Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विधवा पेंशन घोटाला: पति के जिंदा रहते महिलाएं उठा रही विधवा पेंशन का लाभ, दिल्ली में ऐसी 60 हजार महिलाएं चिन्हांकित
    Featured

    विधवा पेंशन घोटाला: पति के जिंदा रहते महिलाएं उठा रही विधवा पेंशन का लाभ, दिल्ली में ऐसी 60 हजार महिलाएं चिन्हांकित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    12 09 2023 widow pension scheme 23528433
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राजधानी दिल्ली में हाल ही में किए गए एक सरकारी सर्वे में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए मासिक पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पाई गई हैं। यहां करीब 60,000 महिलाएं पेंशन के लिए अयोग्य पाई गई हैं। अफसरों ने बताया कि कई मामलों में कुछ लाभार्थी महिला उनके पति के जिंदा रहते हुए भी गलत ढंग से विधवा पेंशन ले रही थीं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी थीं जिन्होंने विधवा होने के बाद दोबारा शादी कर ली थी, लेकिन उन्होंने अपने नाम लिस्ट से नहीं हटवाए। अफसरों ने बताया कि नवंबर 2024 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिल्लीभर में किए गए एक सर्वे के दौरान भी कई लाभार्थियों के क्रेडेंशियल नहीं मिले।

    जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए देने की है योजना

    दिल्ली सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनेफिट ट्र्रांसफर के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं (विधवा पेंशन) को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका मकसद 18 साल से अधिक उम्र की विधवाओं, तलाकशुदा, अलग रह रही, छोड़ी गई या निराश्रित महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिनके पास जीविका का कोई पर्याप्त साधन नहीं है और जो गरीब व जरूरतमंद हैं।

    आंकड़ों के अनुसार, 2007 की योजना के तहत 350,000 रजिस्टर्ड लाभार्थी थे। इस मामले से अवगत एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सभी अपात्र लाभार्थियों के नाम अब सूची से हटा दिए गए हैं।

    सूची से हटाए गए सभी अपात्र महिलाओं के नाम

    नाम नहीं बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, ”हमें पता चला है कि करीब 60,000 रजिस्टर्ड लाभार्थी पेंशन के लिए पात्र नहीं थे – उनमें से कई विधवा नहीं थीं, लेकिन पेंशन ले रही थीं। कुछ मामलों में, विधवाओं ने दोबारा शादी कर ली, लेकिन उनके नाम नहीं हटे। हमने ऐसे सभी लाभार्थियों के नाम हटा दिए हैं, जिससे उन्हें आगे पेंशन जारी नहीं हो पाएगी।”

    यह भी पढ़ें :  Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    अधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर और कैटेगरीवाइज अपात्र लाभार्थियों की डिटेल अभी उपलब्ध नहीं है। अधिकारी ने कहा, “इस मामले में आगे की कार्रवाई के बारे में विभाग निर्णय लेगा।”

    डोर टू डोर जाकर किया वेरिफेकेशन

    नवंबर 2024 में सरकार ने डोर टू डोर वेरिफेकेशन अभियान शुरू किया था, जिसके तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने 11 राजस्व जिलों में लाभार्थियों के घरों पर जाकर उनकी डिटेल का वेरिफिकेशन किया। योजना के पात्रता मानदंड में कहा गया है कि महिला लाभार्थी की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और आवेदक को कम से कम पांच साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।

    विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वेरिफिकेशन अभियान एक सतत प्रक्रिया है और यह नियमित रूप से चलाया जाता है। अधिकारी ने कहा, “लाभार्थियों को आगे आना चाहिए और अपनी स्थिति में बदलाव होने पर विभाग को घोषणा के माध्यम से सूचित करना चाहिए, जैसे कि जब कोई विधवा दोबारा करती है, ताकि योजना का लाभ केवल जरूरतमंदों तक पहुंचे।”

    पूरे देश में अपात्र लाभार्थियों की संख्या हो सकती है लाखों में

    जब अकेली दिल्ली में शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने वाली अपात्र महिलाओं की संख्या 60,000 है तो कल्पना कीजिए पूरे देश में इनकी संख्या कितनी हो सकती है । राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसके सत्यापन के लिए डोर टू डोर मुहिम चलाए जाने की जरूरत है ताकि बीपीएल राशन कार्ड, असंगठित श्रम कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ उठाने उठाने वाले अपात्र लोग बेनकाब हो सकें । ऐसी खबरें भी आती रहती है कि जो हितग्राही जीवित नहीं है उनके खाते में भी सहायता राशि का आना अनवरत जारी है क्योंकि उनके घर के परिजनों द्वारा इसकी सूचना संबंधित विभाग में नहीं दी जाती। ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    यह भी पढ़ें: बिहार के विभिन्न जिलों में मुहर्रम पर उपद्रव, कटिहार में इंटरनेट बंद तो दरभंगा में दरोगा को मारा चाकू, जानें बाकी शहरों का हाल….

    यह भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, अब शिकायतकर्ता युवती की मानसिक हालत की जांच करेगी पुलिस

    यह भी पढ़ें: OMG: गुप्तांग में इंफेक्शन का इलाज कराने अस्पताल गया था रहमान, डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट ही काट दिया, अब सीएम से न्याय की गुहार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.