कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व पूर्व विधायक कटघोरा पुरषोत्तम कंवर ने हरदीबाजार से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्था को किये रवाना

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा-हरदीबाजार/स्वराज टुडे: मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के सदस्यों के द्वारा रविवार को श्री अमरनाथ जम्मू यात्रा के लिए प्रथम जत्था बस स्टैंड हरदीबाजार से रवाना हुआ। श्री अमरनाथ जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पाली दिलीप पटेल, सदस्य वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा श्रवण यादव के द्वारा माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर मंगलमय यात्रा की बधाई दी।

IMG 20250707 WA0002

प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के सदस्यों के द्वारा बाबा बैजनाथ धाम देवघर जाकर बाबा भोलेनाथ को सावन माह के प्रथम सप्ताह में 120 कि.मी. पैदल चलकर कर जल चढ़ाया जाता था, इस वर्ष समिति के कुछ सदस्यों के द्वारा सावन के प्रथम सप्ताह में श्री अमरनाथ की यात्रा करते हुये बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए माँ दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष दुर्गेश डिक्सेना, सुनील जायसवाल, प्रताप कंवर, अंकुश जायसवाल रवाना हुये।

IMG 20250707 WA0003

इस अवसर पर हरदीबाजार बस स्टैंड में पूर्व विधायक कटघोरा पुरषोत्तम कंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर,पूर्व मंडल महामंत्री डा. विजय राठौर, पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन, सरपंच हरदीबाजार लोकेश्वर कंवर, रमेश अहीर जी, ब्रह्मानंद राठौर जी, विनय चंद्राकर, नवनीत गुप्ता,नितेश जायसवाल, जयप्रकाश राठौर,धनंजय ध्रुवा, भूपेंद्र यादव, बंटी राठौर, अशोक के अलावा ग्राम के गणमान्य नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: बैडरूम में मिला बेबी कोबरा, घर वाले डरे सहमे बीता रहे रात, जितेंद्र सारथी के टीम ने किया रेस्क्यु

यह भी पढ़ें: OMG: गुप्तांग में इंफेक्शन का इलाज कराने अस्पताल गया था रहमान, डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट ही काट दिया, अब सीएम से न्याय की गुहार

यह भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री के सारंगढ़–बरमकेला दौरे का प्रोटोकॉल जारी, प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला व अटल परिसर लोकार्पण को लेकर उत्साह चरम पर

यह भी पढ़ें: दो साल बाद हरीश राव हत्याकांड मामले में कोर्ट का आया फैसला, दोषी सुदीप को मिली उम्रकैद की सजा, लोक अभियोजक राजेन्द्र साहू ने की थी पैरवी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -