Author: Deepak Sahu
* बाकी मोगरा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी 36 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाई* * महिला और उसके पहले पति ने महिला के स्वयं के प्रेमी की हत्या के लिए 1 लाख देने का वादा किया, चार अरोपी गिरफ्तार* कोरबा/स्वराज टुडे: बांकी मोंगरा क्षेत्र में हुई हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने सीएसपी दर्री श्री विमल पाठक (IPS) को तत्काल सभी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस ब्लाइंड मर्डर केस को शीघ्र सुलझाने के लिए विशेष जांच टीम गठित करने और तकनीकी व मानवीय खुफिया स्रोतों का अधिकतम उपयोग करने…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: राजधानी के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में पटना पुलिस (Patna Police) को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच कर रही टीम ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी की खबर सोमवार 07 जुलाई, 2025 की शाम मीडिया में आई है. आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हत्या करने वाले इस मुख्य आरोपी का नाम उमेश बताया जा रहा है. वह पटना सिटी का रहने वाला है. उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ कहने से बच रही है. माना जा…
बिहार वैशाली/स्वराज टुडे: बिहार के वैशाली में सर्प मित्र के नाम से चर्चित जेपी यादव की सांप काटने से मौत हो गई। रविवार को राजापाकर में एक नाग निकला था जिसे पकड़ने के लिए उन्हें बुलाया गया था। रेस्क्यू करते जेपी यादव को जहरीले कोबरा ने डंस लिया। देखते-देखते जेपी यादव जमीन पर लुढ़क गए और उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले सैकड़ों सांपों को जीवन दान देने वाले समस्तीपुर के स्नेकमैन जय सहनी की भी सर्पदंश से मौत हो गई। जरा सी हुई चूक और कोबरा ने कर दिया अटैक जेपी यादव…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: उत्तराखंड STF ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए IGI एयरपोर्ट से चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने चीनी नागरिकों के साथ मिलकर 750 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की. आरोपी द्वारा 35 से अधिक शेल कंपनियां बनाई गई थीं और 15 फर्जी लोन ऐप्स के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर ठगा गया. मामले में कई विदेशी कनेक्शन सामने आए हैं. ठगी का नेटवर्क चीन तक उत्तराखंड STF ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर एक बड़े…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राजधानी दिल्ली में हाल ही में किए गए एक सरकारी सर्वे में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए मासिक पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पाई गई हैं। यहां करीब 60,000 महिलाएं पेंशन के लिए अयोग्य पाई गई हैं। अफसरों ने बताया कि कई मामलों में कुछ लाभार्थी महिला उनके पति के जिंदा रहते हुए भी गलत ढंग से विधवा पेंशन ले रही थीं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी थीं जिन्होंने विधवा होने के बाद दोबारा शादी कर ली थी, लेकिन उन्होंने अपने नाम लिस्ट से नहीं हटवाए। अफसरों ने बताया कि नवंबर 2024 में…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार में मुहर्रम के शोक पर निकले ताजिया जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ है। कहीं दो गुटों में हंगामा तो कहीं दूसरे देश का झंडा लहराना। कटिहार में तो तनाव इतना बढ़ गया कि इंटरनेट सेवाएं ठप करा दी गईं। दरभंगा में जुलूस के दौरान भीड़ ने बिहार पुलिस के एक दरोगा पर चाकू चला दिया। हाजीपुर में एक बस की ठोकर से जुलूस के दो लोग घायल हुए तो गाड़ी में आग लगा दी गई। नवादा में जुलूस के आठ लोग करंट में झुलस गए तो मुजफ्फरपुर में बाकायदा दूसरे देश का झंडा लहराते हुए…
महाराष्ट्र पुणे/स्वराज टुडे: पुणे में एक 22 वर्षीय युवती आईटी पेशेवर द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की शिकायत झूठी निकली। महिला ने शिकायत में कहा था कि एक डिलीवरी बॉय ने उसके फ्लैट में घुसकर उस पर बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़क दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की पुलिस ने जांच की। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को शिकायत को झूठी और भ्रामक बताया। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि एक डिलीवरी बॉय उसके फ्लैट में जबरन घुस गया। उसने उस पर…
छत्तीसगढ़ कोरबा-हरदीबाजार/स्वराज टुडे: मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के सदस्यों के द्वारा रविवार को श्री अमरनाथ जम्मू यात्रा के लिए प्रथम जत्था बस स्टैंड हरदीबाजार से रवाना हुआ। श्री अमरनाथ जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पाली दिलीप पटेल, सदस्य वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा श्रवण यादव के द्वारा माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर मंगलमय यात्रा की बधाई दी। प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के सदस्यों के द्वारा बाबा बैजनाथ धाम देवघर जाकर बाबा भोलेनाथ को सावन माह के प्रथम सप्ताह में 120 कि.मी. पैदल चलकर कर जल चढ़ाया…
कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान विशेष न्यायाधीश महोदय, (विद्युत अधि.) कोरबा श्री एस. शर्मा द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 के तहत विद्युत चोरी के मामले में आरोपी सोनसाय विश्वकर्मा पिता श्री कांशीराम विश्वकर्मा, पता – आई.टी.आई. चौक के पास रामपुर कोरबा को सजा सुनाई गई । प्रकरण के अंतर्गत परिवादी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित पोड़ीमार जोन कोरबा द्वारा अभियुक्त सोनसाय विश्वकर्मा पिता श्री कांशीराम विश्वकर्मा के निवास स्थान में दिनांक 14.01.2021 को जांच के दौरान पाया गया कि अभियुक्त के द्वारा हुकिंग करके बिजली चोरी करते हुए परिवादी कंपनी को रूपये 65,969/- की क्षति कारित की गई है । इसी प्रकार…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और “अखंड भारत” के प्रबल संवाहक परम् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती के अवसर पर रविवार को ताप विद्युत गृह परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने “अखंड भारत” के निर्माण का संकल्प लिया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रण…
