Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नगर पालिका सारंगढ़ द्वारा दुकानों के आबंटन में आरक्षण नियमों की खुली अनदेखी, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने की कड़ी आपत्ति
    Featured

    नगर पालिका सारंगढ़ द्वारा दुकानों के आबंटन में आरक्षण नियमों की खुली अनदेखी, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने की कड़ी आपत्ति

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250709 220155 5558 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सारंगढ़-बिलाईगढ़/स्वराज टुडे: नगर पालिका परिषद सारंगढ़ द्वारा 19 जून 2025 को जारी एक सार्वजनिक सूचना ने अब विवाद का रूप ले लिया है। पत्र क्रमांक 1704/राजस्व/2025 के माध्यम से नगर पालिका परिषद ने अपने अधीनस्थ परिसरों में कुल 53 दुकानों के आबंटन हेतु आम सूचना जारी की थी। हालांकि इस प्रक्रिया में आरक्षण अधिनियमों और सामाजिक न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों की अनदेखी किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है।

    किस बात पर उठा विवाद?

    जानकारी के अनुसार, उक्त आबंटन प्रक्रिया में उन वर्गों के लिए निर्धारित आरक्षित कोटे (जैसे भूतपूर्व सैनिक, विकलांगजन, विधवाएं, शिक्षित बेरोजगार युवा, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग आदि) को पूर्णतः नजरअंदाज कर दिया गया। न तो आरक्षित वर्गों के लिए पृथक कोटा दर्शाया गया, न ही उनके लिए किसी प्रकार की प्राथमिकता की घोषणा की गई।

    इसे लेकर शहर के कई जागरूक नागरिकों, समाजसेवियों व आरक्षित वर्गों से जुड़े संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। इनका कहना है कि यह प्रक्रिया सामाजिक न्याय के अधिकारों का सीधा हनन है और इससे वंचित तबकों के साथ गहरा अन्याय हुआ है।

    क्या कहता है कानून?

    छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम एवं विभिन्न राज्य शासन आदेशों के अंतर्गत नगर निकायों को यह बाध्यता होती है कि दुकानों, ठेले, बाजार स्थलों या अन्य व्यावसायिक परिसरों के आबंटन में सामाजिक आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाए।

    लेकिन सारंगढ़ नगर पालिका द्वारा प्रकाशित इस सूचना में किसी भी आरक्षण वर्ग के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश या आरक्षित प्रतिशत नहीं दर्शाया गया, जो कि न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों की उपेक्षा भी है।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    सामाजिक संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पूर्व सैनिक संगठन ने एक स्वर में आबंटन प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक नियमानुसार आरक्षण नीति लागू कर नए सिरे से दुकानों का आबंटन नहीं किया जाएगा, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।

    एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा—”हम लोग वर्षों से इन वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अगर नगरपालिका जैसे संस्थान ही सामाजिक न्याय को नजरअंदाज करेंगे तो वंचित वर्गों को कभी अवसर नहीं मिलेगा।”

    जनता का सवाल – क्या वंचितों को कभी हक मिलेगा?

    नगरपालिका की इस लापरवाही के बाद शहर में एक अहम सवाल गूंजने लगा है –
    क्या गरीब, विकलांग, विधवा महिलाएं या शिक्षित बेरोजगार कभी अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ पाएंगे, जब सरकारी नीतियां ही उनके खिलाफ खड़ी हों?

    सामाजिक न्याय की बात करने वाले तंत्र की चुप्पी और कार्यप्रणाली से आम नागरिकों में निराशा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस विषय को उठाया है और मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है।

    क्या कहते हैं अधिकारी?

    समाचार प्रकाशित होने तक नगर पालिका सारंगढ़ की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि उक्त दुकानों में आरक्षित वर्गों के लिए कोई विशेष प्रावधान किया गया है या नहीं।

    जनहित में उठी मांग – प्रक्रिया को निरस्त कर फिर से किया जाए निष्पक्ष आबंटन

    विरोध कर रहे संगठनों का स्पष्ट कहना है कि –

    ● नगर पालिका की दुकान आबंटन प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    ● नए सिरे से आरक्षण नीति के तहत पारदर्शी प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

    ● आम सूचना में प्रत्येक वर्ग के लिए आरक्षित प्रतिशत, पात्रता मापदंड और आवेदन की प्रक्रिया को खुले तौर पर प्रकाशित किया जाए।

    ● वंचित वर्गों की सुनवाई सुनिश्चित हो, ताकि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हो सके।

    IMG 20250709 WA0013 IMG 20250709 WA0014 IMG 20250709 WA0009 IMG 20250709 WA0012 IMG 20250709 WA0015

    यह भी पढ़ें::80 नर्सिंग छात्राओं ने विभागीय डॉक्टर पर लगाया लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, ABVP और JDA के छात्रों ने किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें::शादीशुदा किरायेदार से दिल लगा बैठी मकान मालकिन, 11 माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, उधर मां के वियोग में तड़प-तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम

    यह भी पढ़ें::IIT-BHU में निजता का उल्लंघन, हॉस्टल के बाथरूम में लगाया कैमरा, नहाने के वीडियो किए गए रिकॉर्ड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026

    जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,963 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,396 Views
    Don't Miss

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    गुवाहाटी/स्वराज टुडे: गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की छात्रा निमिषा ठाकुरिया की शहर के…

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.