Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: पहाड़ी कोरवा जनजाति से संबंधित दिवंगत भैराराम की आत्महत्या के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 103/2025 में नामजद 6 आरोपियों की अग्रिम/नियमित जमानत याचिकाएँ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने खारिज कर दी हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल की एकल पीठ ने पारित किया। मामले का पृष्ठभूमि: अभियोजन के अनुसार, पीड़िता जुबारो बाई की भूमि को षड्यंत्रपूर्वक शिवराम के नाम पर विक्रय कर दिया गया, जिसमें कोई मुआवजा नहीं दिया गया। मृतक भैराराम (जुबारो बाई के पति) को बार-बार धमकाकर और जमीन छोड़ने के लिए दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने…
छत्तीसगढ़ रायगढ़:/स्वराज टुडे: रायगढ़ के जूट मिल गेट के सामने हुई मारपीट की घटना में एक बेगुनाह युवक बंटी सिंह को फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बंटी सिंह, जो एक पत्रकार के बड़े भाई हैं, घटना के समय वहां मौजूद जरूर थे, लेकिन न तो वे झगड़े में शामिल थे और न ही उन्होंने किसी पर हमला किया। इसके बावजूद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। वीडियो में सामने आया सच: घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं,…
सत्य की हुई जीत, 11 वर्षों बाद मिला इंसाफ – संजय कश्यप हुए भावुक, पिता को किया याद सक्ती/स्वराज टुडे: लंबे समय से चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्कालीन जिला मंत्री संजय कश्यप और दो अन्य आरोपियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है। वर्ष 2014 में दर्ज हुए इस मामले में संजय कश्यप, लाखन नामदेव और रमेश साहू पर एक महिला ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर निचली अदालत ने उन्हें धारा 376 (डी), 450 और 120 (बी) के तहत आजीवन कारावास एवं 25 हजार रुपए…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ व्यापम की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई की तर्ज पर हाईटेक नकल किए जाने का मामला सामने आया है. मामला सरकंडा स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र का है, जहां दो युवतियां अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा में धोखाधड़ी कर रही थीं. आसपास के लोगों ने इसका खुलासा किया और दोनों को सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले में दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, एक युवती परीक्षा केंद्र के बाहर ऑटो में बैठकर अंदर परीक्षा दे रही अपनी सहेली की मदद कर रही थी.…
0 बेहद नाजुक स्थिति से मुक्त होकर स्वस्थ हुई रानी 0 डॉक्टरों की अथक मेहनत और सेवा को सराहा परिवार ने कोरबा/स्वराज टुडे: जहां एक ओर चिकित्सा जगत में कुछ नकारात्मक घटनाएँ चिकित्सकों को असहज महसूस करा रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों की जान बचाने का जज़्बा उन्हें कमज़ोर नहीं पड़ने देता। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में एक बेहद गंभीर मामले में यही जज़्बा काम आया और टीम वर्क ने उस मरीज़ को नया जीवन दिया, जिसकी जान पूर्ण रूप से संकट में थी। जीवन-मृत्यु से संघर्षरत मरीज को मिला नया जीवन कोलकाता निवासी एक चिकित्सक की 28 वर्षीय…
उत्तरप्रदेश आगरा/स्वराज टुडे: कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय पर शनिवार दोपहर एक 80 वर्षीय महिला वाकर के सहारे लड़खड़ाते हुए पहुंची। डीसीपी सिटी ने तत्काल पुलिसकर्मियों से कहकर उन्हें बिठाया। महिला की बात सुनकर वह भी दंग रह गए। महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम करवा लिया। घर से बाहर निकाल दिया। 112 पर काल करने आई पुलिस ने उन्हें प्रवेश दिलवाया। अगले ही दिन बेटे ने दोबारा घर से निकाल दिया। मकान को किसी अन्य को बेच दिया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने थाना न्यू आगरा को जांच कर कार्रवाई के…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के प्लेन AI171 के क्रैश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. एक प्रमुख एविएशन सेफ्टी एक्टपर्ट ने इस मामले में कहा कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171 का भीषण हादसा जानबूझकर की गई हरकत का नतीजा हो सकती है. एविएशन एक्सपर्ट के सुझाव के बाद ऐसी संभावना पहली बार सामने आई है, जब एक पायलट ने प्लेन क्रैश करवाया हो. भारत के प्रमुख एविएशन एक्सपर्ट्स में से एक कैप्टन मोहन रंगनाथन ने इस हादसे को लेकर प्लेन के फ्यूल कटऑफ स्विच के क्रम और कॉकपिट ऑडियो की…
उत्तरप्रदेश बुलंदशहर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है. यह घटना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलावन गांव स्थित श्मशान घाट के पास की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीजेपी नेता राहुल वाल्मीकि अंडरगारमेंट में कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं और भीड़ को देखकर लोगों…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक बालको शाखा से 1,00,000/ एक लाख रूपये का ऋण लेकर उसे समय पर ना लौटाने एवं ऋण उन्मोचन हेतु अभियुक्त द्वारा परिवादी बैंक को जारी किए गए चेक के अनादरित होने से अभियुक्त को 1 माह की साधारण कारावास की सजा सुनाते हुए 1,00,000 एक लाख रूपये प्रतिकर के रूप में परिवादी बैंक को देने का आदेश पारित किया गया । प्रकरण के अनुसार अभियुक्त रामबाबू पाण्डेय पिता सियावल्लभ पाण्डेय उम्र 42 वर्ष, पता मकान नं. 498 सेक्टर-05, टाईप ए, अम्बेडकर भवन के पीछे बालकोनगर जिला कोरबा के द्वारा लेडिज गारमेंट के व्यवसाय…
छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के निर्देशन में उपजेल सारंगढ़ में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें कुल 186 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ । साथ ही शिविर के दौरान बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, बलगम जांच, हेपेटाइटिस जाँच, सामान्य रोगों की पहचान एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई। परीक्षण उपरांत 28 बंदियों को आवश्यकतानुसार दवाएं दी गईं, 1 बंदी को एक्स-रे जांच हेतु तथा 1 बंदी को मानसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श हेतु चिन्हांकित किया गया। स्वास्थ्य…
