Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बछिया को जन्म देने के बाद आक्रामक हुई गौ माता, हमले में अनेक लोग घायल, छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के गौ सेवकों ने किया सफल रेस्क्यू
    Featured

    बछिया को जन्म देने के बाद आक्रामक हुई गौ माता, हमले में अनेक लोग घायल, छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के गौ सेवकों ने किया सफल रेस्क्यू

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250710 WA0005
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: CSEB पुलिस चौकी अंतर्गत बुधवारी बाजार क्षेत्र में एक लावारिश गौ माता ने एक बछिया को जन्म दिया , जिसके बाद वह बहुत ही आक्रमक हो गयी और आस पास से गुजरने वाले लोगों को दौड़ा दौड़ाकर मारने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति को सिंग से मारने पर उसको गहरी अंदरूनी चोट लगी एवं जमीन पर गिरने से उसके सिर से खून बहने लगा। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसके सिर पर 6 टांके लगे है । उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है ।

    वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी गहरी चोट लगी है और उसे भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । जानकारी के मुताबिक गौमाता के हमले से 5 – 6 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं ।

    बुधवार होने के वजह से यहाँ साप्ताहिक बाजार का दिन भी रहता है जिससे भीड़ और भी ज्यादा था । गौमाता के एकाएक आक्रमक हो जाने से इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया । इस दौरान कुछ लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गौ सेवक संस्था एवं निगम प्रशासन को दी। लेकिन निगम से जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे । परंतु जब छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के गौसेवक अविनाश कुमार गुप्ता को सूचना मिली तो बिना देर किए अपने गौसेवक साथियों निखिल यादव, सूरज सिंह राजपूत, स्वेगी जी, सुमित, अनिकेत, आयुष, जगदीश, जयेश, यशवंत,कुनाल,प्रभात,वीर एवं अन्य साथियों के साथ काऊ कैचर के सभी संसाधनों को लेकर घटना स्थल पर पहुचे एवं भारी बारिश के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया ।

    लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौ माता एवं उसके बच्चे को सुरक्षित गौ सेवा वाहन में लोड कर संस्था के गौ सेवा धाम में पहुचाया गया जहाँ जच्चा- बच्चा दोनों सुरक्षित एवं शांत है । गौ सेवक अविनाश गुप्ता ने बताया कि गौ माता सीधी और सरल होती है । बच्चा जन्म देने के बाद गौमाता अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर थोड़ी आक्रामक हो जाती है, लेकिन गौमाता का इतनी आक्रामक हो जाना कि वो लगातार लोगों पर हमला करे ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इधर बुधवारी बस्तीवासियों ने भी बड़ी राहत की सांस ली एवं संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं निगमकर्मियों के प्रति लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली । अगर गौ सेवकों की टीम नहीं पहुंचती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,083 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    उत्तरप्रदेश संभल/स्वराज टुडे: पति की मौत के बाद जिंदगी को किसी तरह संभाल रही चार…

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.