टर अजीत बसंत ने भारत विकास परिषद के प्रयास की सराहना करते हुए नेत्रदान, देहदान को समर्पित पोस्टर का विमोचन किया। नेत्रदान, देहदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता, अध्यक्ष कमलेश यादव, धर्मेंद्र कुदेशिया, मोहन अग्रवाल और प्रमोद पांडेय की उपस्थिति में कलेक्टर ने पोस्टर का विमोचन करते हुए नेत्रदान को लेकर की गई तैयारी की जानकारी हासिल की। जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज कोरबा के सहयोग से अब कोरबा के नेत्रदानियों की मरणोपरांत उनकी इच्छा के अनुरूप…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में हो रही बारिश से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों का बुरा हाल है और लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी और पाली ब्लॉक के टाले नाले के ऊपर बनी पुलिया भारी बारिश की वजह से बह गई है। जानकारी के मुताबिक पाली ब्लॉक के मड़वामौहा से लोहड़िया के बीच पुलिया बह गई है, और सड़क पर मिट्टी के कटाव होने से कई पेड़ भी हुए धराशाई हो गए हैं, ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र की लोगों…
